Home Blog Page 312

नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय के मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

0
नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय के मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय के मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

खेतासराय (जौनपुर):- नगर के नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। एलकेजी के मो.रेहान,ओजस्वी सोनकर,यूकेजी के आर्यन प्रजापति,आयेजा, कक्षा एक की सादिया फात्मा, ऋषि जायसवाल, कक्षा दो की अलीबा खान, अक्सा, तीन की प्रियांशी प्रजापति,आशुतोष कुमार, चार के शनि बिंद,अनय यादव, पांच के हर्षित, दिव्यांशी प्रजापति,कक्षा छह की सिया यादव,अमन यादव, कक्षा सात की हर्षिता यादव, ऋषभ जायसवाल को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राममूर्ति यादव ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सिकंदर यादव, मुश्ताक अहमद, संदीप यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

0

जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह पुलिस हिरासत में, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह और पुलिस के बीच आज शाम नोंकझोंक हो गई। बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा के बीच हुई नोंकझोंक जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बहरहाल अशोक सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि अनुमति से ज्यादा समय तक सभा चल रही थी जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है, इसीलिए यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा सरकार लगातार उनको परेशान कर रही है। यह कार्रवाई भी सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई है। लोकसभा के चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को डर है कि वह उनसे हार जाएंगे इसीलिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी से ही लोकसभा जौनपुर से प्रत्याशी हैं।

कंपोजिट विद्यालय के छात्रों को,प्रबंध समिति की अध्यक्ष ने वितरित किया प्रगति-पत्र

0

रामनगर कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा में छात्र छात्राओं को दिया गया प्रगति -पत्र

जौनपुर। रामनगर कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा में छात्र छात्राओं को प्रगति -पत्र 2023-24 वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में किया गया।आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनीश सिंह जी ने कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के निपुण छात्र/छात्राओं को सम्मानित करते हुए मेडल व प्रगति पत्र वितरित किया गया। तत्पश्चात कक्षा 4 से 8 तक के प्रत्येक कक्षा के 5 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व प्रगति पत्र वितरित किया गया।

कक्षा 8 मे रूद्र प्रताप निषाद प्रथम ,मनीष राजभर द्वितीय, मोहित राजभर व काजल गौतम तृतीय स्थान पर, कक्षा 7 में मिस्कात शेख प्रथम, अंशिका यादव द्वितीय, बन्दना राजभर व संदेश मौर्य तृतीय स्थान पर ,कक्षा 6 में प्राची मौर्या प्रथम, अंशिका शर्मा द्वितीय,मु.उमैद तृतीय स्थान पर,कक्षा 5 मे रिया मौर्या प्रथम, सुशांत मौर्य, द्वितीय,आयुष तृतीय स्थान पर,कक्षा 4 मे रोशनी मौर्या प्रथम,सौरव सिंह द्वितीय स्थान पर,कक्षा 3 में नब्या राजभर प्रथम,गौरव सिंह द्वितीय ,शाहिल शेख तृतीय स्थान पर, कक्षा 2 में हसरत प्रथम,कक्षा 1 में उत्कर्ष शर्मा प्रथम,ओम राजभर द्वितीय,बादल निषाद तृतीय स्थान पर रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र ने किया । कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गुप्त, अरविन्द कुमार पटेल,भरत कुमार सिंह, सुरेश सोनकर, चन्द्र शेखर, ध्रुव राज,सुनील कुमार , राज बहादुर,उमेश मौर्य ,संतोष कुमार यादव व लालजी ,व अभिभावक उपस्थित रहे।

पंकज मिश्रा ने भगवान परशुराम की मूर्ति के लिए दिया,01 लाख का योगदान

0

जौनपुर (महराजगंज ) स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चारों में बन रहे भगवान श्री परशुराम जी के भव्य मंदिर में मूर्ति लगाने के लिए समाजसेवी एवं सपा नेता पंकज मिश्रा निवासी तरहटी मुंगरा बादशाहपुर के द्वारा एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। मिश्रा ने कहा की मे आमजन से निवेदन करूंगा कि भगवान परशुराम हमारे आस्था का केंद्र हैं और उनका भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है इसलिए हर परशुराम भक्त को अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य दे चाहिए।वही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटिस: धन्यवाद सभी ने दिया है। एक बैठक के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा पंकज मिश्रा का यह योगदान सराहनीय है।

जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है बैठक में उपस्थित लोगों में पं.सुनील मिश्र, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्रा, पंकज उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, नागेंद्र मिश्र, संतोष मिश्रा, रमेश मिश्र, विनय मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, सुभाष मिश्र,दीपक मिश्र, अमरपाल तिवारी, भैया लाल उपाध्याय, रामजी पाण्डेय, रंकज मिश्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वही समाजसेवी पंकज मिश्रा से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दान गुप्त रहना बहुत जरूरी है लेकिन विप्र समाज के लोगों का प्रेम देखकर ह्रदय गदगद हुआ और अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम की हम ऐसे ही सेवा निरंतर करते रहेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में 1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा ब्लैक डे

0

जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में 1 अप्रैल को अटेवा जौनपुर मनाएगा ब्लैक डे – इंदु प्रकाश यादव उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई थी इस व्यवस्था के लागू होने से शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को बहुत बड़ा आघात लगा था।यह व्यवस्था शिक्षकों,कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए काले कानून की तरह है ।अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देशन में प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को प्रदेश के सभी शिक्षक , कर्मचारी काला दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। अटेवा जौनपुर के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि इस वर्ष भी 1 अप्रैल को सभी शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी अपने -अपने कार्य स्थलों पर या जहां भी रहे बांह में काली पट्टी बांध करके एनपीएस रूपी काले कानून का विरोध दर्ज कराएंगे।

मतदान जागरूकता के लिए,सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जारही है लघु फिल्म  

0
मतदान के प्रति जागरूकता के लिए,सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जारही है लघु फिल्म  
मतदान के प्रति जागरूकता के लिए,सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जारही है लघु फिल्म  

मतदान जागरूकता फैलाने के लिए सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जा रही है लघु फिल्म  

  • मै भारत हूँ” व “माई वोट माई डयूटी” लघु फिल्म के माध्यम से मतदान करने की अपील

जौनपुर : मतदान जागरूकता के लिए प्रदर्शित की जारही है लघु फिल्म जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में शुक्रवार को केवल पैलेस सिनेमा हाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनवाई गई मतदान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए लघु फिल्म “मै भारत हूँ” और “माई वोट माई डयूटी” को सिनेमा घर में स्क्रीनिंग से पहले और प्रत्येक फिल्म के अन्तराल के दौरान प्रदर्शित किया जा रहा है। इस लघु फिल्म में कई सिलेब्रिटी अभिनेता व भारतीय खिलाड़ियों के विडियो संदेशों को संकलित किया गया है। मशहूर हस्तियों ने लोगों से अपील किया है कि मतदान करने के अपने कर्तव्य को अवश्य निभाएं क्योकि लोकतंत्र में मतदान को गौरव का प्रतीक माना जाता है। 

इस अवसर पर राज्य कर अधिकारी रंजन विजय रत्न ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर के सिनेमा घरों में मतदाता जागरूकता संबंधी इस लघु फिल्म को लगातार प्रसारित किया जा रहा है। इस लघु फिल्म में एक वोट का मूल्य विषय पर कई मशहूर हस्तियों के संदेशों को शामिल किया गया है। फिल्म का उद्देश्य नागरिकों को अपने वोटो के महत्व को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। 

जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने फिल्म देखने आये लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई और कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदान है, आइये देश के लिए मतदान करें। चुनाव का दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं है यह कर्तव्य का दिन है। इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि लोकसभा चुनाव 2024 में 25 मई को अपना वोट ज़रुर करें। इस अवसर पर प्रबंधक कुलदीप तिवारी, अभिषेक मौर्य, संतोष उपाध्याय, विधा मौर्या, सत्यम, सहित दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

HOLI होली मिलन समारोह में 21 गरीब बेटियों की शादी कराने का संकल्प

0
HOLI होली मिलन समारोह में 21 गरीब बेटियों की शादी कराने का संकल्प
HOLI होली मिलन समारोह में 21 गरीब बेटियों की शादी कराने का संकल्प

HOLI मिलन समारोह में उमड़ी खुशियों की लहरें,21 गरीब बेटियों की शादी कराने का संकल्प

  • #JAUNPUR NEWS

जौनपुर। संयुक्त श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई के द्वारा मां शीतला पैलेस में [HOLI ] होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने खुशियों के रंग बिखेरे। इस समारोह में श्रीमाली समाज लोग एकजुट होकर होली का उत्सव मनाते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला की चित्र पर पुष्पांजलि करके की गई। इस मौके पर लोगों ने रंगों की बारिश के बीच नाच-गान का आनंद लिया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सोहनलाल श्रीमाली, पप्पू माली सचिव अपना दल एस, राजेश सैनी, संतोष सैनी, डा. देवी प्रसाद सैनी, राजेंद्र पुष्पाकर, अशोक श्रीमाली रहे। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक छोटेलाल श्रीमाली ने कहा कि आगामी 2025 में संयुक्त श्रीमाली महासभा का संकल्प है कि 21 गरीब बेटियों की शादी कराएगा, इसी संकल्प को लेकर हमारी पूरी कमेटी कार्य कर रही है, आज HOLI MILAN कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपसी प्रेम के साथ रहने के लिए भी उत्साहित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य समाज का विकास होना है। कार्यक्रम संयोजक रविकांत श्रीमाली ने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को एक करने के लिए कार्य को किया जा रहा है आने वाले समय में संयुक्त श्रीमाली महासभा पूरी मजबूती के साथ समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम संयोजक अमरदेव श्रीमाली ने कहा कि संयुक्त श्रीमाली महासभा समाज की सेवा के लिए संकल्पित है। इसी संकल्प के साथ कि समाज के हर व्यक्ति की हर प्रकार से मदद की जाए इसके लिए सदैव पूरी कमेटी समाज के लोगों के साथ खड़ी रहेगी। समारोह में एक्टर आशीष माली के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मनोरंजन प्रदान किया। इस मौके पर अनिल श्रीमाली ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र श्रीमाली ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र श्रीमाली, गौरी नाथ श्रीमाली, डा लौटू राम सैनी, दिनेश पंडा श्रीमाली, प्रमोद सैनी, शनि श्रीमाली, राजू श्रीमाली, चंदन श्रीमाली, अमित श्रीमाली, प्रिंस सैनी, संतोष श्रीमाली, संदीप श्रीमाली, पंचम श्रीमाली, परमेश श्रीमाली, रवि श्रीमाली सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

यह भी पढ़े : JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

यह भी पढ़े : SHAHGANJ मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न 

SHAHGANJ मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न 

0
SHAHGANJ मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न 
SHAHGANJ मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह संपन्न 

SHAHGANJ NEWS [जौनपुर ] नगर के संगत जी शाहपंजा मोहल्ला स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शाहगंज मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पंडित दुर्ग विजय मिश्र द्वारा होली के भव्य गीत प्रस्तुत किए गए समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। SHAHGANJ मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है।

संचालन सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, वरिष्ठ समाजसेवी शीतल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल,महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल,कार्यक्रम संयोजक चंदन मोदनवाल, महामंत्री गोपाल मोदनवाल,श्रीष मोदनवाल, सत्येंद्र मोदनवाल,दीपक,प्रहलाद मोदनवाल ,प्रगेश,राजू, सिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, अरविंद अग्रहरि, उमेश जायसवाल, मनोज जायसवाल,आशीष,सोनी,दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

यह भी पढ़े : JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

0
सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन
सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

किसके सिर पर सजेगा ताज साइकिल की नैया कौन लगाएगा पार

AUNPUR POLITICS जौनपुर। सपा युवा नेता के दावेदारी से धुरेंदर के बिगड़े समीकरण लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है,आचार संहिता लगने के पहले ही इस बार प्रत्याशी का चयन कर रही हैं । कुछ तो अपने को संभावित प्रत्याशी मानकर क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच में बने हुए हैं । जिससे अपने मजबूती को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पार्टी उन पर विश्वास जाता कर चुनावी मैदान में उतार सके। इसके साथ ही वह अपने टिकट के लिए तरह-तरह की जुगत लगा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के नेताओं से अपनी पैरवी कर कर अपना पक्ष मजबूत कर रहे हैं। इसके साथ ही टिकट के लिए ऐसे समाजसेवी नेता है । जिनका जनता के बीच में अच्छा वर्चस्व है व जाती विशेष पर अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसे टिकट देने के लिए पार्टी विचार कर रही है । लेकिन पार्टी चुनाव मैदान में ऐसे प्रत्याशी को उतारना चाहती है जो चुनाव को मजबूती से लड़ें और जीतकर पार्टी को मजबूत करें। हम बात करते हैं जौनपुर जिले के 73 लोकसभा सीट की जहां पिछले तीन दशक से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत नहीं हुई है ।

सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन
पंकज मिश्रा युवा सपा नेता

दावेदार कई है। जिससे टिकट का चयन करना शीर्ष नेतृत्व के लिए बहुत मुश्किल हो गया है । कोई भी दल पार्टी के सभी नेताओं को संतुष्ट नहीं कर सकता है । कभी-कभी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी गलत प्रत्याशी को मैदान में उतार देता है ।जिससे जीत हासिल नहीं हो पाती है। वहीं भाजपा के नेता मोदी मंत्र पर चुनाव जीत जाते हैं । उन्हें क्षेत्र में कम मेहनत करने की जरूरत होती है । लेकिन अन्य दल के नेता पार्टी वोट के साथ अपने वोट को भी जोड़ने के लिए दिन रात मेहनत करते रहते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी को मजबूत युवा चेहरा को मौका देना चाहिए । जिससे वह चुनाव जीत कर दिल्ली पहुंच सके इस सीट पर प्रत्याशियों की दावेदारी काफी दिख रही है जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक के साथ सपा नेता टिकट की मांग कर रहे हैं। इस लोकसभा में ब्राह्मण यादव व मुस्लिम जाति के वोटर अधिक जनसंख्या में है। टिकट दावेदारी में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ,युवा नेता पंकज मिश्रा ,बाबा दुबे,लकी यादव, संतोष पांडेय,जगदीश प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता टिकट के लिए प्रयासरत हैं। इसमें ब्राह्मण नेता की चर्चा प्रबल चल रही है।

सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की बात करें तो यह चार विधायक दो बार मंत्री रहे हैं । उनकी पकड़ समाजवादी पार्टी व क्षेत्र में अच्छी है । इनका प्रभाव यादव मुस्लिम वोटर में अच्छा माना जाता है। राजनीति में चाणक्य कहें जाते हैं। पंकज मिश्रा की बात करें तो ये युवा सपा नेता है। जो पिछले 15 वर्षों से अधिक समाजवादी पार्टी से जुड़कर समाजवाद की नीतियों को लोगों तक पहुंचाते रहते हैं और इसी विचारधारा से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में गरीब असहाय जनता की मदद करते रहते हैं । जिसके कारण यह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं । इन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में सपा प्रत्याशी पंकज पटेल के लिए मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा चुनाव को जीतने में कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम अच्छा रहा। साथ ही साथ युवा होने की नाते ये युवा वोटर को अपने पक्ष में करने में कामयाब होंगे ।

सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन

यदि इन्हें मौका मिलता है तो ब्राह्मण मुस्लिम यादव व अन्य जातियां का सहयोग से चुनाव लड़ाई दिलचस्प होगी। पूर्व विधायक बदलापुर बाबा दुबे भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है जो सपा से विधायक भी रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ यह लगातार जनता के बीच में बने रहते हैं।

सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन
मल्हनी विधायक लकी यादव

मल्हनी विधायक लकी यादव ये पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। जो समाजवादी पार्टी की स्थापना में भी योगदान दिए हैं उनकी मृत्यु की पश्चात लकी को उपचुनाव में मौका दिया गया । जिसमें 5000 के लगभग मतों से विजय प्राप्त किया। 2022 के चुनाव में फिर से 10000 से अधिक मतों से विजय प्राप्त किए। यह भी लोकसभा के टिकट में दावेदारी पेश कर रहे हैं । पूर्व जिला अध्यक्ष व अन्य नेता भी टिकट की दावेदारी पेश किए हैं। अब देखना है कि शीर्ष नेतृत्व किस मौका देती है वह चुनाव जीतने में कितना सफल होता है ।यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

news :JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

0
JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र
JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शुक्रवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया। उन्होंने देश की जनता से वादा किया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराया जाएगा, भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा, 80 करोड़ जनता को भीख नहीं रोजगार दिलाने का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा हर राज्य में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करना, हर राज्य में अनाज के भंडार और आधुनिक मंडी का निर्माण करना, देश में एकल कर प्रणाली लागू करना, सम्पूर्ण देश में हिंदी, संस्कृत और प्रादेशिक भाषा को शिक्षा प्रणाली में अनिवार्य करना, भारत के हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया है।

JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र

साथ ही महिलाओं को सशक्त और सम्मान दिलाना, सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा से भारत की एकता एकजुट रखने का संकल्प लिया गया। बता दें कि 30 मार्च को दोपहर दो बजे बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में अशोक सिंह अपनी पार्टी द्वारा आयोजित महासभा को संबोधित करने आ रहे हैं।