Home Blog Page 321

TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

0
TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
TAFTISH OF CRIME:धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया चाकू

TAFTISH OF CRME NEWS खेतासराय (जौनपुर) शौच कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तथा गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस थाने लाकर आर्म्स एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया। विदित हो कि क्षेत्र महरौड़ा गाँव निवासी पतिराम बिन्द पुत्र सालट बिन्द गुरुवार की सुबह शौच करने गए थे। जहाँ उसी का गाँव का एक युवक चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

पीड़ित के तहरीर पर आरोपी लालाजी बिन्द पुत्र लहुरी बिन्द निवासी गाँव महरौडा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना व निशादेही पर क्षेत्र के कलापुर मोड़ से उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया। जिसको थाने लाकर आर्म्स एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े : TAFTISH OF CRIME खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

0
खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी
खेतासराय रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने से फैली सनसनी

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लाडपुर बक्सू गांव निवासी 45 वर्षीय निर्मला पत्नी फूलचंद यादव बुधवार को सायं चार बजे सरसों काटने घर से निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने दीदारगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन सुबह खेतासराय स्टेशन के दक्षिण तारगहना जाने वाले मार्ग के पास रेलवे ट्रैक के बीच महिला का शव मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

0

Birthday celebrated by cutting cake of Block President of Teachers Association

शाहगंज जौनपुर। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह का जन्मदिन,सुईथाकला।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुईथाकला के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह का जन्मदिन ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।

उपस्थित लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष के दीर्घायु ,स्वस्थ ,समृद्धशाली और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, पत्रकार प्रणय तिवारी ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष संघ सुधाकर सिंह ,पारसनाथ यादव, ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव अरविंद यादव ,सहित तमाम शिक्षकों जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

JAUNPUR न्यायालय में लगाए जाएंगे प्रिंटर,28 मार्च को कोटेशन खोले जाएंगे 

0
JAUNPUR न्यायालय में लगाए जाएंगे प्रिंटर,28 मार्च को कोटेशन खोले जाएंगे 
JAUNPUR न्यायालय में लगाए जाएंगे प्रिंटर,28 मार्च को कोटेशन खोले जाएंगे 

 JAUNPUR न्यायालय के कार्यालयों में लगाए जाएंगे प्रिंटर ,28 मार्च को कोटेशन खोले जाएंगे 

JAUNPUR NEWS जौनपुर:अपर  जिला जज,चतुर्थ जनपद न्यायालय, ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायाधीश के आदेश एवं अनुमोदन दिनांक 20 मार्च के अनुपालन में अवगत कराया जाता है कि जनपद न्यायालय,जौनपुर के विभिन्न न्यायालयों .कार्यालयों के उपयोग के लिए 10 HP Laserjet Pro P-1108 प्रिंटर के खरीद  पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित फर्मों से 27 मार्च 2024 को 4.30 बजे अपरान्ह् तक निविदा कोटेशन आमंत्रित किये जाते हैं। प्राप्त निविदा कोटेशन 28 मार्च 2024 को पूर्वाहन 10.30 बजे अध्यक्ष, क्रय समितिअपर जिला जज जनपद न्यायालय, जौनपुर के समक्ष खोले जायेगें। न्यूनतम दर युक्त निविदा/कोटेशन सामान्यतः स्वीकार किये जायेगे, परन्तु माननीय जनपद न्यायाधीश,जौनपुर को यह अधिकार होगा कि बिना कारण बताये किसी भी निविदा कोटेशन को स्वीकार न करे।

यह भी पढ़े JAUNPUR NEWS :Holi के रंग प्रेम और सौहार्द के प्रतीक :डॉ अंजना सिंह

Holi के रंग प्रेम और सौहार्द के प्रतीक :डॉ अंजना सिंह

0

Colors of Holi are symbols of love and harmony, Dr. Anjana Singh

HOLI NEWS जौनपुर रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर डॉ अंजना सिंह ने शहर के एक लॉन मे अपनी लोक परंपरा को जीवंत करते हुए फगुआ फुहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया । कार्यक्रम में पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अंजु कन्नौजिया स्त्री रोग विशेषज्ञ ,विशिष्ट अतिथि लोक गायिका वंदना दुबे,डॉक्टर तुलिका मौर्य दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर शैली निगम प्रसूति रोग विशेषज्ञ रही। कार्यक्रम में सभी मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर गीत गाया नृत्य किया और और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी, वहीं लोक गायिका वंदना दुबे ने अपने Holi के पारंपरिक लोक गीतों से सभी का मन मोह लिया
कार्यक्रम का संचालन से डॉ नीतू सिंह ने किया।


कार्यक्रम में संगठन की मातृ शक्तियों रेखा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, आशा गृह उद्योग की संचालिका सन्नो सिंह , सीमा तिवारी आदि उपस्थित रहीं अंत में डॉक्टर अंजना सिंह ने सभी को सम्मान पत्र देकर धन्यवाद किया और कहा कि होली हमारा सबसे प्रमुख त्यौहार है और अपनी लोक परंपराओं को हमें भूलना नहीं चाहिए ।

भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की माता जी का निधन

0
भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की माता जी का निधन
भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की माता जी का निधन

राम घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने दिया मुखाग्नि

जौनपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी श्रीवास्तव पत्नी स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू का देर रात्रि निधन हो गया। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर गत दिनों निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहा देर रात अंतिम सांस लिया। जिनकी शवयात्रा उनके ख्वाजगी टोला सदर चुंगी आवास से निकली कर मुक्ति द्वार रामघाट पहुची। शव को मुखाग्नि उनके बेटे राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने दिया। दुखद घटना सुनते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया।

शव यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता मंत्री विधायक व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व समाज के तमाम प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग ने रामघाट पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। विदित हो श्रीमती सुशीला देवी माताजी रिटार्यड अध्यापक भारती विद्या मंदिर खासनपुर जौनपुर में वर्षो पूर्व पढ़ाती थी जिन्हें लोग प्यार से सुशीला बहन जी कहते हैं ये एक अच्छी समाजसेविका रही जब दामिनी गुप्ता जी आरएसएस की दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष थी तो सुशीला श्रीवास्तव उनके टीम में जिला उपाध्यक्ष थी व संगठन की सेवा की थी। इनके पति स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू सिविल कोर्ट में एक विद्धवान अधिवक्ता थे। उनके तीन पुत्र हैं सुधीर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, दिलीप श्रीवास्तव हैं।

नदीम जावेद की माता के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि ने व्यक्त की शोक संवेदना

0
नदीम जावेद की माता के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि ने व्यक्त की शोक संवेदना
नदीम जावेद की माता के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि ने व्यक्त की शोक संवेदना

पूर्व विधायक नदीम जावेद की माता के निधन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने व्यक्त की शोक संवेदना

शाहगंज। कांग्रेस पार्टी जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद की माता के निधन पर उनके पैतृक गांव पाराकमाल स्थित निजी आवास पर पहुंच कर सुईथाकला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं एस.वी.डी.गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने शोक संवेदना प्रकट की।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने निधन पर गहरा दुख जताया। गुरुजी ने कहा कि विधायक की मां का निधन संपूर्ण समाज के लिए दुखद है।उन्होंने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रमुख प्रतिनिधि ने परिजनों को संकट की घड़ी में असहनीय दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिवार के लोगों को  ढांढस बंधाया। इस अवसर पर  प्रणय तिवारी  पत्रकार,राकेश मिश्रा, श्रीनाथ मौर्य,विकास बिंद,अबू तलहा आदि मौजूद रहे।

गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर में प्रवेश निपुण कोर्स का हुआ समापन

0
गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर में प्रवेश निपुण कोर्स का हुआ समापन
गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर में प्रवेश निपुण कोर्स का हुआ समापन

JAUNPUR NEWS सुईथाकला। गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर जौनपुर में प्रवेश निपुण कोर्स का समापन प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर जौनपुर में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। डॉ रणजीत सिंह जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड जनपद जौनपुर द्वारा ध्वज शिष्टाचार संपन्न कराया गया ।अपने प्रेरणात्मक संबोधन में उन्होंने कहा कि रोवर्स रेंजर्स समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। स्काउट गाइड की प्रार्थना में जीवन जीने की कला समाहित है ।

गांधी स्मारक महाविद्यालय समोधपुर के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोवर रेंजर्स का कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास का निर्माण एवं राष्ट्रभक्ति प्रदान करता है। जिससे राष्ट्र सशक्त बनता है।शिविर के माध्यम से ध्वज शिष्टाचार ,सर्वधर्म प्रार्थना आदि आयामों को सीख चुके हैं जो कि जहां भी, जैसे भी रहे, अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहे। डॉ अवधेश कुमार मिश्रा रोवर्स रेंजर्स संयोजक एवं विष्णु कांत त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।प्रशिक्षक अवनीश चौधरी जी ने रोवर्स रेंजर्स को 5 दिन में रोवरिंग रेंजरिंग के विषय में बताया। रेंजर प्रभारी डॉक्टर नीलू सिंह, डॉक्टर वंदना तिवारी, नीलम सिंह ने भी स्काउट गाइड पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR पशु वध करते रंगे हांथ युवक धराया ,प्रधान पति हिरासत में

यह भी पढ़े : पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें

पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें

0
पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें
पूर्व CM अखिलेश यादव के जौनपुर टिकट घोषणा पर,टिकी जनता की निगाहें

पूर्व CM अखिलेश यादव के साथ बैठक के बाद डॉ सुर्यभान यादव समेत आधा दर्जन नेता टिकट की दौर में

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व CMअखिलेश यादव ने जौनपुर जिले के पदाधिकारियों  एवं टिकट के दावेदारों के साथ विगत दिनों बैठक की। उसके बाद लखनऊ से लौटे टिकट के दावेदार अपने अपने ढंग से ताल ठोक रहे हैं। लेकिन जिले की  सब की निगाहे  टिकट घोषणा पर टिकी है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिले के पदाधिकारियों और  टिकट के दावेदारों के साथ विगत दिनों बैठक की। जिसमें उन्होंने बैठक में शामिल सभी से  विचार विमर्श किया और कहां की जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा उसका सभी लोग साथ देंगे। हालांकि ऊर्जा से भरे विधानसभा शाहगंज की राजनीति में गोविंदा कहे जाने वाले युवा नेता डॉ सूर्यभान यादव के चेहरे की लालिमा और तेज देखने लायक थी । जिसे देखकर ऐसा महसूस किया जा रहा था कि डा सूर्यभान यादव भी टिकट के लाइन में प्रमुखता में  हैं।

इनकेअलावा टिकट के दावेदारो मे राजघराने से सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव उर्फ़ लाले,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मल्हनी के विधायक लकी यादव,प्रदेश सचिव राजन यादव, राजनरायन विन्द, ओमप्रकाश दुबे बाबा, तेज बहादुर मौर्य पप्पू ,आर एस कुशवाहा एवं बाबू सिंह कुशवाहा टिकट की दौङ में है। सब की निगाहें घोषणा पर टिकी हैं । हालांकि सूत्रों की माने तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई लोगों को यह कह दिया कि जाकर तैयारी करें, जिसको प्रत्याशी बनाकर भेजा  जाएगा।  उसका सब सहयोग करेंगे। हालांकि टिकट लेकर इसारे में बहुत कुछ कह दिया । इसी दौरान उन्होंने जौनपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव से पूर्व CM अखिलेश यादव ने आशीर्वाद लेने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया टिकट की दौड़ में पहली लाइन में लालचंद यादव लाले को देखा जाने लगा । सूत्रों की माने तो सूर्यभान यादव की पैरवी प्रदेश के अधिकारियों द्वारा की जा रही । इसलिए वह भी टिकट के दावेदारों में मजबूती से खड़े हैं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR पशु वध करते रंगे हांथ युवक धराया ,प्रधान पति हिरासत में

JAUNPUR पशु वध करते रंगे हांथ युवक धराया ,प्रधान पति हिरासत में

0

JAUNPUR Youth caught red handed while slaughtering cattle, head husband in custody

  • गौशाला के रक्षक ही बन गये भक्षक, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बाबू रामपुर का है मामला-

JAUNPUR CRIME जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव के गौशाला में पशुवध करते युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा।घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रधान पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौशाला की रक्षा के लिए गांव के ही दो युवक मौके से फरार हो गए।

थाना क्षेत्र के सुजानगंज मुंगराबादशाहपुर बार्डर का गांव बाबूरामपुर में उस समय हचचल मच गई जब गौशाला में तैनात दो युवकों ने गौकशी करके उसे बेचने के फिराक में थे। खरीदारी करने आया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जबकि मुख्य आरोपी दो युवक फरार हो गये।इस मामले में प्रधान सीमा सरोज के पति प्रदीप सरोज की संलिप्तता को देखकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।सुबह ग्रामीण गौशाला की तरफ से गुजर रहे थे तो उसमें तेज तेज आवाज आ रही थी ग्रामीणों को शक हुआ तो अंदर गये तो नजारा देखने के बाद हत्प्रभ हो गये गौशाला में गौकशी की गई थी चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। गौशाला में तैनात दो युवक राम सहल व संत लाल गौतम निवासी बाबूरामपुर भाग खड़े हुए मौके पर मौजूद खरीदारी करने आया अंजय कुमार निवासी फूलपुर प्रयागराज ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

गुस्साए लोगों ने अजय कुमार की जमकर पिटाई की और पुलिस को घटना की जानकारी दी थानाध्यक्ष संतोष पाठक को जानकारी मिली तो वह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गौकशी में प्रधान पति प्रदीप सरोज की भी संलिप्तता हैं। पुलिस ने आक्रोश को देखते हुए प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह,सीओ मछली शहर गिरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजेश चौरसिया भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया।गांव में सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछली शहर की फोर्स तैनात कर दिया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि इस मामले में प्रधान पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गौशाला में तैनात दोनो युवकों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सम्पूर्ण मामले की गहनता से जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

jaunpur taftish of crime