Home Blog Page 336

Jaunpur Crime: बलात्कार पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

0

Jaunpur crime खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्तों को नौली कलापुर मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने देते हुए बताया गिरफ्तार अभियुक्त शिवम राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर निवासी नौली। जो बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के आरोपी है।

जिसको नौली कलापुर मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, कांस्टेबल हरखनाथ यादव व अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।

Jaunpur News: इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग कार्यक्रम संपन्न

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर चेतना अध्यक्ष मीरा अग्रहरि के तत्वावधान में इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में पायलट जेसी रविकांत जायसवाल जोन ट्रेनर द्वारा संस्था के लोगों को प्रभावी तरीके से अपनी बात लोगों के बीच रखने की कला के बारे में विस्तार से बताया गया । जोन ट्रेनर ने संवाद स्थापित करते समय विषय की जानकारी, उचित शब्दों के चयन, ध्वनि के उतार चढ़ाव, बोलते समय भाव भंगिमाओं की स्थिति, आई कंटैक्ट और बाडी लैंग्वेज की स्थिति के बारे में विस्तार से संस्था को लोगों को प्रशिक्षित किया ।

कार्यक्रम में संस्था के लोगों ने क्विज गेम में विभिन्न विषयों पर अभिनय कर अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया । जेसीआई चेतना के पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गुप्ता व सदस्यों ने सामूहिक रुप से जोन ट्रेनर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया ।

इस मौके पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, रीता कश्यप अभिलाषा श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट संगीता सेठ, रागिनी , अंजू पाठक, अनीता सेठ ,शिवानी चौरसिया, पूजा श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रही ‌। कार्यक्रम का संचालन सचिव वंशिका सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गुप्ता ने किया।

जौनपुर के होनहार छात्र को प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

0

वाराणसी जौनपुर : आज पी एम मोदी 13202 करोड़ की देंगे सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय प्रवास पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती रात 10:00 बजे वाराणसी पहुंचे, जहां पर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस जाते हुए रास्ते में पढ़ने वाले फुलवरिया फॉरेन मार्ग पर कुछ दूर पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बता दे कि यह फुलवरिया फोर लेन मोदी जी का लेटेस्ट पूरा हुआ प्रोजेक्ट है जो बहुत दिनों से बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट था। प्रधानमंत्री आज पहले कार्यक्रम में बी एच यू के स्वतंत्रता भवन पहुंचेंगे जहां पर वे एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर मोदी जी काशी सांसद ज्ञान, होनहार छात्र को प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा पत्रसांसद संस्कृत, व सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देंगे।

इसके बाद संत शिरोमणि रविदास की जन्म स्थली पर सिरगोवर्धन स्थित मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे। और लंगर खाकर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इस मौके पर सिर गोवर्धन में ही प्रधानमंत्री संत रविदास की 25 फीट ऊंची एक कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करखियाव में बने बनास काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1:30 के आसपास करखियाव औद्योगिक पार्क में बने अमूल के बनास काशी संकुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा में पूर्वांचल को 13202 करोड रुपए की 36 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें 11007 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 95 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।

JAUNPUR NEWS :निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत

0
JAUNPUR NEWS निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत
JAUNPUR NEWS निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कोतवालिया गाँव में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी इस्लाम का मकान निर्माण के लिए के दाढी को ठेका दिया था। ठेकेदार दीवार बनाने के बाद दीवार में सीढ़ी के सहारे पिलर ढाल रहा था।

यह भी पढ़े : Raja Ram Mohan Roy ने बड़े अधिकारी की नौकरी छोड़ दी थी,पत्रकारिता के लिए

जिसमें क्षेत्र के कनवरिया गाँव निवासी मेवालाल पुत्र रामनाथ (50 वर्ष) काम कर रहे थे तभी अचानक से दीवार गिरने से मेवालाल गम्भीर रूप घायल हो गए। आनन-फ़ानन घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर ले गए जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और गाँव में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे बेटी वंदना, सुमन व बेटे धर्मेंद्र, जितेंद्र व विपिन को छोड़ गया। जिसमें वंदना की शादी हो गई। बड़े पुत्र धर्मेंद्र की शादी मई में होनी थी।

विज्ञान प्रदर्शनी में अंशिका बिंद व श्रेया सिंह की टीम प्रथम

0
विज्ञान प्रदर्शनी में अंशिका बिंद व श्रेया सिंह की टीम प्रथम

प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

शाहगंज। तहसील क्षेत्र के खुटहन विकासखंड अंतर्गत सूर्यमणि चिल्ड्रन एकेडमी जगदीशपुर, पट्टी नरेंद्रपुर में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया पट्टी नरेंद्रपुर के शाखा प्रबंधक अमितेश जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना करके किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी प्राप्त की ।लीडर अंशिका बिंद व श्रेया सिंह की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए मानव हृदय की संरचना के मॉडल को प्रथम, कंचन पाल की टीम द्वारा बनाए गए न्यूरॉन्स (तंत्रिका तंत्र) के मॉडल को द्वितीय तथा आईश्का सिंह की टीम द्वारा बनाए गए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जनरेटर (जल विद्युत ऊर्जा जनरेटर) पर आधारित मॉडल को तृतीय स्थान मिला।अतिथियों द्वारा स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक समझ एवं दृष्टिकोण का विकास करता है। इससे न केवल वैज्ञानिक सोच विकसित होती है बल्कि कला एवं कौशल का भी विकास होता है।

विज्ञान प्रदर्शनी में अंशिका बिंद व श्रेया सिंह की टीम प्रथम

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूर होने चाहिए क्योंकि यह वैज्ञानिक युग है। हमें विज्ञान के अनुसार अपनी दिनचर्या को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के सेवानिवृत शिक्षक बृजभूषण मिश्र रहे।उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की।उन्होंने बच्चों और शिक्षकों के प्रयास की प्रशंसा की।प्रबंधक साकेत कुमार पांडेय ने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।विज्ञान के शिक्षक हिमांशु सिंह की देखरेख एवं मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी दर्शकों ने भूरि – भूरि प्रशंसा की। छात्रों द्वारा ज्वालामुखी, सौरमंडल,किडनी, सूक्ष्मदर्शी, रोबोट,मिसाइल व प्रकाश संश्लेषण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अच्छेलाल सिंह व संचालन प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान,ओमप्रकाश तिवारी,देवेश उपाध्याय प्रबंधक ,सुरेश भास्कर, शुक्ला ,इंदल खरवार,मंगला प्रसाद बिंद,नरेंद्र मिश्रा सहित समस्त शिक्षक एवं गामान्य लोग मौजूद रहे।

Raja Ram Mohan Roy ने बड़े अधिकारी की नौकरी छोड़ दी थी,पत्रकारिता के लिए

0
Raja Ram Mohan Roy ने बड़े अधिकारी की नौकरी छोड़ दी थी,पत्रकारिता के लिए
raja ram mohan roy

RAJA RAM MOHAN ROY आम जनता में स्वाधीनता के प्रति जागृति लाने वाले तथा अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक आंदोलन को जनता तक पहुंचाने के लिए राजा राममोहन राय ने पत्रकारिता को अपना माध्यम बनाया था ।
पत्रकारिता में भाषा के महत्व को देखते हुए आपने हिंदी अंग्रेजी संस्कृत उर्दू फारसी अरबी बंगाल आदि भाषाओं का ज्ञान ही नही प्राप्त किया बल्कि अधिकार प्राप्त किया आप ईस्ट इंडिया कंपनी में अधिकारी थे उसे नौकरी को त्याग पत्र देकर अपने सामाजिक जागृति और स्वतंत्र चेतना समाज को जगाने के लिए कठोर परिश्रम किया l

राजा राममोहन राय ने हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों और विकृतियों को मिटाने के लिए समाज के लोगों को अखबारों के माध्यम से समझाया कुछ नेता जैसे लोग उनका विरोध करने लगे लेकिन राजा राममोहन राय ने उन्हें भविष्य में होने वाली परेशानी के बारे में बताया और कहा कि इससे समाज बिखर जाएगा तो लोग धीरे-धीरे सहमत हुए और सांगठनिक रूप से आजादी के लिए तेजी से प्रयास होने लगा हिंदू जनों में जातीय विदेश और छुआछूत उस समय स्वतंत्रता आंदोलन कमजोर होने की जड़ थी लोगों में समझने के लिए अपने अखबारों को माध्यम बनाया ।


बंगाल गजट:

अपने विचारों को केंद्र में रखकर कलकत्ते से सन 1816 ईस्वी में राजा राममोहन राय ने बांग्ला साप्ताहिक बंगाल गजट का प्रकाशन गंगाधर भट्टाचार्य की संपादक तत्व में कराया किसी भारतीय भाषा का  प्रकाशित यह देश का पहला समाचार पत्र था राजा राममोहन राय ने सामाजिक जागृति को सामने रखकर कोलकाता से बंगाल गजट के अलावा भी भिन्न-भिन्न भाषाओं में अनेक अखबारों का प्रकाशन करवाया। उनमें  तीन अखबार मुख्य थे।
 1. दि इंक्वारी

 2. दि रिफॉर्मर

 3. दि ज्ञान अन्वेषण

एशियाटिक जर्नल – राजनैतिक और सामाजिक जन जागरण की शुरुआत राजा राममोहन राय ने सन 1819 में प्रकाशित एशियटिक  जनरल से किया। अपना पहला लेख  सती प्रथा जैसे सामाजिक कलंक के विरुद्ध उन्होंने जमकर लेखन कार्य किया जिसमें समाज के ही स्त्री पुरुष महिलाओं को विधवा होने के बाद जबरदस्ती आग  के हवाले कर देते रहे इस पाप कर्म के बारे में आपने  तेज आंदोलन  छेड़ा और कानून बनवाने में मदद किया।

ब्रहमैनिकल मैगजीन (द्विभाषी)  

राजा राममोहन राय ने पत्रिका ‘ब्रहमैनिकल’ मैगजीन का प्रकाशन इसलिए किया कि  समय कोलकाता से प्रकाशित एक अखबार समाचार दर्पण में हिंदुत्व की दुर्भावना ग्रस्त एवं गलत प्रथाओं के विरुद्ध राजा राममोहन राय ने एक लेख भेजा जिसमें आपने सिद्ध किया था कि इन गलत प्रथाओं और परंपराओं से हिंदू धर्म की समाज  में प्रतिष्ठा गिर रही है किंतु समाचार दर्पण ने इसे प्रकाशित करने  से मना कर दिया तब राजा साहब ने स्वयं के संपादक में ” मैगजीन का प्रकाशन शुरू किया जिसमें उन सभी अखबारों को जवाब दिया जिम हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जाता रहा।


संवाद कौमुदी :

RAJA RAM MOHAN ROY राजा राममोहन राय की प्रेरणा से ही द्विभाषीय संवाद कौमुदी का 4 दिसंबर 1821 से कोलकाता से प्रकाशित हुई इसके संपादक श्री ताराचंद दत्त एवं भवानी चरण वंदे उपाध्याय थे आपकी वैचारिक लेख इस पत्र में प्रकाशित होते रहे किंतु कुछ ही कारणों से राजा साहब कुछ समय बाद इससे अलग हो गए।

 समाचार चंद्रिका :

राजा साहब ने दिनांक 5 मार्च 1822 से समाचार चंद्रिका नामक अखबार का संपादन और प्रकाशन शुरू किया जो पत्रकारिता क्षेत्र में क्रांतिकारी अखबार के रूप में प्रसिद्ध हुआ जब कोलकाता न्यायालय के एक अंग्रेज जज द्वारा एक भारतीय को जिसका नाम प्रताप नारायण दास था कोड़े  लगाने की सजा दी गई जिससे उसकी मौत हो गई  तब राजा राममोहन राय उसकी मौत से बहुत दुखी हो गए और इस बर्बरता के खिलाफ एक बहुत मार्मिक लेख लिखा और न्यायिक क्षेत्र में आपने  कई मुद्दे उठाए जो निम्नलिखित है।

1. जूरी प्रथा आरंभ की जाए।
2.न्यायाधीश एवं दंडाधिकारी का पद अलग किया जाए।
 3. न्यायालय की कार्यवाही आम जनता के लिए खुली हो।
4.उच्च पदों पर भारत वासियों की अधिक से अधिक संख्या में नियुक्त की जाए।
5.  पंचायतें कायम की जाय  6 भारतीय जनमानस पर जम आधारित कानून का निर्माण हो।

प्रति मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस अखबार का विषय फलक काफी विस्तृत था  जिसमें सामाजिक आर्थिक नैतिक राजनीतिक धार्मिक आदि  विषय थे उसे समय भारतीय समाज की पहचान  -शिक्षा ,अज्ञान ,अंधविश्वास बीमारी ,भुखमरी कूपमंडूकता  कुसंस्कार  आदि से की जाती थी ।ईस्ट इंडिया कंपनी के मनमानी आचरण से भारतीयों का  मनोबल स्पष्ट था राजा राममोहन राय ने इसके प्रति अपने पत्रों में जोर-सोर से विरोध किया।


संवाद कौमुदी यह अखबार राजा राममोहन राय का बारूद के समान विस्फोटक और देश में हलचल मचाने की खबरों के लिए प्रसिद्ध था और काफी दिनों तक प्रकाशित भी होता रहा इसी पत्र के समाचारों से परेशान होकर तत्कालीन गवर्नर जनरल जान एडम ने 14 मार्च 1823 को प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया। मीरात उल अख़बार राजा राममोहन राय ने दिनांक 29 अप्रैल 1822 को कोलकाता से ही फारसी भाषा का अखबार मीरात  उल अखबार प्रकाशित किया ।इस समाचार पत्र के प्रकाशित होने से पहले फारसी भाषा में भारत से कोई अखबार नहीं प्रकाशित हो रहा था। यह पत्र हर शुक्रवार को प्रकाशित होता था इस पत्र का मूल्यांकन करते हुए तत्कालीन अखबार कोलकाता जनरल ने लिखा है भाषाई अखबारों में मिरातुल अखबार सारिका कोई अखबार उसे समय कोलकाता में नहीं रहा है ।


बंगदूत RAJA RAM MOHAN ROY ने 1829 ई को कोलकाता से ही बांग्ला भाषा में बंगदूत नाम का अखबार प्रकाशित किया इसमें बांग्ला हिंदी और फारसी भाषा के शब्दों का अधिकांश प्रयोग किया जाता रहा इस पत्र का कोलकाता के प्रबुद्ध जनों में काफी स्वागत हुआ यद्यपि इसका प्रकाशन बहुत समय तक नहीं हो पाया लेकिन बौद्धिक क्षेत्र में यह अखबार बहुत ही आदरणीय और सराहनीय रहा।

महिलाओ पर हो रहे अपराधों के विरुद्ध,महिला हेल्प डेस्क पोस्टर चस्पा 

0
महिलाओ पर हो रहे अपराधों के विरुद्ध,महिला हेल्प डेस्क पोस्टर चस्पा 
महिलाओ पर हो रहे अपराधों के विरुद्ध,महिला हेल्प डेस्क पोस्टर चस्पा 

जौनपुर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन जनपद इकाई  द्वारा महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधो के नियंत्रण, अनुश्रवण तथा जनजागरुकता सम्बन्धी कार्यो का संचालन हेतु फ्री लीगल एड हेतु सर्वसामान्य की सूचनात्मक पोस्टर पर पूर्ण विवरण तैयार किया गया ।

जिसे डा0 बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर चस्पा कर शुभारम्भ किया गया इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर चस्पा किया गया जिसके अन्तर्गत फ्री लीगल एड सर्वसामान्य की सूचनात्मक पोस्टर गरीब व असहाय वर्गो को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा सके ।

यह भी पढ़े : खेतासराय बवाल में पुलिस की बड़ी कार्यवाई,26 नामजद 76 पर अभियुक्त दर्ज

JAUNPUR: राज कालेज M.A l एवम् lll सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को 

राज कालेज M.A l एवम् lll सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को 

0
राज कालेज M.A l एवम् lll सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को 
राज कालेज M.A l एवम् lll सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को 

जौनपुर : राज कालेज राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमo एo प्रथम एवम् तृतीय सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा दिनाँक 25.02.2024 (दिन रविवार)को प्रातः 09 बजे से संपन्न होगी। सभी विद्यार्थियों की प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाइल के साथ महाविद्यालय के कला संकाय में उपस्थिति अनिवार्य है। यदि किसी की परीक्षा छूट जाती है तो इसका जिम्मेदार परीक्षार्थी स्वयं होगा अतः सभी समय से पहुंचें।

          आज्ञा से
शिक्षाशास्त्र विभाग
आरoएसoकेoडीoपीoजीo कॉलेज जौनपुर।

खेतासराय बवाल में पुलिस की बड़ी कार्यवाई,26 नामजद 76 पर अभियुक्त दर्ज

0
खेतासराय बवाल में पुलिस की बड़ी कार्यवाई,26 नामजद 76 पर अभियुक्त दर्ज
खेतासराय बवाल में पुलिस की बड़ी कार्यवाई,26 नामजद 76 पर अभियुक्त दर्ज

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सरवरपुर मोड़ के समीप स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर बुधवार की देर रात बवाल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस मामले में नियंत्रण की हुई है। गुरुवार को पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक आठ अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए है।

खेतासराय बवाल में पुलिस की बड़ी कार्यवाई,26 नामजद 76 पर अभियुक्त दर्ज

फोटो – बीती रात खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर बवाल के बाद हालात सभालती पुलिस 

एसओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त मुख्य मार्ग के सरवरपुर मोड़ के समीप कस्बा के सरवरपुर मोहल्ला निवासी सुभाष पुत्र स्व. प्रभुराम के नेतृत्व में अवैध रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना की जा रही थी। घटना की जानकरी होने पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम एंव अन्य सहयोगी टीम द्वारा हटाने के लिए कहा गया। जिससे नाराज़ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे माहौल अफरा-तफरी मच गया। हालांकि पुलिस टीम किसी तरह मामले को नियंत्रित तो कर लिया लेकिन कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को उपद्रवियों की पहचान पर बड़ी कार्यवाई की जिसमें 26 नामजद सहित 76 पर अभियुक्त दर्ज कर गिरफ्तारी करना शुरू कर दी है। जिसमें गुरुवार को आठ अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष पुत्र स्व. प्रभुराम, राममिलन राम पुत्र रामराज, मनोज पुत्र मिठाईलाल, पिंटू पुत्र मेवालाल, सुशीला पत्नी राधेश्याम, सुनीता पत्नी सुनील, सुनीता पत्नी संजय, अनारा पत्नी वासुदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : समाजवादी विचारधारा से ओत प्रोत है अशोक नायक:- लालबहादुर यादव

https://youtu.be/sHtgJvwXnC8?si=BGiOrV5ag0vCZGzI

एसओ ने बताया की बवाल काटने वाले उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल अभियुक्तों तलाश कर रही है। बवाल कटाने वाले अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष गुप्ता, लल्लू सिंह, हेमंत कुमार, हेडकांस्टेबल शिवगोविन्द यादव, त्रिगुण यादव, राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान, देवी प्रसाद, अमरजीत कुमार, महिला आरक्षी अंतिमा सिंह, प्रिया, आशा गुप्ता, शैब्या सिंह, आकांक्षा शामिल रही।

JAUNPUR NEWS: शाहगंज ब्लॉक पर 156 युवाओं की नौकरी पक्की 

0
JAUNPUR NEWS शाहगंज ब्लॉक पर 156 युवाओं की नौकरी पक्की 
JAUNPUR NEWS शाहगंज ब्लॉक पर 156 युवाओं की नौकरी पक्की 

JAUNPUR NEWS : शाहगंज ब्लाक के परिसर में गुरुवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 287 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 156 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। 

JAUNPUR NEWS: शाहगंज ब्लॉक पर 156 युवाओं की नौकरी पक्की 

मुख्य अतिथि शाहगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक/रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा।  शाहगंज ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 9 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 156 अभ्यर्थियों का चयन किया।

 इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 23 फरवरी को रामनगर विकास खंड परिसर में आयोजित होगा।