Home Blog Page 3

JAUNPUR NEWS : टिकरीकलां में भूमि विवाद को लेकर उपजे विवाद में तीन गिरफ्तार

0

खेतासराय(जौनपुर): गुरुवार को क्षेत्र के टिकरीकलां से पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर शांति भंग की आशंका में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर उक्त गाँव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। जिसको देखते हुए मौके से राजकेशर (35) पुत्र दलसिंगार, अखिलेश (32) पुत्र दलसिंगार तथा शिवप्रकाश (31) पुत्र श्यामलाल, निवासीगण टिकरीकला को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान भेज दिया गया।

पाराकमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप,जांच की मांग

0
पाराकमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप,जांच की मांग
पाराकमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप,जांच की मांग

मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सीसी सड़क मानक विहीन निर्माण कार्य का आरोप

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के पाराकमाल गांव में पानी टंकी के पास बन रहे मुख्य मार्ग की सीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुणवत्ता में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और कार्य को गुडवत्तापूर्ण कार्य करने की मांग किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क की मोटाई तय मानक से कम रखी जा रही है तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ढलाई के दौरान सीमेंट की मात्रा कम इस्तेमाल करने और बेस को मजबूत न बनाने की भी शिकायत की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव की प्रमुख सम्पर्क मार्ग है, जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल व आसपास के गांवों में आवागमन करते हैं। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि ठेकेदार मनमानी करेंगे तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग किया है। इस दौरान मो. फ़ैज़, राशिद खान, ताहिर, हलीम, राकेश, नंदलाल, धर्मेन्द्र कुमार समेत आदि ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत,आरोपी गिरफ्तार

0
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत,आरोपी गिरफ्तार
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत,आरोपी गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में किया चालान

खेतासराय (जौनपुर): प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद युवती की मृत्यु के मामले में खेतासराय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना 15 मई 2025 की है। पुलिस ने मामले को न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि बाराखुर्द निवासी सोनू उर्फ समीर खान पुत्र जिलानी का मृतका तलात फातिमा के साथ आपसी संबंध था। गत पांच मई की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक द्वारा धक्का दिए जाने से युवती का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। गुरुवार को लगभग 11:55 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को भटियारीसराय स्थित एक मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर का सरकार से तीखे सवाल   

0
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर का सरकार से तीखे सवाल   
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर का सरकार से तीखे सवाल   

9 वर्षों में मात्र 9 फीसदी कार्य धरातल पर : रागिनी सोनकर ,विधानसभा में औद्योगिक विकास पर सरकार से तीखे सवाल

लखनऊ। जौनपुर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कई तीखे प्रश्न उठाए। उन्होंने औद्योगिक विकास मंत्री से प्रदेश में निवेश और रोजगार की वास्तविक स्थिति पर स्पष्ट जवाब मांगा।

डॉ. सोनकर ने कहा कि सरकार 45 लाख करोड़ रुपये के एमओयू  का दावा करती है, लेकिन विभाग द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार पिछले 9 वर्षों में मात्र 9 प्रतिशत कार्य ही धरातल पर उतारा जा सका है। उन्होंने इसे अत्यंत निराशाजनक बताते हुए पूछा कि जब प्रदेश ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ने का दावा कर रहा है, तब औद्योगिक विकास की यह स्थिति क्यों है?

उन्होंने कहा कि जब भी सरकार से प्रश्न किए जाते हैं तो वह पूर्ववर्ती सरकारों का हवाला देती है, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वास्तविक उपलब्धियों का आकलन जरूरी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जहां एक ओर प्रदेश में रोजगार और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, वहीं सरकार बड़े-बड़े दावों तक सीमित दिखाई दे रही है। विधायक ने रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर (Defense Corridor) की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़ और आगरा में परियोजनाओं की स्थिति शून्य के बराबर है, जबकि कानपुर और लखनऊ में भी बेहद सीमित प्रगति दिखाई दे रही है। उन्होंने पूछा कि एक्सप्रेस-वे के आसपास उद्योग विकसित करने का वादा किया गया था, परंतु वहां उद्योग स्थापित क्यों नहीं हो पाए?

डॉ. सोनकर ने औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े रोजगार के आंकड़े भी सदन के पटल पर रखने की मांग की। उन्होंने पूछा कि विभाग द्वारा अब तक कितनी नौकरियां सृजित की गईं, उनमें कितनी महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के युवाओं को रोजगार मिला तथा कितने लोगों को एक लाख रुपये से अधिक वेतन वाली नौकरियां प्राप्त हुईं। उन्होंने मंत्री से इन तीनों प्रश्नों पर स्पष्ट, तथ्यात्मक और पारदर्शी उत्तर देने की मांग की और कहा कि प्रदेश के युवाओं की आशाएं औद्योगिक विकास से जुड़ी हैं, इसलिए सरकार को जवाबदेही से बचना नहीं चाहिए।

  1. MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR,लाखो के पैकेज पर इंजीनियरिंग के छात्र का अमेजन में हुआ चयन  

0
लाखो के पैकेज पर इंजीनियरिंग के छात्र का अमेजन में हुआ चयन  
लाखो के पैकेज पर इंजीनियरिंग के छात्र का अमेजन में हुआ चयन  

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य तिवारी को अमेजन कंपनी की तरफ से जॉब ऑफर दिया गया। बलिया जिले के रहने वाले छात्र आदित्य तिवारी पहले भी कई प्रोजेक्ट में कार्य कर चुके हैं। आदित्य वर्तमान में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

आदित्य को यह जॉब ऑफर ऑफ कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से अमेजन कंपनी ने दिया है। अमेजन ने इनका पांच राउंड का इंटरव्यू लिया तथा इनकी तकनीकी दक्षता को देखते हुए इनको यह जॉब का ऑफर दिया। इसके पहले भी आदित्य का चयन आईबीएम कंपनी में इंटर्नशिप के लिए हुआ था। वर्तमान में आदित्य विश्वविद्यालय में चल रही आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच का चेयर भी हैं। आदित्य ने अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों और विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। इंजीनियरिंग संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो सौरभ पाल, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रांत भटेजा ने आदित्य को शुभकामनाएं दिया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने इस सफलता पर विभाग के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के लिए सराहना करते हुए आदित्य को शुभकामनाएं दी।

गेहू सरसो के फसलो की जड़े सड़ने की आशंका

0
JAUNPUR NEW

नहर ओवरफ्लो करने से की किसानों के खेतों फसलों में घुसा पानी

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 32 नहर से निकलने वाला देवकली मंगतपुर माइनर से पानी ओवर फ्लो करने से आधा दर्जन गांवों में किसानों के खेतों की फसलों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को फसल की जड़े सङने की आशंका व कम पैदावार का भय सताने लगा है।

बता दें कि शारदा सहायक खंड 32 राजेपुर हेड से खम्भौरा गांव होते हुए देवकली भटानी होते हुए कुकुङीपुर मंगतपुर जाने वाली नहर मे अधिक छोङे जाने से पानी ओवरफ्लो करने से दर्जनों किसानों की खेतों में गेहूं सरसों की फसलों में पानी घुस गया। जिससे करीब तीन दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पानी लग गया। हालांकि गेहूं सरसों की फसल डूबी नहीं है, लेकिन किसानों को उनकी जङे सङने की आशंका सता रही है। जिससे लगता है कि फसल की पैदावार कम हो जाएगी। मंगदपुर किसान लालता सोनकर ने कहा कि हमारा चार बीघा गेहूं की फसल में पानी घुसा है। जड़े सड़ने की आशंका है और नहर विभाग पानी कम करने का कोई कदम नहीं उठा रहा है। वही पप्पू सोनकर, फिरतू यादव, गामा प्रसाद, पिंटू गौतम, श्रीपाल यादव धर्मराज, रामानंद यादव की फसलों में पानी घुसा है । इन्होंने कहा कि जडे अगर सङ गई तो पैदावार नही हो पाएगा और नहर विभाग पानी कम करने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी है। किसानों ने कहा पानी अगर नहीं काम किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नहर बेलदार रामनाथ प्रजापति ने कहा कि आए दिन लोग ऊपरी कुलवा में पानी चढ़ाने के लिए हे से फाटक उठा देते हैं और जिस पानी अधिक हो जाता है। नहर ओवरफ्लो करने लगता है। यह अराजक तत्वों द्वारा आए दिन किया जाता है।

एडवोकेट उमेश मिश्रा बने राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र के महासचिव

0

प्रतापगढ़ NEWS :एडवोकेट उमेश मिश्रा बने राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र के महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल



जनपद प्रतापगढ़ के ढिंगवस पूरे छतऊ निवासी एवं जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मिश्रा को राष्ट्रीय परशुराम सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा की अध्यक्षता में उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय परशुराम सेना महाराष्ट्र का महासचिव मनोनीत किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद संगठन एवं समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एडवोकेट उमेश मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य ब्राह्मण समाज के युवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें संस्कारों से जोड़ना तथा समाज को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का है। साथ ही वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


गौरतलब है कि एडवोकेट उमेश मिश्रा पिछले 14 वर्षों से जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय समाजसेवा कर रहे हैं। वे प्रतिवर्ष रामकथा का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य करते रहे हैं। जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और समर्थकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी। सूत्रों के अनुसार, नवनियुक्त महासचिव जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीति तय करेंगे और संगठन की नींव को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ

क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में लगभग पाँच करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर

0
क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में लगभग पाँच करोड़ के विकास प्रस्तावों पर मुहर

विकास खण्ड शाहगंज के सोंधी सभागार में हुई बैठक

खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज स्थित सोंधी सभागार में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 124 विकास कार्यों में से 87 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पेयजल, पशुपालन, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत की इस अंतिम बैठक में लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, डॉ. सूरत बिंद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल लगभग पूरा होने को है और यह पाँच वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत एक परिवार की तरह रही है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो सके। उन्होंने सभी के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव डब्लू, अज़ीम सिद्दीकी, प्रधान महेंद्र, हरिश्याम प्रजापति, नीरज सिंह डब्लू, बाबा सिंह, प्रधान संदीप, मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।

JAUNPUR| UGC बिल से बढ़ेगा जातिगत भेदभाव , अशोक सिंह

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर |देश के संविधान में सामाजिक समरसता और जाति-विहीन समाज की स्थापना के लिए पर्याप्त प्रावधान मौजूद हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार के भेदभावपूर्ण नियम बनाना निरर्थक है। जाति वर्ग या वर्ण के नाम पर नए नियम सामाजिक संतुलन को प्रभावित करते हैं, इसलिए सरकार को इस विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े नए विधेयक पर अस्थायी रोक लगाए जाने का कई सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी स्वागत किया है। दूसरी ओर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि शिक्षा विशेषज्ञों और शिक्षा जगत के एक बड़े वर्ग का कहना है कि यूजीसी से संबंधित यह नया विधेयक समाज के किसी भी वर्ग या समुदाय के विरुद्ध नहीं है। जबकि यह पूरी तरह स्पष्ट है कि ऐसे विधेयक लाने से समाज की आपसी भाईचारे की नीव कमजोर होती है. एक वर्ग दूसरे वर्ग से नफरत करने लगता है. क्या यह समाज के हित में होगा ? इस पर विचार करना बहुत जरूरी है. सवर्णों और अन्य समुदायों बीच यह बहुत बड़ी खाई बन सकती है. इसलिए इस बिल को निरस्त किया जाना चाहिए

वरना समाज में यह संदेश जाएगा कि सवर्ण विद्यार्थी बिल्कुल असामाजिक तत्व की तरह है. उनसे सबको बचा कर रखना है. इससे देश की ऐसी सोच बन जाएगी जो समाज को बांट देगी. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पहले भी मंडल कमीशन के जरिए इस तरह का प्रयास किया गया था और उसका नतीजा पूरे देश ने भोगा था. सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात का है कि सरकार ऐसे समय में यह बिल लाई है. जबकि देश विकास की दिशा तय कर रहा है. सबका दिल एकजुट करने की जरूरत है.. यह केवल वोट की राजनीति का स्टंट है केवल वोट की खातिर समाज को बांट देना, समाज में आपसी कलह पैदा कर देना बिल्कुल ही अनुचित है और इसका विरोध किया जाना चाहिए. इस विधेयक को रोक करके सुप्रीम कोर्ट ने एक अच्छा कदम उठाया है लेकिन हमारी मांग है कि यह पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाना चाहिए ताकि समाज की आपसी समरसता बनी रहे और जिस तरह विकास की दिशा में हम बढ़ रहे हैं इस तरह आगे बढ़ते जाएं. आपस में बिना वजह ऐसा बखेड़ा नहीं करना खड़ा करना चाहिए जो समाज हित में नहीं है. यह तो समाज में विघटन पैदा करना है.।

खेतासराय में सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प

0
खेतासराय में सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प
खेतासराय में सामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प

खेतासराय (जौनपुर): फुरकानिया सेकंडरी स्कूल, शाही तालाब मनेछा में आज़ाद शिक्षा केंद्र द्वारा 16वां एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द बाल मेला आयोजित किया गया। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय बाल विवाह उन्मूलन रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बाल मेले में हस्तकला प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं, पेंटिंग एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों द्वारा मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत नाटक को खूब सराहना मिली। जिला बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे।