Home Blog Page 313

समाजवादी कुटिया का स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न 

0
समाजवादी कुटिया का स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न 
समाजवादी कुटिया का स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न 

नौनिहालों का भविष्य संवारने वाले समाजवादी कुटिया का मना स्थापना दिवस

[धर्मापुर जौनपुर ] नौनिहालों का भविष्य संवारने वाले समाजवादी कुटिया का मना स्थापना दिवस कोरोना जैसी महामारी में चहुंओर अधिकांश लोगों को भूख आदि से भटकते देख संकल्पित युवा समाजसेवी ऋषि यादव एडवोकेट द्वारा स्थापित समाजवादी कुटिया का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को तमाम हस्तियों के बीच नौनिहालों के साथ मनाया गया। स्थानीय क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित कुटिया में आयोजित समारोह की शुरूआत देश के रक्षामंत्री एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ समाजवादी कुटिया के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कोरोना काल से पढ़ने वाले बच्चों को दूध,फल, बिस्कुट,पेन पेंसिल, कापी, किताब, ड्रेस, मिठाई आदि वितरित किया जाता है।

वहीं समारोह में मंचासीन अतिथियों ने कहा कि कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव के शिक्षक पिता उमाशंकर यादव एवं गृहिणी माता उर्मिला देवी की प्रेरणा से कुटिया की स्थापना हुई है जिसकी शुरूआत कोरोना काल से हुई है जो आज भी निरन्तर जारी है। साथ ही कोरोना काल में क्षेत्र के विद्यालय बन्द होने से भटकने वाले बच्चों को दूध, बिस्किट, केला, सेब आदि देने वाले ऋषि यादव ने इनको अच्छी शिक्षा देने के लिये पठन—पाठन भी शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने आगे कहा कि सभी धर्म, जाति और वर्ग के बच्चों का कुटिया में समावेश है जहां उमाशंकर यादव, श्रीचन्द यादव सहित अन्य गुरूजन सेवा दे रहे हैं।


वहीं कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि क्षेत्र के होनहार पहलवान अनुभव चौहान को गोद लेकर उसे सैफई के मेजर ध्यानचन्द स्पोटर्स कालेज जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचाने के साथ ही बगल गांव गजना के दिव्यांग मुस्लिम दम्पत्ति इम्तियाज अहमद व गुलशन को गोद लिया गया है जिसकी हर तरह की सेवा त्योहारों के अलावा वैसे भी लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकन्दर यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, विधायकगण तूफानी सरोज, जगदीश नारायण राय, पंकज पटेल, कमलाकान्त राजभर, बेचई सरोज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर सर्वेश सिंह प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सभा, मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश मौर्य गप्पू, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर, रत्नाकर चौबे, विवेक रंजन यादव,राजन यादव, भानु प्रताप मौर्य, अतुल यादव, नवनीत यादव, सुनील ठेकमा,ऋषभ तिवारी, रामनयन यादव, जितेन्द्र यादव,डा.सबनम नाज, आरिफ़ हबीब, डा. सुमन यादव, बरसातू राम सरोज,अनिल यादव, ओम प्रकाश यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये समाजवादी कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ किया है सौतेला व्यवहार,अशोक सिंह

भारतीय ज्ञान परम्परा’ विषयक दो दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ

0
भारतीय ज्ञान परम्परा' विषयक दो दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ
भारतीय ज्ञान परम्परा' विषयक दो दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ

ज्ञान के उच्च शिखर तक ले जाने में सहायक है भारतीय ज्ञान परंपरा: प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय

सुईथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर,जौनपुर के संस्कृत विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा’ विषयक दो दिवसीय व्याख्यान माला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर मार्कण्डेय नाथ तिवारी, विभागाध्यक्ष संस्कृत,लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने संस्कृत भाषा को रोजगार परक बताते हुए इसके महत्व और भारतीय ज्ञान परंपरा के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।


अध्यक्षीय उद्बोधन मे प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने भारतीय ज्ञान परम्परा में संस्कृत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक युग में इसे ज्ञान के उच्च शिखर में सहायक बताया।प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने प्राचीन काल से आज तक भारतीय ज्ञान परंपरा के उद्भव एवं विकास के बारे में बताया। प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारतीय ज्ञान परंपरा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा के विकास में भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों एवं बजट आवंटन के बारे में बताया।धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अरुण कुमार शुक्ला, सहायक आचार्य संस्कृत ने दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह,डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ नीलमणि सिंह,डॉ अविनाश वर्मा, डॉ पंकज सिंह,डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ लालमणि प्रजापति,डॉ वंदना सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह,डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी,डॉ नीलम सिंह, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ सत्यप्रकाश सिंह,डॉ नीलू सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NDA EXAM में 164 वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बने जौनपुर के अमय कुमार

0
NDA EXAM में 164 वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बने जौनपुर के अमय कुमार
NDA EXAM में 164 वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बने जौनपुर के अमय कुमार

NDA RESULT 2024 :सुईथाकला जौनपुर। एनडीए परीक्षा में 164 वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बने अमय कुमार पांडेय जो लकीरों से हटकर अपनी लीक खुद बनाते हैं वही सबके लिए मिसाल बनते हैं। खुद की बनाई हुई लकीर पर चलने वाले ही सफलता का इतिहास लिखते हैं। क्षेत्र के युवाओं के लिए अमय कुमार पांडेय प्रेरणा स्रोत हैं। जो कहते हैं कि गांव में प्रतिभाएं जन्म नहीं लेती हैं केवल शहरों में ही प्रतिभा का विकास होता है ऐसा बिल्कुल नहीं है। प्रतिभाएं कहीं भी किसी भी परिस्थिति में उत्पन्न हो सकती हैं और दब नहीं सकती हैं।वह उभर कर सामने आ ही जाती हैं बेशक विकट चुनौतियां व समस्याएं सामने क्यों न खड़ी हों।

जो किस्मत का रोना रोते हैं वह कभी भी मंजिल पर नहीं प्राप्त कर पाते बल्कि हर चुनौतियों से सामना करते हुए जो निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हैं सफलता उन्हीं को मिलती है।उक्त विचार सुईथाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने असैथापट्टी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष चंद्र पांडेय के पौत्र व पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय के सुपुत्र अमय कुमार पांडेय के लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर बधाई देते हुए प्रकट किये।गौरतलब है कि NDA परीक्षा में उन्होंने 164वीं रैंक हासिल की है। उनकी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल से पूरी हुई। उन्होंने पिता अखिलेश चंद्र पांडेय माता सृष्टि पांडेय, छोटे बाबा प्रेमचंद पांडेय, बड़े पिता ब्रह्मदेव पांडेय, जनार्दन पांडेय सहित गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़े : कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ किया है सौतेला व्यवहार,अशोक सिंह

यह भी पढ़े : जौनपुर की स्कूली वैन में लगी आग,अफरातफरी के बीच आग पर पाया गया काबू

कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ किया है सौतेला व्यवहार,अशोक सिंह

0
कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ किया है सौतेला व्यवहार,अशोक सिंह
कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ किया है सौतेला व्यवहार,अशोक सिंह

कृपाशंकर सिंह के लिए सिरदर्द बने अशोक सिंह,कह दी बड़ी बात


JAUNPUR POLITICS : जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जब से जौनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया है तब से वह जौनपुर लोकसभा से ही भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के लिए सिरदर्द साबित हो गए हैं। चूंकि ashok singh भी महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं इसीलिए वह कृपाशंकर पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहते हुए कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए कृपाशंकर सिंह ने बहुत ही निम्न स्तर का काम किया है जिसकी चर्चा अखबारों में ‘जौनपुर का ठाकुर, मुंबई का चमार’ शीर्षक से सुर्खियों में रहीं।

ऐसे में Kripashankar Singh जनता के असली चेहरे को बखूबी पहचान गई है। एक कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर से तो मैं खुद भाजपा के प्रत्याशी को हराने के लिए मैदान में उतर चुका हूं। साथ ही मछलीशहर लोकसभा से भी जल्द ही अपने जिताऊ प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने वाला हूं। अशोक सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह भी गन्ना किसान है जिसे किसानों का समर्थन प्राप्त है। मछलीशहर लोकसभा में भी विकास कार्य जो होने चाहिए थे वह नहीं हुए। यहां पर भाजपा का सांसद होने के बाद भी केंद्र सरकार ने मछलीशहर का उतना विकास नहीं किया जितना होना चाहिए था। अबकी बार दोनों सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है।

जौनपुर की स्कूली वैन में लगी आग,अफरातफरी के बीच आग पर पाया गया काबू

0

जौनपुर की स्कूल बैन में लगीं आग बच्चो ने किसी तरह बचाई जान , थाना गेट के ठीक सामने गुरुवार की दोपहर स्कूल से बच्चों को घर लेकर जा रही मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। बच्चों की शोर सुनकर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और आरक्षी अर्जुन यादव राजेश्वर और बिजय यादव भी गाड़ी की तरफ दौड़े गाड़ी से थाना अध्यक्ष और उनके सिपाहियों ने गाड़ी में बैठे बच्चों बचाने में लग गए और सकुशल 18 बच्चों को बाहर निकाला जबकि दो सिपाही हल्का फुल्का झुलस गए मौके पर सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुटे नयनसंड गांव में स्तिथ बी ए जी स्कूल की वैन गुरुवार की दोपहर जौनपुर स्कूल की बैन से आकाश यादव, सौम्या सिंह दिव्यांशी राजभर तनु राजभर अमन यादव अनुज राजभर दिव्यांशु यादव आदित्य राजभर आयुषी राजभर आदित्य सिंह आनंद यादव अमन राजभर अंशु यादव अंशिका यादव खुशी यादव और यादव रियांश यादव आकांक्षा को लेकर गौराबादशाहपुर कस्बे की तरफ जा रही थी जैसे ही थाना गेट के पास पहुंची उसी उक्त गाड़ी में से धुंआ निकलने लगा गाड़ी में धुंआ देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया वाहन चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी यह देखकर पुलिस थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और उनके साथ के सिपाही मैजिक की तरफ दौड़ते पहुंचे और सभी बच्चों को वहां से बाहर निकाल मैजिक गाड़ी चलाकर खाक हो गई घटना के करीब पंद्रह मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आस पास लगी आग और मैजिक पर पानी गिराया गया जिसके चलते सही समय पर आग पर काबू पाया गया।

एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि बीएजी पब्लिक स्कूल नयनसण्ड स्कूल वैन वाहन संख्या UP 62 BT 4618 में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बैन में कुल 18 बच्चे सवार थे स्कूल से ।

अपने – अपने घर जा रहे थे तभी गौराबादशाहपुर थाने के सामने मंदिर के पास दोपहर 13.30 बजे उक्त वाहन की बैटरी में सार्ट सर्किट हो जाने के कारण वाहन में आग लग गयी। थाना स्थानीय पर मौजूद पुलिस बल द्वारा जनता के लोगो की मदद से वैन में बैठे सभी बच्चो को सकुशल बाहर निकालकर उक्त वाहन में लगी आग को बुझाया गया किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

महिला शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने,खंड शिक्षा अधिकारी से किया मुलाकात

0

जौनपुर । गोरखपुर । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ गोरखपुर की जिलाध्यक्ष, श्रीमति आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में महिला शिक्षको की तमाम समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल खण्ड शिक्षा अधिकारी खजबरी सावन कुमार दुबे से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार आश्वासन दिया कि उनके रहते महिलाओं का कोई भी अहित नहीं होगा। खंड शिक्षा अधिकारी के इस आश्वासन से महिला शिक्षकों ने काफी राहत की सांस लिया है प्रतिनिधिमंडल मंत्री प्रीति श्रीवास्तव, में प्रीति कुमारी, संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी पुष्पलता मौर्य,खुशबू पाण्डेय, रंजना सिंह, बबीता, उपस्थित थी।

संचारी रोग अभियान: पशु चिकित्साधिकारी ने किया जागरूक

0

खेतासराय(जौनपुर):- संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. विपिन सोनकर की अध्यक्षता में कस्बा स्थित डोभी वार्ड में पशुपालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान पशुपालको को बांधने वाले स्थल को साफ-सुथरा बनाएं रखने के साथ-साथ गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी गई। अभियान को सफल बनाने के लिए पशुचिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. विपिन सोनकर ने पशु-पालकों, सूकर पालकों संवेदीकरण करते हुए बताया कि पशु के बाड़े की नियमित साफ-सफाई, पशुओं को छुट्टा न छोड़ने की अपील किया। इसके साथ-ही-साथ गंदा पानी के आस-पास चूना छिड़काव करने की सलाह दिया। सूकर पालकों से कहा कि मल-मूत्र मनुष्यों में संक्रामक रोग फैलने का भय होता है। इसके लिए उसके मल-मूत्र को अच्छी तरह से सफाई करें। उनके मल-मूत्र को किसी गड्ढे में डालकर नष्ट कर दें। जिससे कोई संक्रामक रोग न फैलें।

जौनपुर के BSA टाइम एंड मोशन पर हुए गंभीर,शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण  

0
जौनपुर के BSA टाइम एंड मोशन पर हुए गंभीर,शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण  
जौनपुर के BSA टाइम एंड मोशन पर हुए गंभीर,शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण  

जौनपुर के BSA ने टाइम एंड मोशन का अनुपालन न करने पर शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर :नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में बुधवार को भी जौनपुर के BSA डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने विकास खंड बक्शा के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया आगामी लोकसभा निर्वाचन लिए भौतिक अवस्थापना सुविधाओं एवं छात्रों के अधिगम स्तर का जायजा लिया। सर्वप्रथम बीएसए द्वारा प्राथमिक विद्यालय हयातगंज का निरीक्षण पूर्वान्ह 8 बजे विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में प्रतिभाग कर उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती अंकिता यादव, सुनीता यादव, शिक्षामित्र सविता सिंह एवं संगीता यादव निरीक्षण के दौरान लगभग 8:20 पर उपस्थित हुई। टाइम एंड मोशन शासनादेश का अनुपालन शिक्षिकाओं द्वारा न किए जाने के कारण स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। विद्यालय में साफ सफाई सुव्यवस्थित पाई गई। बीएसए द्वारा समस्त शिक्षकों को विद्यालय के अवस्थित मजरों में घर घर जाकर छात्रों का नामांकन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

जौनपुर के BSA टाइम एंड मोशन पर हुए गंभीर,शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण  

                  निरीक्षण की अगली कड़ी में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय गढ़ाबाघराय का निरीक्षण पूर्वाह्न 8:45 पर किया गया। विद्यालय द्वारा खेलकूद सामग्री क्रय नहीं की हुई एवं  अध्यापकों द्वारा शिक्षक डायरी अद्यतन नहीं प्राप्त हुई। विद्यालय का भौतिक परिवेश गंदा एवं विद्यालय में रंगाई पुताई का अभाव पाया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए प्राप्त कमियों को सुधार कर साक्ष्य सहित अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

                प्राथमिक विद्यालय ऊदपुर का निरीक्षण पूर्वाह्न 9:20 पर  किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तेज बहादुर सिंह कार्मिक उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर दवा लेने हेतु गए हुए पाए गए। श्री सिंह निरीक्षण के दौरान ही विद्यालय पर पुनः उपस्थित हुए। विद्यालय में नामांकित कुल 63 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 11 छात्र ही विद्यालय में उपस्थित पाए गए। जबकि मध्यान्ह भोजन पंजिका  में गत तीन कार्य दिवसों में लाभार्थी छात्रों की संख्या निरीक्षण तिथि की भौतिक उपस्थिति के सापेक्ष अधिक संख्या में दर्ज की गई थी। विवरण संशय युक्त, छात्र उपस्थित अतिन्यून पाए जाने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों का अग्रिम आदेश तक वेतन/मानदेय अवरुद्ध  कर दिया गया। 

                  निरीक्षण के अगले क्रम में कंपोजिट विद्यालय मयंदीपुर का निरीक्षण बीएसए द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती किरन सिंह चिकित्सकीय अवकाश एवं परिचारक मोहम्मद हसन बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने के कारण परिचारक मोहम्मद हसन का निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अदेय कर दिया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। कक्षा 8 के छात्र गणित विषय में लघुत्तम समापवर्तक एवं कक्षा 7 के छात्र भूगोल एवं संस्कृत विषय के सामान्य प्रश्नों का उत्तर नहीं दे सके। बीएसए द्वारा विद्यालय में छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार किए जाने हेतु  कार्य योजना बनाकर शैक्षणिक कार्य किए जाने हेतु उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया गया। बुधवार को निरीक्षण के अंतिम चरण में बीएसए द्वारा प्राथमिक विद्यालय घोसिला का निरीक्षण पूर्वाह्न 11:00 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में रंगाई पुताई का अभाव पाया गया। विद्यालय के गेट के पास मौजूद पौधों को साफ कराए जाने हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। विद्यालय में उपस्थित समस्त कार्मिकों एवं छात्रों को मतदाता जागरूकता शपथ बीएसए द्वारा दिलाई गई तथा विद्यालय में 7 छात्रों का नवीन नामांकन बीएसए द्वारा विद्यालय में कराया गया। 

 यह भी पढ़े : जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन

0
अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन
अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन समारोह संपन

SHAHGANJ NEWS अग्रहरि समाज शाहगंज का होली मिलन, दायित्व ग्रहण समारोह मंगलवार रात संपन हुआ । कार्यक्रम में अग्रहरि समाज,अग्रहरि मातृशक्ति और अग्रहरि युवा मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई सभी ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया ।

अग्रहरि समाज शाहगंज होली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि,व संजय अग्रहरी- वाराणसी,मनोज अग्रहरि, अमित अग्रहरि-जौनपुर से मौजूद रहे । उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष शीमप्रकाश गुप्ता सिंपू, महामंत्री अजेंद्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, मातृशक्ति अध्यक्ष संगीता अग्रहरि और युवा मंच के अध्यक्ष कार्तिक अग्रहरि समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । मुख्य अतिथि ने कहा कि अग्रहरि समाज के विकास और स्वजातीय लोगों के उत्थान का उद्देश्य पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा

कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द अग्रहरि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके दायित्वों से परिचित कराया । कार्यक्रम में अग्रहरि समाज शाहगंज की बच्चियों ने होली गीतों और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया । सेल्फी कंपटीशन भी आयोजित हुआ जिसके विजेता आयुष अग्रहरि रहे । इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, रविकांत जायसवाल, राजकपूर अग्रहरि, बजरंग प्रसाद अग्रहरी, महावीर प्रसाद अग्रहरी उमाशंकर अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, उमेश चंद्र अग्रहरी गिरधारी लाल अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरिसंतोष अग्रहरि, पवन अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, अंकित अग्रहरि शशांक विजय अग्रहरि अजयअग्रहरि,दीपक अग्रहरिआदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े :जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह

यह भी पढ़े : जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

0
जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी
जौनपुरी मक्का का संवर्धन करेगा वैज्ञानिकों की तकनीकी

जौनपुर। वैज्ञानिकों की तकनीकी मदद से एफपीओ करेगा जौनपुरी मक्का का संवर्धन भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के सहयोग से जनपद का एक कृषक उत्पादक संगठन जौनपुरी मक्का से संबंधित परियोजना पर काम शुरू कर रहा है। इस संदर्भ में यमदग्निपुरम कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड और आईआईएमआर के बीच करार हुआ है। इसके तहत मक्का की स्थानीय प्रजाति के संरक्षण, विकास, उत्पादन,मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और मक्का उत्पादों को विकसित करने और स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों के उत्पादन में इसके प्रयोग के क्षेत्रों पर केंद्रित कार्य होंगे।

समझौते के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से सम्बद्ध लुधियाना स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) इस परियोजना में अपने शोध और विशेषज्ञता का पूरा सहयोग देगा। एफपीओ और आईआईएमआर के बीच लुधियाना (पंजाब) में इससे संबंधित एमओयू साइन किए गए हैं। इस अवसर पर एफपीओ के सीईओ सी. एस. सिंह, आईआईएमआर के वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह एवं डॉ. रोमेन शर्मा के साथ आईसीएआर के निदेशक डॉ. एच. एस. जाट भी उपस्थित रहे। एफपीओ को खाद्य उद्योग के लिए स्वास्थ्यप्रद उत्पादों की नई श्रृंखला विकसित करने के लिए उत्पाद फॉर्मूलेशन और प्रौद्योगिकी का सहयोग मिलेगा।

 गौरतलब है कि हमारे देश में स्वास्थ्यवर्धक, जैविक एवं प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की भारी मांग है। अजैविक और रसायन आधारित अस्वास्थ्यकर खाद्यान्नों के सेवन से कैंसर, मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में हो रही चिंताजनक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर भी इस दिशा में गंभीर प्रयास करने का नैतिक दायित्व है। घरेलू बाजार में गुणवत्ता विहीन स्थानीय उत्पादों और स्थापित विदेशी ब्रांडों द्वारा वसूल की जाने वाली अत्याधिक कीमतों को देखते हुए‌ उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराना परियोजना का प्रमुख लक्ष्य है। खास बात यह भी है कि श्री अन्न (मिलेट्स) की सूची में शामिल मक्का की लुप्त हो रही जौनपुर की देशी प्रजाति को कृषि वैज्ञानिक अधिक पौष्टिक मानते हैं।

यह भी पढ़े ; जौनपुर के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से वोट मांगना शर्मनाक :अशोक सिंह