Home Blog Page 319

BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित   

0
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित   
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित   

जौनपुर l 73-जौनपुर संसदीय क्षेत्र से BJP भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को कमल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को हाथी, समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह को गन्ना किसान ,भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी जियालाल प्रजापति को केतली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी निशा पटेल को कटहल, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी श्री फूलचंद को ऑटो रिक्शा ,85 परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारत राम को एयर कंडीशनर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी राम प्यार को बैटरी टॉर्च, अपना दल कमेरावादी पार्टी के प्रत्याशी शाह आलम को लिफाफा प्रतीक चिन्ह आवंटन हुआ है।निर्दलीय प्रत्याशी कृपा शंकर सी पांडे को गैस सिलेंडर ,निर्दल प्रत्याशी गोविंद लाल को कैंची, निर्दल प्रत्याशी श्रीपति मौर्य को चारपाई ,निर्दल प्रत्याशी सरफराज अहमद को साइकिल पंप का चिन्ह आवंटन हुआ है।

संसदीय क्षेत्र 74- मछलीशहर में बहुजन समाज पार्टी से कृपा शंकर सरोज को हाथी, समाजवादी पार्टी से प्रिया सरोज को साइकिल ,भारतीय जनता पार्टी से भोलानाथ बीपी सरोज को कमल, समाज परिवर्तन पार्टी से उर्मिला को कैंची ,आजाद समाज पार्टी से कमलेश को गैस सिलेंडर, पृथ्वीराज जन शक्ति पार्टी से बृजेश कुमार को अंगूठी ,प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा से बृजेश कुमार सरोज को केतली, राष्ट्र उदय पार्टी से राजेंद्र प्रसाद को ट्रक ,सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राममिलन को कटहल, निर्दलीय उम्मीदवार रंग बहादुर को सेब, श्रवण कुमार को सिलाई की मशीन तथा सुभाष का आरी का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया है।

महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक पथ प्रदर्शित करती रहेगी-यादवेंद्र प्रताप मिश्र 

0
महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक पथ प्रदर्शित करती रहेगी-यादवेंद्र प्रताप मिश्र 
महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक पथ प्रदर्शित करती रहेगी-यादवेंद्र प्रताप मिश्र 

महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक मानवता के संघर्ष को दीप्त एवम् हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी –
यादवेंद्र प्रताप मिश्र 


जौनपुर (भाजपा नेता) महाराणा प्रताप सेना उ प्र जौनपुर द्वारा आयोजित महाराणा  प्रताप जयंती पर बोलते हुए यादवेंद्र मिश्र ने कहा की महाराणा प्रताप त्याग तपस्या बलिदान धैर्य व बहादुरी के पर्याय हैं,जिस वीरता के साथ कम संशाधनो में ही उन्होंने मुगलों के विशालकाय सेना को धूल चटाई वह अकल्पनीय अविस्मरणीय है।कठिनाई के दौर में कैसे संघर्षों से सामना करना यह महाराणा प्रताप के विशाल व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है उपरोक्त कार्यमक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई सुनीता सिंह पुत्री कृपा शंकर सिंह ने महा राणा प्रताप के वीरता और गौरवमयी इतिहास पर वृस्तित रूप से प्रकार डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा सिंह ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सेना रीतू सिंह ने किया उक्त अवसर पर शिवानी पांडेय,रीतू सिंह उपाध्यक्ष,सोनम सिंह,सुरजीत सिंह,सलमान,आदि लोग उपस्थित रहे

जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग  

0
जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग  
जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग  

जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग ने मड़ियाहॅू ए को जिताया

जौनपुर : क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद में 25 मई को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप-2024 के 09 मई 2024 को आयोजित दूसरे चक्र का पांचवे मुकाबले में तहसील केराकत ए व मड़ियाहॅू ए के मध्य खेला गया जिसमें केराकत ए की टीम ने 16.4 ओवर में 76 रन बनाकर आल-आउट हो गयी। मड़ियाहॅू ए की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 78 रन बनाकर 10 विकेट से विजयी हुई। मड़ियाहॅू ए के दिनेश चन्द्र यादव ने 27 बाल पर 38 रन बनायें और अंत तक नाट-आउट रहे जिसमें 04 चौका व 02 छक्के शामिल थे, अतुल ने 21 बाल पर 02 चौके व 02 छक्के की मदद से 27 रन बनाये। केराकत ए से अंकित यादव ने 23 बाल सर्वाधिक 16 रन बनाये दूसरे नम्बर पर सर्वाधिक रन 16 बाल पर 02 चौके की मदद से मात्र 13 रन बना सके शेष खिलाड़ियों के बल्लेबाजी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मड़ियाहॅू ए की टीम के गेंदबाज संतोष यादव ने 03 ओवर 03 विकेट लेकर 12 रन दिये, अनुज यादव ने 03 ओवर में 03 विकेट लेकर 17 रन दिये वहीं अच्छी बालिंग का प्रदर्शन करते हुए 2.4 ओवर में 02 विकेट लेकर मात्र 11 विकेट दिये। मड़ियाहॅू के अनुज यादव के धारदार गेंदबाजी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है

0
गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है
गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है

जौनपुर :गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विवेक कुमार ने किसानों  को सलाह दी है कि खेती में कीट रोग नियंत्रण कार्य के लिए  एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन को अपनाना लाभकारी होगा। एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन (आईपीएम) का प्रमुख उद्देश्य रासायनिक कीटनाशको का कमतर प्रयोग करके प्रदूषण रहित पर्यावरण तथा बिषरहित फसलोत्पादन  प्राप्त करना है। इस विधि में फसल की बुवाई से पूर्व तथा कटाई तक विभिन्न उपायों को अपनाकर कृषि की अन्य शस्य, जैविक और यांत्रिक विधियों द्वारा फसलो में कीटो/रोगों का नियंत्रण करना है। इस विधा में विभिन्न क्रियाये अपनाया जाना खेती के लिए हितकर है। गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है जिससे मृदा की जलधारण क्षमता बढ़ती है जो फसलो की बढ़वार के लिए उपयोगी होती है। खेतो की ग्रीष्मकालीन जुताई से मृदा के अन्दर छिपे हुये हानिकारक कीड़े मकोड़े और उनके अन्डो/सूंडियो/लार्वा प्यूपा सूर्य की तेज किरणों के सम्पर्क में आने से नष्ट हो जाते है। फसल की साप्ताहिक निगरानी कर मित्र एवं शत्रु कीटो की जानकारी रखना आवश्यक है।  


कीट/रोग नियंत्रण हेतु प्रमुखत बायोपेस्टीसाइड/बायोएजेंट्स का प्रयोग तथा आर्थिक क्षति स्तर पार करने पर इकोफ्रेंडली रसायनों का प्रयोग किया जाना। फसलो में कीटो/रोगों का प्रकोप होने पर सर्वप्रथम बायोपेस्टीसाइड-नीम आयल, ट्राइकोडर्मा, ट्राइको कार्ड, ब्यूवेरिया बेसियाना, बीटी आदि का प्रयोग करे। मेड़ो पर उगने वाले खरपतवारों की सफाई से किनारों की प्रभावित फसलो के बीच खाद एवं उर्वरको की प्रतिस्पर्धा कम हो जाती है, खरपतवारो को अगली फसल में फैलने से रोका जा सकता है। मेड़ो पर उगे हुए खरपतवारो को नष्ट करने से हानिकारक कीटों एवं सूक्ष्म जीवो के आश्रय नष्ट हो जाते है। अन्न भण्डारण करते समय भी किसान भाइयो को निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए। भण्डारगृह की दीवार में यदि दरार हो तो उसे भर देना चाहिए। यथासम्भव नये जूट या प्लास्टिक के बोरो का प्रयोग करें और पुराने बोरो को मैलाथियान 50 प्रतिशत ई०सी० रसायन से उपचारित करें, ध्यान  रहे कि भण्डारण के समय अनाज में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नही होनी चाहिए। रासायनिक नियंत्रण हेतु एल्यूमुनियम फास्फाइड का प्रयोग करें।

समाज विकास क्रांति पार्टी प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन,कार्यकर्ताओ में दिखा जोश

0
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित   
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित   

भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देगी जौनपुर की जनता : अशोक सिंह


  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा – बसपा से भी उठ गया लोगों का विश्वास
  • ,आंतरिक कलह से जू झ रही है समाजवादी पार्टी : अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस मौके पर उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोग कांग्रेस पार्टी में मलाई खाए, भ्रष्टाचार किया और अब उन्हीं लोगों को भाजपा अपने साथ लेकर जौनपुर की जनता को ठगने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार करने के बाद वह यहां पर भी भ्रष्टाचार करने के लिए आए हैं। जनता उनके साथ नहीं है और इस चुनाव में उन्हें शिकस्त खानी पड़ेगी। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीकला का टिकट कटने के बाद बसपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने पांच वर्ष तक कुछ नहीं किया है। सपा के प्रत्याशी बाहरी हैं उनके आंतरिक कलह से गुजरना पड़ रहा है। जौनपुर लोकसभा की जनता मेरी ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। मैं किसान का बेटा हूं और मैं जौनपुर में रहकर ही सबकी समस्याएं देखी है, समझी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने काम करुंगा।
उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से एकमात्र प्रत्याशी हूं जिसे जनता से अभूतपूर्व प्रेम मिल रहा है। जनता का ऐसे ही प्रेम मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। शाहगंज, बदलापुर, सदर आदि विधानसभा क्षेत्रों में मैं भ्रमण कर रहा हूं लोगों से मिल रहा हूं उनका दुख दर्द मैं अच्छे से समझ रहा हूं। उनका प्यार भी मुझे मिल रहा है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम करने वाली पार्टी को अब जड़ से उखाड़ फेंकना है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान लोग दूर-दूर से आए थे। काफी संख्या में मौजूद सदर लोकसभा की जनता, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।

मैनपुरी की घटना से नाराज़ महाराणा प्रताप सेना की अध्यक्ष रीतू सिंह ने सौपा ज्ञापन

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : महाराणा प्रताप सेना की जिला अध्यक्ष रीतू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी के कार्यालय में, यूपी करहल के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान उनके कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर जो अपमानित करने का कार्य किया गया इसकी हम घोर निन्दा करते हैं ,

तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से उन असामाजिक घृणित एवं राष्ट्र के प्रति अपराधिक कृत्य करने वाले लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई , ज्ञापन के उपरांत पत्रकारों को बताते हुए महाराणा प्रताप सेना जौनपुर की जिलाध्यक्ष रीतू सिंह ने कहा की सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मात्र एक प्रतिमा ही नही तोड़ी गई अपितु यह राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक देशभक्तों के स्वाभिमान और देश की गरिमा को तोड़ने का प्रयास किया गया ऐसा कृत्य माफी के योग्य नहीं मुख्यमंत्री से आग्रह की ऐसे लोगो के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाय ऐसा नहीं होता है तो हम लोग आगे की कार्यवाही की लिए स्वयं बाध्य होंगे ज्ञापन में कम संख्या के प्रश्न पर श्रीमती सिंह द्वारा आचार संहिता का पालन करने तथा उलंघन न होने देने की बात कही
उक्त अवसर पर साथ में रीतू सिंह नेवादा जिला उपाध्यक्ष
नेहा सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष शिवानी पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं

मैनपुरी की घटना से नाराज़ महाराणा प्रताप सेना की अध्यक्ष रीतू सिंह ने सौपा ज्ञापन

JAUNPUR: जौनपुर मे जल संरक्षण पर छात्रों ने किया कार्यक्रम का आयोजन

0

JAuNPUR NEWS (जौनपुर ) लोक भारती यमदग्निपुरम की प्रेरणा से लोक कल्याण पीठम (न्यास) द्वारा जल, जंगल जमीन, प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण एवं गौ आधारित शून्य बजट विषमुक्त प्राकृतिक खेती तथा शून्य बजट स्वास्थ्य के संवर्द्धन व प्रचार प्रसार समेत जल महोत्सव सरोवर कार्यक्रम का आयोजन देवकली (भटानी ) निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय) यमदग्निपुरम (जौनपुर) से सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय गुरुदेव मिशन के पुरोधा सम्भ्रांत किसान। राज महात्म सिंह रहे. अध्यक्षता आचार्य विक्रम देव शर्मा जी ने किया l कार्यक्रम का संचालन व समापन अभिनव कीर्ति पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ उपस्थित जन गण के परिचय के बाद स्वच्छता कार्यक्रम, जल भरो, अमृत सरोवर की आरती सहित आचार्य विक्रम देव ने विषय प्रवर्तन किया l

JAUNPUR: जौनपुर मे जल संरक्षण पर छात्रों ने किया कार्यक्रम का आयोजन


जल जंगल जमीन प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गो सेवा , गौ अधृत विष्मुक्त प्राकृतिक खेती जल महोत्सव पर विस्तृत व्याख्यान लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह द्वारा ऑनलाइन प्राप्त हुआ. उन्होंने जल संरक्षण हेतु संकल्प भी दिलाया l और कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आये राजेश पांडेय (मैनेजर आदित्य बिड़ला ग्रुप) ने कार्यक्रम को खूब सराहाl


कार्यक्रम में कार्यक्रम के आधार स्वरूप डॉ विनय वर्मा ने विशेष भूमिका निभाई और इसमें अशीष गुप्ता, रामसगर यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र अभिषेक दुबे,प्रभात तिवारी,उत्कर्ष मिश्रा,रवीन्द्र कुमार प्रजापतिआनंद सिंह, प्रमन चौरसिया सहित दर्जनो छात्र एवं कृषक , ग्रामीण आदि शमिल रहे ।

खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट में यूपी से जौनपुर के 90 खिलाड़ियों का हुआ चयन 

0
खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट में यूपी से जौनपुर के 90 खिलाड़ियों का हुआ चयन 
खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट में यूपी से जौनपुर के 90 खिलाड़ियों का हुआ चयन 

जौनपुर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) के लिए जनपद जौनपुर को चयनित किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि एथलेटिक्स, तीरन्दाजी, फुटबाल, कबड्डी व खो-खो के 9 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी आज आयोजित दूसरे दिन के चयन परीक्षण में कुल 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि तीरन्दाजी में जनपद सहारनपुर व मथुरा से भी छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया। खो-खो में 01, कबड्डी 10, एथलेटिक्स में 07, फुटबाल में 04 व तीरन्दाजी में 07 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

 भारतीय खेल प्राधिकरण के केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र ने जनता से अपील किया कि जनपद जौनपुर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इस चयन परीक्षण में भाग लें क्योंकि उत्तर प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालयों में से मात्र 02 मण्डल मुख्यालय लखनऊ और वाराणसी में यह चयन परीक्षण कराया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश के 57 जनपदों में से जनपद जौनपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां इस चयन परीक्षण का आयोजन कराया जा रहा है यह जनपद जौनपुर के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। मुझे आशा है कि अधिकाधिक संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे यह चयन परीक्षण 10 मई 2024 तक आयोजित किया जायेगा।

यह नहीं पढ़े : Lokshabha Election:संसद की दहलीज़ से कोसों दूर जौनपुर की आधीआबादी

JAUNPUR CRIME:चोरी के आठ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

0
JAUNPUR CRIME:चोरी के आठ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
JAUNPUR CRIME:चोरी के आठ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

JAUNPUR CRIME सरपतहा( जौनपुर) आठ दिन बाद भी अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न हो सका और ना ही चोरों तक पुलिस पहुच पाई बीते एक मई को सुल्तानपुर घुघरी की ग्राम प्रधान इंदू ने सरपतहा पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर ग्राम सचिवालय में हजारों के सामान की चोरी का आरोप लगाया था एक मई मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान इंदू ग्राम सचिवालय पहुचीं कमरे का ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गई अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था यूपीएस सीपीयू सीसीटीवी बाक्स डीबी आर कैमरा मानिटर इनवर्टर पावर बोर्ड प्रिंटर सहित लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था l TAFTISH OF CIME NEWS JAUNPUR

यह भी पढ़े : Lokshabha Election:संसद की दहलीज़ से कोसों दूर जौनपुर की आधीआबादी

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेज किया दौरा

0
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेज किया दौरा

इस बार एनडीए सरकार का हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

  • युवाओं को भाजपा ने बेरोजगारी के दलदल में झोंका


जौनपुर। लोकसभा 73 के प्रत्याशी समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज विधानसभा के अरसिया और सरायमोहद्दीनपुर बाजार में जनसभा को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। इलेक्शन की तारीखों के करीब आते ही अशोक सिंह ने चुनाव प्रचार को जोर पकड़ा दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक अशोक सिंह जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। अरसिया बाजार में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम याद आने लगते हैं, लेकिन राम सबके है और भगवान सब देखते है। गरीब जनता को लूटने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और बेरोजगारी के दलदल में युवाओं को झोंकने वाली NDA की सरकार का इस बार पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी ऐसा दिया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, ऐसे में जनता को अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़े : Lokshabha Election:संसद की दहलीज़ से कोसों दूर जौनपुर की आधीआबादी