Home Blog Page 302

JAUNPUR:02 सट्टेबाज अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR02 सट्टेबाज अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR:02 सट्टेबाज अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर: बक्सा थाने की पुलिस ने 02 सट्टेबाज अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक वाहन, दो मोबाईल व नगदी बरामद पुलिस अधीक्षक, डा0 अजय पाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में वारण्टी/वाँछित/सट्टेबाज अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 राजेश यादव, उ0नि0 अटल बिहारी मिश्रा व कर्मचारीगण द्वारा नौपेडवा बाजार में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी l

JAUNPUR TAFTISH OF CRIME मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना पर प्राथमिक विद्यालय गजाधर गंज नौपेडवा में पहुंच कर आई.पी.एल मैच के दौरान आनलाईन सट्टा लगाकर धनोपार्जन करने वाले 02 अभियुक्तों 1. शैलेन्द्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र स्व0 अशोक सिंह नि0 ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष 2. शनि यादव पुत्र धर्मराज यादव नि0 ग्राम गोरियापुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष दिनांक 17.04.23 को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वाहन, मोबाइल सहित नगदी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2024 धारा 420 भादवि धारा 13 जुआ अधिनियम व 66D आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक हुए लामबंद,विद्यालय के गेट पर दिया धरना 

0
प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक हुए लामबंद,विद्यालय के गेट पर दिया धरना 
प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक हुए लामबंद,विद्यालय के गेट पर दिया धरना 

प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक तानाशाही के विरोध में विद्यालय गेट पर दिया धरना

जौनपुर में प्रबंधक के खिलाफ हुए शिक्षक उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हृदय नारायण उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय इण्टर कालेज सिरसी के सभी शिक्षकों के साथ विद्यालय गेट पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रबन्धक के उत्पीड़न व उनके तानाशाही विरोध में धरना दिया। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने अवगत कराया कि विद्यालय प्रबन्धक सत्र आरम्भ 1 अप्रैल 2024 को विद्यालय के सभी शिक्षकों को बुलाकर छात्र/छात्राओं से निर्धारित शुल् क के अतिरिक्त विद्यालय संचालन के नाम पर अवैध वसूली हेतु निर्देशित किया गया। लेकिन सभी अध्यापकों द्वारा एक स्वर से इस अवैध वसूली को करने से मना कर दिया गया। परिणामतः अगले दिन 2 अप्रैल 2024 से विद्यालय के कक्षा-कक्षो से शिक्षकों हेतु निर्धारित कुर्सी मेज हटवा दिया गया।

प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक हुए लामबंद,विद्यालय के गेट पर दिया धरना 


इसकी जानकारी जब विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के पदाधिकारियों को दी गयी तो प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर प्रबन्धक महोदय के इस आचरण से अवगत कराया गया और शिक्षको का उत्पीड़न रोकने की मांग की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तत्काल विद्यालय प्रबन्धक प्रधानाचार्य को कक्षा-कक्षों में कुर्सी/मेज उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जब उक्त आदेश विद्यालय प्रबन्धक के पास पहुचा तो उन्होंने कहा कि विद्यालय मेरा है और मैं कुर्सी-मेज नहीं दूंगा। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय का आदेश नहीं चलेगा। इससे क्षुब्ध होकर आज दिनांक18-04-2024 को राष्ट्रीय इण्टर कालेज सिरसी के सभी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए विद्यालय गेट पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक के खिलाफ शिक्षक प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि यदि इसके बाद भी विद्यालय के कक्षा-कक्षों में शिक्षकों हेतु कुर्सी मेज प्रबन्धक प्रधनाचार्य द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया तो संगठन शिक्षकों के साथ मिलकर अनिश्चित कालीन तालाबन्दी करने के लिए बाध्य होगा जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व विद्यालय प्रबन्धक का होगा।

यह भी पढ़े : JauNpur:जौनपुर के 35 कर्मचारियों के पर धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी 

DIG ने जौनपुर के राजनितिक दलों के साथ की बैठक,चुनाव पर दिए निर्देश  

0
DIG ने जौनपुर के राजनितिक दलों के साथ की बैठक,चुनाव पर दिए निर्देश  
DIG ने जौनपुर के राजनितिक दलों के साथ की बैठक,चुनाव पर दिए निर्देश  

जौनपुर के राजनितिक दलों के साथ DIG डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो एवं अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।डीआईजी महोदय ने पार्टी प्रतिनिधियों और अधिकारियों को उनके दायित्वो के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान जैसे कार्य को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हम सभी का दायित्व है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें और अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

DIG ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होना पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही करें। पार्टी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि रैली, जुलूस आदि आयोजनों के लिए निर्धारित समय से पूर्व आवेदन करें, जिससे उसकी अनुमति समय से दी जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में फर्जी वोटिंग नहीं होंने देंगे। सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान तिथि के दिन घर से निकले और लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करे।DIG ने कहा कि सभी पार्टियों के प्रतिनिधि अपने अपने कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में बताए। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्वाचन संबंधित कार्य बिना अनुमति के नहीं किया जाए, जिससे इस दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न हो।

उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। जिससे मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ सके।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य प्रभारी अधिकारीगण और राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

JauNpur:जौनपुर के 35 कर्मचारियों के पर धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी 

0
JauNpurजौनपुर के 35 कर्मचारियों के ऊपर  धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी 
JauNpurजौनपुर के 35 कर्मचारियों के ऊपर  धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी 

JAUNPUR NEWS : मतदान प्रशिक्षण के तीसरे दिन जनपद जौनपुर में 35 कर्मचारी नदारत रहे,उनके ऊपर अब धारा 134 के तहत कार्यवाही होगी, जनपद में पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम प्रशिक्षण में आज तीसरे दिन प्रशिक्षण स्थल तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में प्रथम एवं द्वितीय पाली में  कुल 2200 कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदान कार्मिकों को 27 कक्षों में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।   

प्रथम पाली में कुल 15 व द्वितीय पाली में 20 कार्मिक अनुपस्थित रहे । जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 20 कार्मिक, जिला विद्यालय निरीक्षक के 14 कार्मिक,  पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही करने की संस्तुति की गई है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार सहित अन्य उपस्थित रहे।

NEWS : JAUNPUR:भाजपा चुनाव समन्वय समिति की बैठक संपन्न 

JAUNPUR:भाजपा चुनाव समन्वय समिति की बैठक संपन्न 

0
JAUNPURभाजपा की चुनाव समन्वय समिति की बैठक संपन्न 
JAUNPURभाजपा की चुनाव समन्वय समिति की बैठक संपन्न 

JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, जिला पदाधिकारियों एव मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य रहे एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी मेनका सिंह रही । सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी : अमरपाल मौर्य

मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा 7 लाख वोट का लक्ष्य रखा है। पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा। युवा महिला गरीब, किसान सब हमारी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद किया उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ है।

युवा महिला गरीब,किसान हमारी ताकत और बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही : अमरपाल मौर्य

उन्होंने कहा हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें। और 24 अप्रैल को एक साथ JAUNPUR के सभी बूथ पर टिपिन बैठक का कार्य करे एक बूथ पर कम से कम 200 लोग है 1955 बूथ है तो समझ लीजिये कितने वोट से आप लोग सीधे जुड़ जाएगे।

उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस चुनावी समर मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

JNP NEWS:SHAHGANJ CRIME:अधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव 

SHAHGANJ CRIME:अधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव 

0
SHAHGANJ CRIMEअधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव 
SHAHGANJ CRIMEअधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव 

SHAHGANJ CRIME NEWS : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव के रहने वाले अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था । सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

जानकारी के मुताबिक कोरवलिया गांव निवासी हरदेव यादव (55 वर्ष) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे । घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत था । वो बुधवार को गेहूं काटने के लिए गए थे लेकिन रात में घर नहीं लौटे । उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ से उनकी लाश लटकती मिली । स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी । SHAHGANJ CRIME

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है । बेटी अभी पढ़ाई कर रही है । मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान था । तीन बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे । ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी । तभी से वो काफी परेशान रहने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । उसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

 

जानकारी के मुताबिक कोरवलिया गांव निवासी हरदेव यादव (55 वर्ष) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे । घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत था । वो बुधवार को गेहूं काटने के लिए गए थे लेकिन रात में घर नहीं लौटे । उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ से उनकी लाश लटकती मिली । स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खेतासराय के पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0

तीसरी पुण्यतिथि पर खेतासराय के पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि

  • मीडिया ऑफिस पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

खेतासराय(जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय स्थित मीडिया कार्यालय पर गुरुवार की शाम मीडिया कार्यालय पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की तीसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृत्यों को याद किया गया।बता दे कि पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव क्षेत्र के फरीदपुर जैगहा गांव निवासी थे मीडिया क्षेत्र में काफी नाम रोशन किया। कोविड महामारी में कोविड को चपेट में आने से उनका निधन हो गया था। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संवाददाता आनंद सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र के सिंकू श्रीवास्तव एक मुकाम हासिल किये थे। वह बेहद मिलनसार थे रिंकू श्रीवास्तव का असमय जाना कष्टकारी है।

पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने कहा कि कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले पत्रकार साथी की कमी जीवनभर खलती रहेगी, यह मीडिया जगत में पत्रकारों के लिए अपूर्ण क्षति है जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पत्रकार श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रेम यादव , रिशु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

दुर्गा सिटी हॉस्पिटल द्वारा मझौली गांव में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0

दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर, जौनपुर के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी ग्राम मझौली शंभू गंज सिकरारा में शिविर का हुआ आयोजित । शिविर स्थल पर डा. आलोक कुमार यादव तथा उनके साथ अन्य डा. राजेश कुमार डा. नरेंद्र कुमार डा.अजय कुमार तथा डा. पूजा यादव के साथ मरीजों का स्वाथ्य परिक्षण किया।क्षेत्र के तमाम मरीज उपस्थित होकर अपना व अपने परिवार का परिक्षण करा कर लाभ उठाया। डा. आलोक कुमार यादव ने कहा कि जनता की सेवा के उद्देश्य से ही हमने चिकित्सीय पेशा चुना है। लोगों के बीच रह कर लोगों की सेवा करने का सतत् प्रयास जारी रखेंगे।

गंगा समग्र ने किया निषाद राज जयन्ती गोष्ठी का आयोजन

0

गंगा समग्र ने किया निषाद राज जयन्ती गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर ।गंगा समग्र द्वारा महाराज निषाद राज जयन्ती पर गोष्ठी समारोह का आयोजन नव दुर्गा मंदिर, विशर्जन घाट पर किया गया‍‌ । इस अवसर पर मुख्य वक्ता माननीय अम्बरीष जी, प्रान्त संगठन मंत्री, काशी प्रान्त, ने बताया कि जब-जब राष्ट्र पर किसी भी संकट का आभाष हुआ तब-तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उसकी चिन्ता करते हुए अपने विभिन्न संगठनो के माध्यम से उस संकट के निवारण के लिए आगे आया। जैसा कि विदित हो २१वीं सदी में चारों तरफ जल की बड़ी विकट समस्या है, नदियाँ एवं अन्य जल श्रोत सूख रहे है, ऐसे में गंगा समग्र जो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही एक संगठन है, राष्ट्रीय स्तर पर लोगो के मध्य जल संरक्षण के लिए जन-जागरण का कार्य कर रहा है । महाराज निषाद राज जिनका जन्म वैशाख शुक्ल पंचमी को माना जाता है, जो प्रभु श्री राम के सखा एवं उनके अनन्य भक्त थे और वनगमन के दौरान माता सीता एवं लक्षमण जी सहित गंगा पार भी उतरा । उनकी बस एक ही शर्त थी कि मै तो आपको गंगा पार उतार दूंगा किन्तु आप मुझे भव-सागर से पार लगा देना। ऐसे निश्छल ह्रदय के महाराज निषाद राज आज भी हम सभी के आदर्श और प्रेरणा के श्रोत है। ऐसे में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग जो कि महाराज निषाद राज के वंशज है आज भी माँ गंगा और सभी पवित्र नदियों की सेवा में रत रहते है, निश्चय ही इनके बगैर नदियों की अविरलता और निर्मलता संभव नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वामी हरी नारायण जी, प्रान्त सह संरक्षक, गंगा समग्र ने कहा कि महाराज निषाद राज जी की जीवन हम सभी को एक सीख देता है जो निष्छल भाव से प्रकृति की सेवा करता है ऐसे लोगो को स्वयं इश्वर भव-सागर से पार लगा देते है । इस अवसर पर गंगा समग्र जिले के पालक शिव प्रकाश जी ने कहा की प्रभु श्री राम और निषाद राज जी का गंगा किनारे का प्रसंग निश्चय ही हम सभी प्राणियों में सामाजिक समरसता और समानता का एक अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ कंचन सिंह जी, जिला संरक्षक ने कहा कि नदियों एवं अन्य जल श्रोतो की अविरलता और निर्मलता की परिकल्पना बगैर समाज के जाग्रति हुए बगैर संभव नहीं है । ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले महाराज निषाद राज के वंशजो को आगे आना होगा जिससे भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटा जा सकेगा। गंगा समग्र के जिला संयोजक भृगुनाथ पाठक ने समाज के सभी लोगो से आग्रह किया कि इस पुनीत एवं पावन कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दे । इस अवसर पर माँ गंगा की भव्य आरती चन्दन जी ने सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा कराया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक रहे डॉ कमलेश निषाद ने निषाद समाज से उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए मंचस्थ अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, सह प्रान्त संयोजक गंगा समग्र ने किया। आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन अतुल जयसवाल ने किया। कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था डॉ संजीव मौर्या सह जिला संयोजक, दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख, और विवेक पाठक ने किया। इस अवसर पर अवनीश उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, नारायण चौरसिया, अतुल सिंह, अवधेश गिरी, रमेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, डॉ अनिल सिंह, डॉ अखिलेश पाण्डेय, मोती लाल समेत सभी कार्यकर्त्ता रहे ।उक्त जानकारी दीपक श्रीवास्तव संचार और मीडिया प्रमुख द्वारा दिया गया।

जौनपुर: श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दि पर हुआ हवन पूजन

0

जौनपुरः नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन बुधवार को पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।

अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेताअजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह , प्रधानाचार्य बाबा सिंह, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, विपिन सिंह,पीयूष श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।