SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की दूसरी सूची, मछलीशहर लोकसभा से नरेंद्र कुमार गौतम बनाए गए प्रत्याशी
लखनऊ। समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लखनऊ से पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में जौनपुर जिले के मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से नरेंद्र कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी से राजकपूर सिंह, भदोही से कमलेश कुमार गौतम, प्रतापगढ़ से जितेंद्र रामफेर यादव, सुल्तानपुर से श्याम शंकर शिवपूजन यादव, कर्नाटक प्रदेश के दावनगेरे से रूद्रेश कागथूर हलप्पा, महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई हीरा सत्यनारायण सिंह, उत्तर मध्य मुंबई से काशीनाथ राजभर, भिवंडी से विनोद अंबादास यानगदाला, नई दिल्ली से ओम प्रकाश गिरी को प्रत्याशी बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने सभी नए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब अपने क्षेत्र में पार्टी का परचम लहराने के लिए हर संभव प्रयास करिए। हम सभी को उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आने वाली सरकार में हमारी पार्टी का भी समर्थन होगा। गौरतलब हो कि मछलीशहर लोकसभा सीट से अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। समाज विकास क्रांति पार्टी इस क्षेत्र में प्रत्याशी उतारने वाली पहली पार्टी बन गई है।
कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में बच्चों का विदाई समारोह , नवप्रवेश का कार्यक्रम बहुत हर्षोल्लास पूर्वक हुआ संपन्न।
बरसठी जौनपुर ।कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में शुक्रवार को नये सत्र में नामांकन व विदाई समारोह का भब्य आयोजन मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बरसठी राजीव रंजन ने विद्यालय में कुल 6 बच्चों का नामांकन स्वयं करते हुए माल्यार्पण किया तथा बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कूछ वर्ष पहले तक आम जनता प्राथमिक स्कूलों और शिक्षको के प्रति अच्छी धारणा नही रखते थे।लेकिन बेसिक शिक्षा में हो रहे बदलाव से प्राथमिक शिक्षा की नीव मजबूत हो रही है। इसके साथ वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी पानेवाले बच्चों को सील्स पहनाकर प्रगति रिपोर्ट प्रदान किया। इस मौके पर विनोद कुमार यादव रामसजीवन संदीप सिंह नीलम सिंह राजेश कुमार मनोज नीलम रावत कचन यादव शैलिनी त्रिभुनराम ए आर पी सतलाल गौतम आनंद वर्मा ग़ामप्रधान सहित अभिभावक गण मौके पर उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज द्वारा सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
केराकत ब्लाक के उपस्थिति पंजिका का डीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड के द्वारा कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी केराकत ब्लाक का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर जाकर निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम एस०बी०एम० के ब्लाक को-आर्डिनेटर दीनानथ प्रसाद एवं प्रवेश कुमार से सम्बन्धित योजना पर वार्ता की गयी उसके बाद आवास पटल पर वरिष्ठ सहायक मुन्ना राम से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी और समीक्षा की गयी। बरिष्ठ सहायक सन्तोष कुमार श्रीवास्तव से उनके पटल की समीक्षा की गयी और उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड के उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में हरिदयाल, लेखाकार अवकाश पर थे और तकनीकी सहायक वकील अहमद अनुपस्थित पाये गये। उसके बाद मनरेगा सेल में उपस्थित अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी संजय कुमार आजाद से मनरेगा योजना के बारे में समीक्षा की गयी मनरेगा भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी और निर्देशित किया गया कि मनरेगा का कार्य ठीक प्रकार से किया जाना चाहिए और जो धनराशि का भुगतान नही हो पाया है उसे अगली किस्त आने पर भुगतान किया जाय।
पटल निरीक्षण के बाद समस्त सहायक विकास अधिकारी और अन्य सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों पर समीक्षा की गयी ।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामकृष्ण यादव से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों पर समीक्षा की गयी जिसमें सामुदायिक शौचालय के बारे में पूछा गया कि सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील है कि नहीं और समय से खुलते है कि नही इसपर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा अवगत कराया गया कि सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील है और केयर टेकर द्वारा समय से खोला और बन्द किया जाता है, पंचायत भवन के विषय में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी लिया गया कि कार्यालय नियमित रूप से खुलता है और पंचायत सहायक, सचिव और प्रधान वहाँ बैठते है या नही इसपर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा अवगत कराया गया कि पंचायत सहायक प्रतिदिन एवं सचिव रोस्टर के अनुसार कार्यालय पर बैठते है और सी०एस०सी० का संचालन किया जा रहा है, और ग्रामीणों को आवश्यक्तानुसार ऑन लाईन प्रमाण पत्र भी जारी किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के सम्बन्ध में पूछा गया कि क्या सभी स्कूलों में कायाकल्प का कार्य हो गया है के सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा अवगत कराया गया कि सभी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया कि समस्त साधन सहकारी समितियों का भी आपरेशन कायाकल्प करायें। बूथ सम्बन्धी सूचना पर जिलाधिकारी महोदय पूछा गया कि क्या सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सही करा दिया गया है, इसपर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा बताया गया कि सभी कायों को करा दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत कराये जा रहे रेट्रोफिटिंग के विषय में पूछा गया सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा विस्तार से बताया गया कि 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है शेष दो दिन में पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा केराकत ब्लाक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक सिंह से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा गया कि दीपक सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायतों में युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल का गठन करके उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है एवं मंगल दल द्वारा मतदान के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा केराकत ब्लाक परिसर की साफ सफाई एवं सुव्यवस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और निर्देशित किया गया कि विकास खण्ड कार्यालय तक पहुँचने वाली पिच रोड जिसकी लम्बाई लगभग 500 मी० है उसका मरम्मत कराकर ठीक कराया जाये।निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) चन्द्रमोहन सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) और अशोक कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पी०पी०) उपस्थित रहे।
जौनपुर से लालचंद,मछली शहर से दीपचंद राम को टिकट मिलने के संकेत
जौनपुर । सदर लोकसभा एवं मछली शहर सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संकेत मिल चुके हैं । सदर लोकसभा सीट से राज परिवार के लालचंद यादव लाले को प्रत्याशी बनाया जा सकता है, इसके अलावा मछली शहर सीट से दीपचंद राम को प्राथमिकता दी जा सकती है, बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया से शुक्रवार को पत्रकारों ने वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जिताऊ प्रत्याशी की आवश्यकता है । जिसमें जौनपुर लोकसभा सदर से लालचंद यादव लाले ,व विधायक लकी यादव,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव डॉक्टर सूर्यभान यादव, शैलेंद्र यादव ललई, तेज बहादुर मौर्य, पप्पू,गप्पू मौर्य समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने का सम अटकले तेज हो गई है। जिसमें राज परिवार के लालचंद यादव लाले को प्राथमिकता दी जा रही है।क्योकि लालचंद यादव लाले की क्षेत्र मे जनता से सीधे जुङे है, उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की जनता मांग कर रही है । वही मछली शहर लोकसभा सीट से करीब आधा दर्जन लोग लाइन में लगे हैं ,जिसमें दीपचंद राम को प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों की अटकले तेज हो गई है। दीपचंद राम को अनुसूचित जाति पर अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिनके पछ मे एक भारी भरकम मतदान हो सकता है, बताया जाता है कि राज परिवार के लालचंद यादव लाले की क्षेत्र में बहुत मजबूत पकड़ है और वह सबके दुख सुख में हमेशा शामिल होते रहते हैं। जिसके चलते उनका प्रत्याशी बनाए जाने पर जनता मे चर्चा तेज हो गई है।
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम ही सुईथाकला की विशेष पहचान:डॉ गोरखनाथ पटेल
बीएसए के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा सुईथाकला :राजेश कुमार वैश्य
ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने बीएसए से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सीधे कक्षा 1 में प्रवेश के लिए उठाई मांग
सुईथाकला । जौनपुर।प्राथमिक विद्यालय अतरडीहा का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करके किया। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया गया ।नन्हे मुन्ने नव निहालों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।तूहू चला हमहू चली सबके समझाइ लिहल जाइ,स्कूलवा में नमवा लिखाइ लिहल जाइ गीत के माध्यम से सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन के लिए आम जनमानस को प्रेरित करने के लिए जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।अपने संबोधन में बीएसए ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुईथाकला की पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान रही है।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम इस क्षेत्र की विशेष पहचान है। उन्होंने बच्चों द्वारा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की सराहना की। अपने वक्तव्य में उन्होंने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। आगे कहा कि वार्षिकोत्सव में कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है ।
चाहे जिस क्षेत्र में होनहार बच्चे अग्रसर होंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को हतोत्साहित न करने और उन्हें उनकी रोज के अनुरूप प्रोत्साहित की अपील की।राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उन्होंने प्रशिक्षित शिक्षकों की जरूरत को आवश्यक बताया ।आज के होनहार बच्चे राष्ट्र की मानव संपदा हैं । उनके अंदर जिज्ञासा उत्पन्न करनी चाहिए इससे वह बेहतर लाभांश राष्ट्र को देंगे। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा, चरित्र निर्माण, नैतिकता के विकास ,उन्नत और निपुण बनाने पर जोर दिया।उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बेहतर माहौल प्रदान करने की बात कही। बीएसए डॉ.पटेल ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा अंशवी भारती और उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्शिया की छात्रा अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दीं।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि बीएसए के मार्गदर्शन और निर्देशन में विकासखंड क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।उन्होंने अधिक से अधिक नामांकन के लिए शिक्षकों के प्रति विश्वास जताया।खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि जनपद के सीमांत क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में स्थित होने के बावजूद इस क्षेत्र की शिक्षा का प्रकाश पूरे प्रदेश में फैल रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यह क्षेत्र हमेशा से अग्रणी रहा है।मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।बड़ा नीक लागे अपने देशवा की माटी लोकगीत की अनूठी प्रस्तुति से लोक संस्कृति,परंपरा को जीवंत रखने एवं मातृभूमि के प्रति प्रेम ,भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और संरक्षित करने का संदेश दिया। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने बीएसए से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सीधे कक्षा एक में प्रवेश दिलाने की मांग उठाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डीएम और सीडीओ के संज्ञान में प्रकरण को लाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करने पर विचार करेंगे और अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक श्रीराम यादव तथा संचालन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ,शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र,ब्लॉक अध्यक्ष डॉ .रणंजय सिंह एवं सुधाकर सिंह ,पारसनाथ यादव,उमेश चंद्र यादव,पशुपति नाथ सिंह, पंकज सिंह ,संजय सिंह एआरपी, अरविंद यादव,राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर लोकसभा का प्रत्याशी जल्द होगा घोषित लखनऊ से जारी होगी समाज विकास क्रांति पार्टी दूसरी लिस्ट
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी शानिवार को लखनऊ में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने वाली है। उम्मीद है कि इस सूची में मछलीशहर सुरक्षित सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। बता दें कि SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह खुद जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी हैं और चुनावी मैदान में है। अब तक घोषित सीटों पर जीत दर्ज करने और खास कर जौनपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अशोक सिंह द्वारा गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। अशोक सिंह और उनकी टीम बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है। अशोक सिंह द्वारा अपनी सीट से जीत दर्ज करने के साथ-साथ अपने प्रत्याशियों के पक्ष में भी वोट की अपील करने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया जा रहा है। अशोक सिंह को पूरा विश्वास है कि जनता उनके चुनाव चिह्न गन्ना किसान के सामने की बटन दबाकर उन्हें संसद तक पहुंचाएगी।
एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के बाबू को रुपयों के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर । कोतवालों थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद जौनपुर के दो बाबुओ को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें अकाउंटेंट टी एन सिंह के साथ शनि वाल्मीकि बाबू भी शामिल है ।
मिली जानकारी के मुताविक रमेश अग्रहरि ठेकेदार ने टी एन सिंह को 165000 रुपया दिया था इस क्रम में घंटे भर से एंटी करप्शन टीम नगर पालिका के इर्द-गिर्द टहल रही थी जैसे ही बाबू को पैसा दिया गया मौके पर मौजूद टीम ने रंगे हाथ उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गौरतलब हो कि सनी वाल्मीकि को टी एन सिंह ने पैसा गिनने के लिए दिया था कहावत है की गेहूं के साथ घुन भी पीस जाता है वही हुआ मुफ्त में शनि बाल्मिकी भी फंस गया जबकि उसका घूस लेने देने का कोई मतलब ही नहीं था चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है !
मडियाहूं। स्कूल चलो अभियान बच्चो ने चढ़ बढ़ कर लिया भाग, बैंड बाजे के साथ निकाली गई रैली शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा ( रामपुर) मड़ियाहूं जौनपुर में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी जी के निर्देशों के अनुक्रम में शैक्षिक सत्र 2024_25 हेतु स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ, ज़िला उपाध्यक्ष एवम नोडल शिक्षक संकुल श्री आनन्द कुमार यादव की उपस्थिति तथा ग्राम प्रधान श्री सुभाष चंद्र यादव एवम प्रधानाध्यापक श्री राजकुमार जी के संयुक्त निर्देशन में , स.अ. द्वय श्री राम आसरे एवम श्री सुरेन्द्र कुमार जी के सहयोग से हर्षोल्लास पूर्वक पूरे सेवित क्षेत्र में अभिभावकों की जागरूकता हेतु रैली निकाली गई । प्रबन्धन एवम संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम शिक्षक संकुल यादवेन्द्र नाथ यादव जी द्वारा किया गया।
नगर पंचायत जफराबाद अध्यक्ष पर लगा आचार संहिता उलंघन का आरोप
नगर पंचायत जफराबाद अध्यक्ष पर रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों लोगों को एकत्रित करने का आरोप
रोजा इफ्तार पार्टी में सपा के जिलाध्यक्ष सहित विधायक ने लोगों के साथ किया था इफ्तारी
जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद की अध्यक्ष उम्मे राहिला ने रमजान के महीने में मंगलवार को कस्बा के जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर हजारों लोगों के साथ रोजा खोला।नगर पंचायत अध्यक्ष पर बिना स्वीकृति का आयोजन कर आचार संहिता का उलंघन का आरोप लगातार लगता जा रहा।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोजा इफ्तार का आयोजन करना अच्छी बात है। आपसी प्रेम चारे का प्रतीक है लेकिन बिना प्रशासन को सूचित किये व थाना प्रभारी को सूचना न देकर आचार संहिता लागू होने के बाउजूद इतने लोगों को एकत्रित करके कार्यक्रम करना गलत है। उनको प्रसाशन से स्वीकृति ले लेना चाहिए था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि रोजा इफ्तार का आयोजन करने से पहले उनको परमिशन प्रसाशन ले लेना चाहिए था , उनको पता होने चाहिए था कि आचार संहिता चल रहा है। जो बहुत बड़ी गलती है। अगर इस पार्टी में सपा के बड़े नेता भी उपस्थित हुए है ये तो पार्टी का कार्यक्रम हो गया है। परमिशन जरूरी था। नगर पंचायत प्रतिनिधि व चैयरमैनपति सरफराज खान ने कहा कि हम जाकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर लिए है। कोई बात नही है। इस विषय पर थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी मुझे नही थी। ना ही मुझे किसी के द्वारा मुझसे पूछा गया था
डिजिटल लाइब्रेरी से गुलजार होंगे जौनपुर के नगर और गांव
डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से जौनपुर के गांव और नगर पंचायत स्तर पर जनता को मिलेगा लाभ
जनपद जौनपुर में नगर पंचायत स्तर पर (नगर पंचायत नगर पालिका परिषद) वार्डों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होने वाली है,28 भवन एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 288 भवन डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जानी है। स्थापना हेतु ऐसे भवन जिनमें उपयोग के लिए न्यूनतम 500 वर्ग फीट क्षेत्र उपलब्ध होगा वे digital library स्थापना हेतु उपयुक्त होंगे।
समिति के सदस्यों द्वारा digital library की स्थापना हेतु कक्ष/भवन का चिन्हांकन करके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित किया गया, जिसमें नगर पंचायत स्तर पर 25 कक्ष/भवन की सूची (सदर से 08, मुं० बादशाहपुर से 01,शाहगंज से 01, रामपुर से 03, मड़ियाहूँ से 03, धर्मापुर से 03, केराकत से 02, मछलीशहर से 1, नगर पंचायत बदलापुर से 01, कजगॉव से 02) प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत स्तर पर 328 कक्ष/भवन की सूची प्राप्त हुई। ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त सूची में (जिला पंचायत राज अधिकारी से 320, माध्यमिक विद्यालय स्तर से 8) प्राप्त हुई है। नगर पंचायत स्तर पर 25 कक्ष/भवन की सूची एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 288 कक्ष/भवन में स्थापना की जायेगी। जनपद-जौनपुर में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना किये जाने हेतु नगर पंचायत स्तर पर 25 कक्ष/भवन एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 288 कक्ष/भवन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शासन को जिला विद्यालय निरीक्षक, digital library सचिव) के द्वारा ई-मेल पर प्रेषित कर दी गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होने से हमारे जनपद के छात्र-छात्राओं एवं जनमानस को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।