जौनपुर। भारतीय मजदूर संघ एम एस आर यू के साथी दीपक सिंह ( पिंटू )के असामयिक निधन पर जिला संयोजक श्री प्रकाश पांडे जी की अध्यक्षता में कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने संकट की इस घड़ी में अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक भारतीय मजदूर संघ श्रीमान प्रदीप तिवारी ने की उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी साथियों के लिए यह एक बहुत ही पीड़ा दायक घटना है जिस तरह से अचानक कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आकर हमारे साथी की आकस्मिक मृत्यु हुई है यह हृदय को झझकोर देने वाला है दीपक सिंह जी ने सदैव पूरी तन्मयता के साथ निष्पक्ष भाव से संगठन की सेवा की है संकट की इस घड़ी में समूचा संगठन उनके परिजनों के साथ खड़ा है इस अवसर पर हम आप सभी साथियों से दिवंगत साथी के प्रति सहयोग एवं समर्पण भाव से खड़े रहने की अपील करते हैं ईश्वर परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति दे और पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें कार्यक्रम में गेन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमेश सिंह जी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि मैं अपना एम्पलाई नहीं बल्कि भाई खोया हूं दीपक ने जिस ईमानदारी और कर्मठता के साथ कंपनी में काम किया शायद ही कोई एम्पलाई इस तरह से समर्पित होकर काम करता हो मेरे पास शब्द नहीं है हृदय पीड़ा से व्यथित हैं संगठन के प्रत्येक निर्देश का पालन करते हुए मैं पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़ा रहूंगा उक्त अवसर पर संगठन महामंत्री आनंद तिवारी राकेश यादव कृष्णा दुबे विपुल सिंह संस्थापक सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, हृदय नारायण दुबे जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा मनोज उपाध्याय ,कृष्णा दुबे ,जितेंद्र मिश्रा ,राकेेश यादव, अभिषेे मिश्रा,दुर्गेश अस्थाना ,सौरभ मिश्रा,राकेश पाण्डेय, मन्धााता पाण्डेय सहित आदि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव साथी मौजूद रहे।
कायस्थ समाज ने सर्व सम्मति से होली मिलन समारोह किया स्थगित
भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की माता समाजसेवी सुशीला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी माताजी पत्नी स्व सन्तोषी बाबू के निधन पर कायस्थ समाज जौनपुर ने आज एक शोक श्रंद्धाजलि सभा कायस्थ महासभा 2150 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर समाज के लोगो ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूज्य सुशीला देवी माता जी ने जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रही माता जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों बच्चो को पढ़ाया आज उनके पढ़ाये बच्चो में भी शोक की लहर हैं। कायस्थ महासभा 5680 के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा की इनके पति स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू ने भी वकालत करते हुए काफी नाम कमाया था उन्होंने कहा कि माताजी सुशीला देवी में एक कुशल नेतृत्व की भी छमता थी उन्होंने ने आरएसएस की दुर्गा वाहनी में भी सफलता पूर्वक कार्य कर समाज की सेवा किया था। कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने माताजी सुशीला देवी श्रीवास्तव को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बेटों ने अपनी माता जी के लिए जो किया वह शायद ही कोई कर सकता है । कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है माता जी का जाना कहीं ना कहीं अपूरणी क्षति है भगवान परिवार को शक्ति प्रदान करें ।राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि माता-पिता के सेवा करने से उनके आशीर्वाद से ही पुत्र अच्छी मुकाम पर जाता है सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ।राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा बच्चों के साथ रहता है सुशीला देवी माताजी जी समाजसेविका के रूप में बेहतर व्यक्तित्व की धनी थी।राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू ने माताजी को अपने श्रद्धा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और अपना आशीर्वाद हम सबके ऊपर बनाए रखें की कामना किया। कायस्थ महासभा 2150 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि उनका जाना हमारे समाज के लिए अपूरणीय छती है वह अपने जीवन काल से लेकर लंबे समय तक उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी बेहतर काम किया ।प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने माताजी को नमन करते हुए कहा कि माता सुशीला देवी दीनदुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती थी व समाज को आगे ले जाने का कार्य किया ।बच्चा भैया ने जीवन पर्यंत अपनी माता की सेवा किया उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस मुकाम पर बच्चा भैया के पहुंचने में माता जी का पूरा आशीर्वाद है। हम लोगों को भी इसी तरह अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव व प्रदेश संगठन मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी समाजसेवा से हम लोगों को भी सीख लेनी चाहिए और अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए किया. प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा माता का दर्जा कोई नहीं ले सकता है माताजी एक समाजसेविका के साथ-साथ घर में भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण किया जिसका नतीजा हम लोग के सामने है। इसी कड़ी में माता जी के पढ़ाये हुए शिष्य व जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि माताजी जी ने हम लोगों को जो संस्कार और आदर्श दिए हैं आज उन मूल्यों पर चलने की आवश्यकता है उन्होंने बचपन से ही हमें पढ़ाया था और मैं उनके काफी नजदीक भी था। सभा को उपस्थित तमाम कायस्थ जनों ने भी अपने विचार रखे। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।माताजी सुशीला देवी को तीन पुत्र तीन पुत्री हैं पुत्र में सुधीर श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया दिलीप श्रीवास्तव है।कायस्थ समाज जौनपुर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माताजी सुशीला देवी जी के निधन से इस साल होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालो में अनुराग श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,।
उमेश श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव सुधीर अस्थाना अनुपम श्रीवास्तव आतिष श्रीवास्तव व उनके आवास पर शोक व्यक्त करने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह अपने पदाधिकारी के साथ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक दिनेश चौधरी एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु व्यपार मंडल के अध्यक्ष इंदु सिंह पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता संघ के लोग भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने पहुचकर माता सुशीला देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
समाज विकास क्रांति पार्टी की विशाल महासभा 30 मार्च को,राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल
जौनपुर में 30 मार्च को होगी समाज विकास क्रांति पार्टी की विशाल महासभा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
Lok Sabha Election 2024 जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में समाज विकास क्रांति पार्टी द्वारा विशाल महासभा का आयोजन 30 मार्च आयोजित है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीआरओ आशीष तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 10 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जमालपुर, त्रिमुहानी बरसठी मोड़, मड़ियाहूं,जोगापुर, रामदयालगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए दोपहर 1 बजे चौकियां धाम पहुचेंगे।
चौकियां में दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अवधि गायक जौनपुर के माटी के लाल अनुराग पंडित भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह के बारे में अगर बात करें तो महाराष्ट्र से उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत की है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई। 2022 में मड़ियाहूं विधानसभा से भी चुनाव लड़ने के बाद अशोक सिंह ने अपनी खुद की समाज विकास क्रांति पार्टी बनाई जिसका चुनाव चिन्ह गन्ना किसान है। बता दे की अशोक सिंह एक बार फिर जौनपुर लोकसभा से चुनाव लडने जा रहे है।
यह भी पढ़े : MACHHLISHAR LOK SABHA का मुकाबला इस बार होगा दिलचस्प
MACHHLISHAR LOK SABHA का मुकाबला इस बार होगा दिलचस्प
MACHHLISHAR LOK SABHA ELECTION 2024 जौनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी दल अपने हिसाब से राजनीति की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं 10 साल तक देश की सत्ता में मजबूती से शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी देश के सभी प्रदेशों में टिकट बांटने में जितने गंभीरता नहीं दिखाई उससे अधिक गंभीर उत्तर प्रदेश और बिहार में है। आखिर रहे भी क्यों ना? दिल्ली की सत्ता का रास्ता बिहार और उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। टिकट बंटवारा को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश दिख रहा है। यह स्वाभाविक भी है ।
मोदी की गारंटी का मुकाबला कर सकता है साइकिल की वारंटी वाला प्रत्याशी
कोई भी दल सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते और यह भी सही है की टिकट बांटने वाले दल भी जरूरी नहीं है की सही प्रत्याशी को टिकट दें। पिछले 10 सालों से चुनाव संख्याबल का खेल बन गया है। इस संख्या को जुटाने के लिए सभी दल अपने अपने ढंग से साम, दाम, दंड,भेद की नीति अपना रहे हैं। प्रदेश में राम लहर और मोदी की गारंटी के बीच सपा को भी साइकिल की सीट पर मजबूत, युवा प्रत्याशी के साथ-साथ वारंटी वाला प्रत्याशी उतरना होगा तभी वह दिल्ली की सवारी कर सकता है।
हम बात कर रहे हैं जौनपुर जिले के MACHHLISHAR LOK SABHA सुरक्षित सीट की। इस सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति के सोनकर और सरोज के बीच टिकट का बंटवारा माना जाता है। इस लोकसभा में यही दो जातियां चुनाव लड़ने में शिक्षा और धनबल के साथ खड़ी रहती है। अगर हम बात करें सत्ता दल भाजपा की तो यहां से वर्तमान सांसद बीपी सरोज है। अभी तक इनका टिकट रोके रहने के दो कारण हो सकते हैं। पहले जिला स्तर की इकाई उन्हें दोबारा रिपीट नहीं होने देना चाहती दूसरा यह कि भाजपा यह देखना चाह रही कि सपा किस जाति के प्रत्याशी को उतारती है। भाजपा की कतार में Machhlishahr Lok Sabha से बीपी सरोज के अलावा विधायक टीराम, विद्यासागर सोनकर, डॉ विजय सोनकर शास्त्री, जगदीश सोनकर, अपराजिता सोनकर, गुलाब सरोज के समर्थक अपने-अपने तरह से पार्टी हाईकमान तक बात पहुंचा रहे हैं।
दूसरी ओर प्रदेश में मजबूती के साथ दावेदारी पेश करने वाली समाजवादी पार्टी की गणित यहां समझ से परे हैं। समाजवादी पार्टी की पहली सूची में ही मछली शहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर का नाम था। वह मनोयोग से लगातार क्षेत्र में जनता के बीच थी। मगर पहली सूची से छठवीं सूची जारी हो गई। हर बार उन्हीं के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती थी, लेकिन सपा मुखिया ने उनके नाम की घोषणा नहीं की। डॉ रागिनी सोनकर सपा मुखिया और सांसद डिंपल यादव की करीबी मानी जाती है। इसका मुख्य कारण उनका विधानसभा में अच्छे और गंभीर ढंग से सवालों की बौछार कर सत्ता दल के छक्के छुड़ाना है। डॉ रागिनी सोनकर सिर्फ मछली शहर विधानसभा की नहीं बल्कि पूरे जौनपुर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के मामले को उठाकर लगातार सरकार को सदन में घेरती है। सत्र जितने भी दिन चलता है लोग उनके सवालों का इंतजार करते रहते हैं। कई बार तो सत्ता दल में भी उनके सवालों पर प्रशंसा की। इस कारण वह सपा मुखिया और सांसद डिंपल यादव की चहेती बन गई। हालांकि उनका टिकट अगर पहले घोषित हो जाता है तब भारतीय जनता पार्टी का कोई भी प्रत्याशी होता उनके सामने टिकने में कतराता।
स्थानीय जनता का मानना है कि अभी तक विधानसभा में इतना अधिक समस्याओं को उठाने वाला जिले का कोई भी विधायक नहीं था। साथ ही उनका घर -घर जाकर प्रचार करने का अंदाज भी लोगों को भावुक कर देता है और लोगों को अपनापन महसूस होने लगता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सपा की टक्कर भाजपा से है और डॉक्टर रागिनी सोनकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आत्मविश्वास के साथ खड़ी हैं। अगर उन्हें टिकट मिला तो वह लोकसभा में सपा को मिलने वाली सीट में एक और सीट का इजाफा करेंगी। पेशे से डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता कैलाश सोनकर अजगरा से विधायक रह चुके हैं। वह मूलतः वाराणसी की रहने वाली है उनके पिता का प्रभाव वाराणसी से सटी पिंडरा विधानसभा में भी अच्छा खासा है। समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के साथ एक नेगेटिव पहलू यह है कि पीडीए का नारा होने के कारण उन्हें सवर्ण वोट मिलने से रहा। मगर रागिनी सोनकर की लोकप्रियता और संबंध पीडीए के साथ सवर्णों में भी है। इसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। सपा में रागिनी सोनकर के अतिरिक्त केराकत विधायक तूफानी सरोज, उनकी बेटी प्रिया सरोज, दीपचंद राम, कृपा शंकर सरोज और संजय सरोज है। पिछली बार बसपा के साथ सपा का गठबंधन होने के चलते भाजपा प्रत्याशी मात्र 181 वोट से विजयी घोषित हुआ था। इस बार बसपा डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ को ही अपना प्रत्याशी बन सकती है।
अगर दो-तीन दिन के अंदर टिकट की घोषणा नहीं हुई तो यहां भी रामपुर और मुरादाबाद जैसी घटनाएं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी में देखने को मिलेगी। देर से टिकट जारी होने पर प्रत्याशी चुनाव में खर्च करने पर भी कतराने लगेंगे। सपा के कुछ प्रत्याशियों का मानना है की टिकट मिला तो केवल औपचारिकता ही होगी। भाजपा सत्ता दल है उसे कोई दिक्कत नहीं है हम लोग क्यों पैसा खर्च करें इतना? कम समय में ज्यादा मेहनत करना बुद्धिमानी नहीं है।
MACHHLISHAR LOK SABHA ELECTION में इस बार वोट का खेल द्विपक्षीय होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां से भी बड़े नाम विवादित रहें है। कही ये बड़े नाम क्षेत्र से नदारद रहें है तो कही काम न करने के कारण जनता के निशाने पर है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा का प्रत्याशी चाहे जो भी हो वहां नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाता है। प्रत्याशी पर ज्यादा वोट जुटाने का लोड नहीं होता। मगर समाजवादी पार्टी के साथ ऐसा नहीं है।पार्टी प्रत्याशी को यादव, मुस्लिम वोट के साथ अन्य जातियों के भी वोट को अपने पक्ष में करने में कशमकश करनी होगी जो काफी मुश्किल भरा काम है।
कुछ लोगों का मानना है कि इस बार यहां राजनीति का खेल अनूठा हो सकता है। हो सकता है भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के प्रत्याशी एक ही जाति के हों। अब आगे देखना है की दोनों दलों की रणनीति क्या होती है? चुनावी समर में कौन बाजी मारता है। यहां हम बसपा प्रत्याशी की बात इसलिए नहीं कर रहे हैं कि बसपा ने इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है इधर सीधे तौर पर कहा जाए तो वह भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बन गई है। यही नहीं वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विरासत को नीलाम करने पर लगी है।
लोकसभा चुनाव जाति नहीं वोटर के मूड पर लड़ा जाता है और इस बार वोटर अपनो के बीच का प्रत्याशी ढूंढ़ रहा। वोटर भी पुराने प्रत्याशी को बुझा कारतूस समझने लगा है।
उसका मानना है कि राजनीति में इतने दिन गुजारने के बाद इनके अंदर जनता की समस्याओं को सुनने की ना तो ललक है नहीं क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना। ऐसे में वोटर युवा प्रत्याशी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भगवान राम की लहर में इंडिया गठबंधन मात्र खानापूर्ति करेगा यह बात सत प्रतिशत सही नहीं तो कुछ हद तक सही भी दिखती है कि साइकिल की सवारी से दिल्ली पहुंचाना नामुमकिन लगता है। ऐसे में सपा मुखिया को युवा, ग्लैमर और पढ़ें लिखे तेजतर्रार परखे प्रत्याशी को उतारे जो MACHHLISHAR LOK SABHA में क्षेत्र और पार्टी की मजबूत आवाज बने। इसके लिए उन्हें भी अपने विवेक का परिचय देना होगा। किसी भी प्रकार का राग, द्वेष, ज़िद को त्याग कर जनता के पसंद के प्रत्याशी को वरीयता देना होगा। बताते चले की मछली शहर अकेली सीट नहीं है। इसका प्रभाव जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, फूलपुर, प्रयागराज की सीट पर भी प्रत्याशी अपना प्रभाव रखेगा। भाजपा के रणनीतिकारों को यदि यह सीट अपने पास सुरक्षित रखनी है तो जनता की नब्ज पकड़नी होगी क्योंकि मोदीनाम की हवा तो बह रहीं पर अच्छे प्रत्याशी के दम पर साईकिल भी रफ्तार पकड़ेगी।
जातीय मतदाताओं की स्थिति-
[MACHHLISHAR LOK SABHA ] मछलीशहर संसदीय क्षेत्र राजपूत (क्षत्रिय)- 2,42,000
ब्राह्मण – 1,90,000
कुर्मी – 2,96,000
यादव – 2,01,000
दलित- 2,89,000
मुसलिम- 1,25,000
कायस्थ- 91, 452
वैश्य – 64,764
अन्य— 3, 50,000
डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्देश दिया है
JAUNPUR NEWS : डीएम जौनपुर ने मडियाहू डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने का निर्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडियाहूॅ का डीएम जौनपुर ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान भवन की भौतिक स्थिति संतोषजनक नही पायी, जिस पर सीएमओ की जिम्मेदारी तय किये जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी रुम में जाकर पूछा कि कुल कितने मरीज देखे गये और इस दौरान किस तरह के मरीज अधिक आ रहे है।जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। टी0बी0 डाट्स केन्द्र पर जाकर जानकारी प्राप्त की कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा बताया गया कि लगभग 142 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
लैब में जाकर लैब टेक्निशियन मान सिंह से स्वास्थ्य जांच के सम्बन्ध में जानकारी ली जिस पर एलटी के द्वारा बताया गया कि लगभग 60-70 जॉचें की जाती है। आज कुल 16 लोगो का एक्सरे हुआ पाया गया। इस दौरान डीएम जौनपुर ने अपने आखों की जांच भी करवायी।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में स्थित डायग्नोस्टिक सेन्टर पर अप्रशिक्षित कर्मचारी कार्य करते पाये गये, जिस पर तत्काल रूप से डायग्नोस्टिक सेन्टर को सील करने और उपजिलाधिकारी एवं नोडल एसीएमओ को सम्बन्धित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 एम.एस. यादव को निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करें। स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। नियमित साफ-सफाई की जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, डा0 अरूण कुमार भारती, डा0 शाहिद अख्तर, डा0 दीवा, डा0 अरुण कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : मतदाता जागरूकता के लिए,जौनपुर में महिलाएं निकालेंगी स्कूटी रैली
मतदाता जागरूकता के लिए,जौनपुर में महिलाएं निकालेंगी स्कूटी रैली
जौनपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 28 मार्च को महिला स्कूटी रैली निकलेगी। इस अवसर पर डा गोरखनाथ पटेल ने बताया कि गुरुवार 28 मार्च को महिला मतदाता जागरूकता रैली इंग्लिश क्लब जफराबाद रोड से प्रातः 10 बजे शुरू होकर नगर का भ्रमण करते हुए शाही किला तक जायेगी।उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को सभी परिषदीय विद्यालयों से नामांकन हेतु रैली निकाली जाएगी इसीके साथ मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी। तथा बताया कि ब्लाक वार एक साथ सभी विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला लगेगी जिसका की सभी ब्लाकों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बूथ स्तर व सभी विद्यालयों पर गांवों में चुनाव पाठशाला लगाकर वोटरों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हुए 25 मई को मतदान करने के लिए जागरुक करना है।
शिक्षक,शिक्षामित्र विद्यार्थियों, अभिभावकों व आसपास के वोटरों को वोट बनवाने से जुड़ी सभी प्रक्रिया बताए और वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों पर होने वाली शिक्षक संकुल बैठक, अभिभावक शिक्षक बैठक, माता उन्मुखीकरण बैठकों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाये और लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करें।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदान करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय, डी सी एमआईएस दुर्गेश पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, एआरपी राजीव सिंह, डीसी बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, डीसी सामुदायिक सतेन्द्र गुप्ता, इन्दु प्रकाश यादव, अजय यादव, संतोष अग्रहरि, राम अधीन आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान
11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम खोजती रही पुलिस,यात्री रहे हलकान
बलिया से मुंबई को जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर जौनपुर पुलिस घण्टो रही हलकान
जौनपुर। बलिया से मुंबई को जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर JAUNPUR के जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम हड़कंप मच गया घण्टो पुलिस ट्रेन के डिब्बो में विस्फोटक सामान तलाशती रही जौनपुर मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कंट्रील रूम से सूचना मिली कि बलिया से मुंबई जा रही 11072 Kamayani Express train में बम है,सूचना मिलते हैं रेल यात्री और पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया इलाहाबाद और जौनपुर की सीमा पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को 2 घंटे तक रोका गया इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स जौनपुर POLICE बीडीएम,आरपीएफ समेत भारतीय रेल के अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शाम 6 बजे कामायनी ट्रेन जैसे ही जंघई रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन रुकते ही तलाशी और जांच करने लगी दो घण्टे सघन चेकिंग करने के बाद जब पुलिस को ट्रेन में कुछ नही मिला तो सुरक्षित ट्रेन को रवाना कर दिया गया ।

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 26.03.2024 को बलिया से बाम्बे जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर थाना मीरगंज अंतर्गत जंघई रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस टीम व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग की गयी एवं बीडीएस टीम को भी बुलाया गया। चेंकिग उपरान्त रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सिविल पुलिस लाइव टीम द्वारा चेकिंग के बाद 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन को आगे के लिए मंगलवार की रात 8:00 बजे रवाना किया गया।
यह भी पढ़े : खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल
खेतासराय नगर में निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस,जमकर उड़े गुलाल
ड्रोन कैमरे की नज़र में रहा खेतासराय होली का जुलूस
- सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस बल रही तैनात
खेतासराय (जौनपुर) हिंदुओ के प्रमुख बड़े त्योहारों में से एक है होली का त्योहार। इसमें एक दूसरे को नफरत को दूर कर भाई-चारे के मिशाल पेश करने का त्योहार माना जाता है। ऐसे में जिले भर में खूब रंग बरसे। फाग और जोगीरा की धुन पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और जोगीरा सारा रा, रा… के बीच खूब अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान युवाओं और बच्चों ने ही नहीं महिलाओं तथा बुजुर्गों ने भी खूब होली खेली। सुबह से ही रंग, अबीर, गुलाल खेलने का क्रम शुरू हो गया। वहीं मोहल्लों के छोटे-छोटे बच्चे घर से निकलकर सड़क पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल फेंकते रहे।

होली के त्योहार में स्थानीय कस्बा में निकलने वाले जुलूस का अपना एक अलग महत्व है। इसको देखने के लिए सुदूर क्षेत्र से लोग चले आते है। स्थानीय कस्बा के आस-पास के ग्रामीणांचल के लोग देर दोपहर होते ही जुलूस देखने के लिये घरों से निकल पड़ते है। इस बार ऐतिहासिक होली जुलूस शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शान्तिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीस कमेटी के सदस्य भी काफी सक्रिय रहे है। वही होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी अपने तरफ से पूरी तैयार की थी। सर्किल के कई थानों के पुलिस बन सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही।
होली जुलूस खेतासराय स्थित गोलाबाजार से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में निकलकर खेतासराय चौराहा पहुँचा वहां से जौनपुर रोड की तरफ आगे बढ़ते हुए ओरियन्टल बैंक तक पहुँचा। वहां से वापिस होते हुए खुटहन मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँचा। जहाँ से पुरानी बाजार रोड होते हुए आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज पहुँचा। वहां से आगे बढ़ते हुए शाहगंज रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुँचा। वहां से वापिस होते पुनः शुभारंभ स्थान पर देर शाम समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे के मधुर ध्वनि में होली से सम्बंधित बजने वाले गानों पर थिरक रहे थे। एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर गले मिलते हुए चल रहे थे। इस दौरान जुलूस में खूब जमकर अबीर – गुलाल उड़े। जुलूस के दौरान दो मुख्य जगहों पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

युवाओं की टोली हांडी फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करती देखी गयी। इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, सुरेंद्र पाण्डेय, पूर्व बृजेश पाण्डेय, बृजनाथ जायसवाल, दीपक सोनी, रूपेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान सहित प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। होली जुलूस के अंत में धर्मरक्षक मनीष गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम
खेतासराय के एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकलने से मचा कोहराम
JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) उस पत्नी, बच्चे और परिवार पर क्या बीत रही होगी। जिनका सहारा और उम्मीद इस दुनिया से चला गया। अब उस विधवा पत्नी अनाथ हुए बच्चे की जीविका कैसे चलेगी। किससे सहारे अपनी जिन्दगी की गाड़ी को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल इस समय इसका कोई जवाब नहीं है। सोमवार को होली के दिन दो गहरे मित्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। और दोनों की पत्नी विधवा और बच्चे अनाथ हो गए। दोनों मृतकों को कन्धे पर जिम्मेदारी था अपने बच्चों और परिवार को आगे ले जाने की।
कस्बा के पोस्टऑफिस खेतासराय मोहल्ला निवासी दो युवकों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। देर रात्रि पोस्टमार्टम से शव घर आते ही कोहराम मच गया। हर किसी की आँखों में पानी आ गया। मंगलवार की भोर एक साथ दोनों शव को निकलते ही पत्नी बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगी। दोनों का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया। मृतक सनोज उर्फ नाटे की पत्नी कुसुम विधवा हो गयी और चार वर्षीय इकलौता पुत्र रेहान के ऊपर से पिता का साया उठ गया।
सनोज अपने आठ भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। वेल्डिंग का काम करके अपनी परिवार को चलाता था। वही मृतक दिलीप ड्राईवरी करके परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था सड़क हादसे में मृत शिकार हो गया पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दिलीप अपने पीछे पायल (11वर्ष), सानू (9 वर्ष), सौम्या (7 वर्ष), दीप (5 वर्ष) मासूम चार बच्चों को छोड़कर चला गया। अब इन दोनों परिवार की जिन्दगी किसके सहारे चलेगी। दोनों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है। लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जलें। शोक-संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की होली के दिनहुई थी दर्दनाक मौत
सोमवार को एक तरफ होली के दिन खुशियों में लोग डूबे हुए थे। जश्न मना रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद ये खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। मामला कस्बा के पोस्टऑफिस वार्ड का,उक्त वार्ड निवासी एक बाइक से दो युवक रिश्तेदारी से होली की खुशियां बाट कर आ रहे थे कि क्षेत्र के गुरैनी में सड़क हादसे के शिकार हो गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी l
रिश्तेदारी से लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वार्ड निवासी सनोज यादव उर्फ नाटे (30 वर्ष) पुत्र स्व. लालचन्द्र यादव, दिलीप यादव (30 वर्ष) पुत्र स्व. गोरखनाथ यादव दोनों मित्र थे। बताया जाता है कि होली के दिन दोनों एक बाइक से देर दोपहर क्षेत्र स्थित गाँव सफीपुर रिश्तेदारी से होकर आ रहे थे। अभी गुरैनी पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर सूचना पाकर पहुँची खेतासराय पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और होली खुशियां मातम के तब्दील हो गया। घटना से सब स्तम्भप्रभ हो गए और परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया था पोस्ट मार्टम के बाद आज दोनों मित्रो के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया l
JAUNPUR NEWS: मतदान के समय मतदाताओं को पहचान के लिए,देने होंगे वैकल्पिक दस्तावेज
रामपुर के मई गांव में हुई हत्या के मामले में, अभियुक्तों के नाम का खुलासा
रामपुर के मई गांव में होली के हुड़दंग में हुई हत्या के मामले आधा दर्जन अभियुक्तों के नाम का पुलिस ने किया खुलासा
जौनपुर : रामपुर पुलिस ने होली के दिन शराब पीकर नाचने गाने की बात को लेकर दो पक्षों द्वारा गाली गलौज देते हुए लाठी ,डण्डा से मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना । मारपीट में नन्द किशोर,नन्दलाल व शीला के बेहोश जाने के संबंध मे मुकेश पटेल पुत्र नन्दलाल पटेल ग्राम मई थाना रामपुर जौनपुर की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0-36/24 धारा 147/323/504/506/308/304 भादवि बनाम 1.पवन पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 2.जितेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 3.धर्मराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल 4.श्यामराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत 5.धर्मेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल 6.राज कुमार पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल समस्त निवासी गण मई थाना जौनपुर पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मजरुब नन्दकिशोर पटेल पुत्र स्व0 राम गनेश निवासी मई थाना रामपुर जनपद जौनपुर की दवा इलाज के बाद मृत्यु हो गयी जिससे मुकदमा उपरोक्त मे धारा 304 भादवि की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त से संबधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 श्री अजय कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन ,तलाश वांछित अभियुक्त व शाम गश्त बरसठी तिराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना पर अभियुक्तगण को पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश देकर उनके घर पर ही पकड लिया गया। अभियुक्तगण के सिर पर अस्पताली पट्टी बधा हुआ है के बारे में पूछने पर बताये कि साहब घटना के दौरान मार पीट के समय चोट लगी है । प्राइवेट अस्पताल रामपुर पर जाकर दवा इलाज कराये है । अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी , मुकदमा व धारा से अवगत कराते हुए कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त हो कि दिनांक 25.03.2024 को समय करीब 20.05 बजे रात्रि में हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण के निशानदेही पर मारपीट मे प्रयुक्त आलाकत्ल 06 बास की लाठी को अभियुक्त धर्मराज पटेल के घर के बरामदे से बरामद किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.पवन पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
2.जितेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
3.धर्मराज पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
4.श्यामराज उर्फ पप्पू पटेल पुत्र स्व0श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
5.धर्मेन्द्र पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
6.राज कुमार पटेल पुत्र स्व0 श्रीपत पटेल निवासी मई थाना रामपुर जौनपुर
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-36/24 धारा 147/323/504/506/308/304 भादवि थाना रामपुर जौनपुर
आलाकत्ल बरामदगी का विवरण
1.मारपीट मे प्रयुक्त 06 बास की लाठी











