Home Blog Page 318

JAUNPUR NEWS:107 बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना 

0
JAUNPUR NEWS107 बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना 
JAUNPUR NEWS107 बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना 

जौनपुर से प्रतापगढ़ शैक्षिक भ्रमण पर 107 बच्चो को बस लेकर हुई रवाना ,सुंद मनमोहक दृश्य देख बच्चे हुए भाव विभोर

JAUNPUR NEWS सुईथाकला। कंपोजिट विद्यालय रामनगर एवं इंग्लिश मीडियम सदरुद्दीनपुर के कुल 107 बच्चे संयुक्त रूप से  प्रतापगढ़ जनपद अंतर्गत कुंडा तहसील के मनगढ़ के लिए रविवार को  शैक्षणिक भ्रमण को रवाना हुए। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने अत्यंत मनमोहक ,सुंदर और रमणीक  कृपालु जी महाराज की तपोस्थली एवं आश्रम  का दर्शन किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उभारना है।

इससे छात्र-छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है उनका सामाजिक धार्मिक राजनीतिक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षेत्र का विकास होता है। बौद्धिक विकास के अलावा दबी हुई मानसिकता सार्वभौमिक विचारधारा में परिवर्तित हो जाती है।दिव्य और मनोरम स्थल का भ्रमण करके बच्चे भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि, संतोष कुमार यादव, मुन्नीलाल नाविक ,बेचन राम,अजय कुमार, बबिता, पूनम मौर्या, अनिल कुमार ,अमरनाथ, निर्मला गरिमा ,घनश्याम आदि लोग शामिल रहे।

JAUNPUR NEWS; जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट

जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट

0
जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट
जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट

करंजाकला ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को सारनाथ में कराया गया एक्सपोजर विजिट

JAUNPUR NEWS जौनपुर : विकासखंड करंजाकला जूनियर हाई स्कूल के बच्चों की एक्सपोजर विजिट सारनाथ वाराणसी में करायी गयी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस विजिट में कुल 56 बच्चे और 11 शिक्षक शिक्षकाएं प्रतिभाग किए। सर्वप्रथम बच्चों को बौद्ध म्यूजियम दिखाया गया। तत्पश्चात लंच के उपरांत सभी बच्चे वाराणसी डियर पार्क गए, वहां विभिन्न प्रकार के पशु -पक्षी का अवलोकन करने के पश्चात बौद्ध स्तूप,बौद्ध बिहार और गार्डन आदि तमाम चीजों को देखे और  शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को प्रत्येक चीजों का एक्सपोजर दिया गया।

शाम को सभी सकुशल अपने घर गये। इस एक्सपोजर विजिट में ए आर पी जगदीश यादव, ए आर पी संदीप कुमार चौधरी, सहायक अध्यापिका आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, वीरेंद्र यादव, निरंजन यादव  सहित अन्य साथी शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : शाहगंज मजिस्ट्रेट ने वाहनों की ली तलाशी  

शाहगंज मजिस्ट्रेट ने वाहनों की ली तलाशी 

0
शाहगंज मजिस्ट्रेट ने वाहनों की ली तलाशी 
शाहगंज मजिस्ट्रेट ने वाहनों की ली तलाशी 

SHAHGANJ vaahan cheking जौनपुर : शाहगंज मजिस्ट्रेट ने आज सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सिंह वन दरोगा को लोकसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम के निर्देश पर विधानसभा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों, चौराहों और अन्य स्थानों पर आने जाने वाली गाड़ियों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वाहनों की तलाशी ली जा रही है ।

चुनाव को शुचिता पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराने, चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित अनाधिकृत सामग्री  के प्रयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।विभिन्न प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर उम्मीदवारों की छवि, ईमानदारी ,व्यक्तित्व और विकासवादी विचारधारा पर मतदान हो इसके लिए वाहनों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के विपरीत रुपयो और शराब आदि चुनावी माहौल को खराब न करें  इसके लिए पूरी चौकसी  बरती जा रही है। साथ ही साथ हेलमेट न पहनने वाले मोटरसाइकिल चालकों को यातायात के नियमों के पालन और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। सूरापुर बॉर्डर, सरायमोहिउद्दीनपुर, गुड़बड़ी चौराहा ,पट्टी नरेंद्रपुर, बसौली आदि प्रमुख चौराहों और स्थानों पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक रामप्रीत,अंगद सिंह दीवान, अशोक यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।

यह भी पढ़े : VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई

जौनपुर के पियुष ने ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल किया है

0
जौनपुर के पियुष ने ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल किया है
जौनपुर के पियुष ने ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल किया है

Piyush of Jaunpur has secured first rank in All India.

गेट प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर जौनपुर के पियुष कुमार ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया जिस कारण उनके परिजन, मित्र एवं रिस्तेदारो में खुशी की लहर नज़र आयीं। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत सिपाह निवासी पत्रकार अरूण कुमार एडवोकेट के अनुज पुत्र पियुष कुमार यादव ने गेट प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल किया है। पियुष कुमार यादव अपने बड़े भाई आयुष कुमार यादव की ही तरह शुरू से होनहार रहे।

क्षात्र जीवन में दोनों एलकेजी से ही हमेशा 92ः के ऊपर का मार्क हासिल करते रहे। जहां जौनपुर के पियुष ने अपने परिश्रम के बलबूते आल इंडिया लेवल पर पूर्णांक 100 नंबर में से 91.07 नंबर हासिल करके अपने परिवार के साथ-साथ जनपद प्रदेश का भी नाम पूरे देश में रोशन किया है। जिस कारण उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

यह भी पढ़े : VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई

VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई

0
VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई
VBSPU के 4 विद्यार्थियों ने गेट में प्राप्त की सफलता,कुलपति ने दी बधाई

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर गेट में प्राप्त की सफलता,VBSPU की कुलपति ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय [VBSPU ] परिसर जौनपुर के चार विद्यार्थियों ने आईआईटी द्वारा संपन्न कराए जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) में सफलता प्राप्त किया है। विदित हो की इस बार गेट की परीक्षा को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा संपन्न कराया गया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।

VBSPU वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिकी विभाग के छात्र अतुल यादव तथा भू एवं ग्रहीय अध्ययन विभाग कि छात्रा सोनल यादव ने गेट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया और विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के बी.टेक. मैकेनिकल विभाग के छात्र अमन कुमार एवं बी. टेक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो संदीप सिंह, प्रो सौरभ पाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR: चेकिंग के दौरान शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसान:डॉ इन्द्रसेन

0
कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसानडॉ इन्द्रसेन
कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसानडॉ इन्द्रसेन

जहा कायस्थ होता है सत्ता वही होती है,कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है:डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

लखनऊ़ । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,उत्तर प़देश की बैठक कायस्थ पाठशाला के लखनऊ सभागार में बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुये महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा इन्दसेन श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव देश को नयी दिशा देगा. जिसमे हर पाटी के लिए यह चुनाव अहम हो गया है,देश के समस्त छोटे बड़े दल सत्ता की भागीदारी के लिए ऐड़ी छोटी का जोर लगा रहे है।हमारा समाज दलो के दलदल से दूर भाजपा के साथ खड़ा नज़र आ रहा है।


परन्तु भाजपा ने प्रदेश में अभी तक हमारे समाज से किसी को प्रत्यासी नही बनाया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।कायस्थ प्रदेश के 18 संसदीय छेत्रों में भाजपा को जिताने का काम करता है। अब तक घोषित 51 छेत्रों में प्रतिनिधित्व ना पाने से समाज आक्रोशित है।मैं आज मीडिया के माध्यम से नेतृत्व को अवगत कराना चाहता हूं कि इसे संज्ञान में ले अन्यथा बनारस,बरेली,लखनऊ, प्रयागराज, फूलपुर, जौनपुर, गोरखपुर की लोकसभा की सीटों का परिणाम प्रभावित हो सकता है।ये सही बात हो सकती है कि हम जीत नही सकते पर इसमें कोई शक नही होना चाहिए कि यदि कायस्थों की पीड़ा परवान चढ़ेगी तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


ये दुनिया जानती है कि जहा कायस्थ होता है सत्ता वही होती है।आज मैं आप सब के माध्यम से कहना चाहता हूँ कि फूलपुर और प्रयागराज से कायस्थ प्रत्याशी ही उतारे।हम नेतृत्व को अस्वाथ करना चाहता हूं कि भाजपा के 400 पार का सपना कायस्थ समाज पूरा करेगा।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, नकुल सक्सेना,लखनऊ अध्यक्ष मोहित प्रकाश श्रीवास्तव,आमोद श्रीवास्तव, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रभाकर निगम,विनोद कुमार श्रीवास्तव, धीरज निगम ने विचार व्यक्त किया।

अशरफपुर गांव में बने चौसठी देवी बुढिया माई मंदिर पर,दबंगो का कब्जा

0
अशरफपुर गांव में बने चौसठी देवी बुढिया माई मंदिर पर,दबंगो का कब्जा
अशरफपुर गांव में बने चौसठी देवी बुढिया माई मंदिर पर,दबंगो का कब्जा

SHAHGANJ NEWS जौनपुर। अशरफपुर गांव में कई वर्षो से बने मंदिर पर कुछ गांव के दबंगो ने चार दिन पहले पुजारी को भगा कर मंदिर पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई मंदिर के पुजारी व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से मांग किया है कि मंदिर से दबंगो से मुक्त कराया जाय।ज्ञात हो कि थाना कोतवाली शाहगंज अन्तर्गत अशरफपुर गांव मे सन् 1865 में थाना सरपतहां क्षेत्र के बरौत गांव निवासी स्व.रामदेव तिवारी ने चौसठी देवी बुढिया माई की स्थापना किया था ।10 मार्च को थाना क्षेत्र के बरौत गांव निवासी मनभावती रामचरन ,राम आसरे विन्द, राजाराम विन्द श्याम लाल ,रामलाल ,पंचम आदि लोगो ने दंबगई से मंदिर के पुजारी दीपनारायण दूबे को गाली गलौज देते हुए मार पीट कर भगा दिये ।

मंदिर के बाहर रामदेव तिवारी का दीवार पर लिखा हुआ नाम खरोच कर मिटा दिया और मंदिर मे ताला लगा लगा दिया ।मंदिर के संस्थापक रहे स्व रामदेव तिवारी के पुत्र ओमप्रकाश तिवारी व ह्दय नारायण दूबे ने 11 मार्च को जिलाधिकारी रबिन्द्र कुमार मांदड व 14 मार्च को उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार को लिखित तहरीर दबंगो के खिलाफ दी है।जबकि 1941 में उच्च न्यायालय प्रयागराज ने अपने आदेश मे लिखा है कि मंदिर व पुजारी की देखरेख मंदिर के स्थापक रहे स्व रामदेव तिवारी व दीपनारायण दूबे के परिवार वाले ही करेगे।

उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के बावजूद अभी तक पीडित को न्याय नही मिल पा रहा है।पीडित पुजारी का आरोप है कि अभी तक प्रशासन व पुलिस कोई मदद नही किया ।उनका कहना है मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए प्रतिदिन दर्शानार्थी आ रहे है लेकिन बाहर से दर्शन करके चले जाते है लेकिन अंदर से दबंगो ने ताला बंद कर दिया है।पीडित ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि मंदिर को दबंगो से तत्काल आजाद कराया जाय।चर्चा है कि अगर पुलिस प्रशासन मामले की गम्भीरता नही लिया तो बड़ा बवाल हो सकता है। विपक्षी दुर्गेश्वर नाथ उपाध्याय की अपील को शाहगंज मुंसिफ जिला जज और उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। मुकदमे में विजय प्रकाश तिवारी आदि के पक्ष में कोर्ट ने फैसला सुनाया था। न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे अप्रिय और बड़ी हिंसक घटना की आशंका निरंतर बनी हुई है।

JAUNPUR NEWS: नवागत क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार संभाला

JAUNPUR :समाजवादी पार्टी जौनपुर की ज़िला कार्यकारिणी घोषित,जानिए जिला अध्यक्ष के नाम

डा. सूर्य प्रकाश यादव ने पी.एच.सी.खेतासराय सोंधी का कार्यभार किया ग्रहण

0
डा. सूर्य प्रकाश यादव ने पी.एच.सी.खेतासराय सोंधी का कार्यभार किया ग्रहण
डा. सूर्य प्रकाश यादव ने पी.एच.सी.खेतासराय सोंधी का कार्यभार किया ग्रहण

बोले नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव सहयोग के साथ शासन के मंशानुरूप करेंगे काम

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी के नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी ने शानिवार की देर रात पीएचसी सोंधी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व निवर्तमान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.रमेश चन्द्रा के निलम्बन के बाद से लगभग दो माह से एडिशनल सीएमओ डा. बीसी पंत प्रभारी चिकित्साधिकरी सोंधी का अतिरिक्त प्रभार को संचालित कर रहे थे। नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पद भार ग्रहण करते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता होगी।

जनता को अच्छी सेवाएं देने के लिए ढेर सारी परिवर्तन भी करना पड़ेगा। जिससे जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। शासन की मंशा के अनुरूप चिकित्सीय कार्य करने के लिए सभी कर्मचारियों का सहयोग मांगा कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेला कुछ नहीं कर सकता टीम के साथ एवं सभी के सहयोग से किसी भी मिशन को सफल बनाया जा सकता है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी होगी। सभी का सहयोग मिला तो अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे जनपद में पीएचसी सोंधी प्रथम स्थान पर होगा।

JAUNPUR: चेकिंग के दौरान शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
JAUNPUR चेकिंग के दौरान शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
JAUNPUR: चेकिंग के दौरान शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

JAUNPUR पुलिस का दावा 45 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

खेतासराय (JAUNPUR CRIME ) अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह उपनिरीक्षक विनोद तिवारी और कांस्टेबल दिनेश यादव व प्रमोद यादव के साथ रविवार को भुड़कुड़हा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शातिर किस्म का अपराधी को पुलिस ने दबोच लेने और 45 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद करने की दावा की है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक चेकिंग दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम नौशाद पुत्र स्व. अख्तर निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 45 ग्राम नाज़ायज़ मार्फिन (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट तहत कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अभियुक्त है। इसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन से अधिक विभिन्न धाराओं में अभियुक्त दर्ज है।

JAUNPUR NEWS : समाजवादी पार्टी जौनपुर की ज़िला कार्यकारिणी घोषित,जानिए जिला अध्यक्ष के नाम

समाजवादी पार्टी जौनपुर की ज़िला कार्यकारिणी घोषित,जानिए जिला अध्यक्ष के नाम

0

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव* के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने समाजवादी पार्टी की 65 सदस्यीय ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि जिसमे वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार यादव, डा. सरफराज़, राजेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, विक्रमजीत बिंद ,राजमूर्ति सरोज, सहित 12 उपाध्यक्ष, आरिफ हबीब को महासचिव, सुशील कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी है।
इसके अतिरिक्त कैलाशनाथ यादव, राजदेव पाल, दीनानाथ सिंह गौरीशंकर सोनकर, प्यारेलाल निषाद, निज़ामुद्दीन अंसारी, मंजूर हसन, ज़मीर हसन, अफरोज़ हुसैनी, संजीव साहू, अरुण प्रजापति, शाहनवाज़ खान शेखू, दीपक जायसवाल, भूपेश पांडे, अवधेश पटेल, हवलदार चौधरी सहित 35 सचिव तथा लालजी पटेल, अलीमंजर डेजी, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, कमलेश सरोज, ठाकुर प्रसाद तिवारी सहित 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है।


इसके अतिरिक्त राजनाथ यादव, शकील अहमद राजकुमार बिंद, पूनम मौर्य, अनवार आब्दी, शैलेंद्र सिंह पप्पू, रमापति यादव पूर्व प्रमुख, मेवालाल गौतम सहित 43 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। पार्टी के विधायक गण, विधान परिषद सदस्य गण,पूर्व सांसद गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व विधान परिषद सदस्य गण, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष गण, पूर्व ज़िलाध्यक्ष गण, नगर पालिका अध्यक्ष गण, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, ब्लॉक प्रमुख गण, सहित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण पदेन सदस्य नामित किए जाते है। सिरकोनी निवासी नंदलाल यादव नंदू को जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष नामित किया गया है। उक्त आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।