Home Blog Page 340

सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां

0
सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां
सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर जौनपुर के कार्यक्रम में जुटीं तमाम हस्तियां

सरस्वती पूजन के साथ विद्यारम्भ संस्कार का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर महंगूपुर चौकियां में मां सरस्वती पूजन पर अखण्ड रामचरित मानस पाठ एवं विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद विद्या भारती काशी प्रान्त के संगठन मंत्री डा. राम मनोहर ने बतौर मुख्य वक्ता विद्या भारती की योजना, लक्ष्य एवं संस्कारित भैया/बहनों के विकास योजना पर विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, काशी प्रान्त के अध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य दिलीप पाठक ने कार्य की पूर्णता, विद्यालय सहित अतिथियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन प्रधानाचार्य गणेश दत्त उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डा. सुभाष सिंह जिला संघचालक, वरिष्ठ चिकित्सक डा. क्षितिज शर्मा, डा. संजय पाण्डेय प्रान्तीय टोली सदस्य काशी प्रान्त एवं जौनपुर विभागाध्यक्ष सेवा भारती, कृष्णनाथ सेठ, जयकिशन साहू, रामेश्वर सिंह, प्राचार्य कमलेश , हर्षवर्धन गुप्ता, संजय अस्थाना, प्रशांत सिंह, प्रीतम सिंह, मनीष सेठ, मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार 19 फरवरी से 

0
JAUNPUR सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का साक्षात्कार 19 फरवरी से 
जौनपुर समाचार :

Interview of Social Audit Team members from 19th February in jaunpur

SOCIAL AUDIT 2024: जनपद जौनपुर के उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा ने अवगत कराया है कि सोशल आडिट टीम सदस्यों का चयन प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय पर विकास खण्ड डोभी, बरसठी, महराजगंज में 19 फरवरी  विकासखण्ड बक्शा, मछलीशहर, रामनगर में 20 फरवरी ,विकासखण्ड सुइथाकला, शाहगंज, खुटहन में 21 फरवरी , विकासखण्ड मुफ्तीगंज, रामपुर, सिकरारा, में 22 फरवरी ,विकासखण्ड केराकत,

सिरकोनी, सुजानगंज में 23 फरवरी , विकासखण्ड करंजाकला, मुंगराबादशाहपुर, मडियांहू में 24 फरवरी एवं विकासखण्ड धर्मापुर, बदलापुर, जलालपुर में 26 फरवरी  को पूर्वान्ह 11 बजे से प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षणोपरांत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार चयन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी समय से अपने-अपने विकासखण्ड पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो।

विधायक रमेश सिंह और एसपी जौनपुर ने शाहगंज महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 

0
विधायक रमेश सिंह और एसपी जौनपुर ने शाहगंज महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 

शाहगंज जौनपुर : शाहगंज विधायक रमेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने रामलीला मैदान में 17,18 फरवरी को आयोजित शाहगंज महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने समस्त विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सीओ दीपेंद्र सिंह चौहान से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने बताया कि महोत्सव में 17 फरवरी को 701 जोड़ो का सामूहिक विवाह होगा। अयोध्या की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।सरकार द्वारा संचालित सभी विभाग की योजनाओं की अलग-अलग स्टॉल का आयोजन है।आवास के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन एवं पात्रता की जानकारी प्रदान की जाएगी, पात्र लाभार्थी आवेदन भी कर सकते हैं। तहसील क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के दो दो ग्राम पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सरकारी और निजी चिकित्सक, पत्रकार ,समूह की महिलाएं ,वॉलिंटियर्स ,पार्टी और संघ के कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि सम्मानित किए जाएंगे।

महोत्सव में मशहूर जाने-माने कलाकार मचाएंगे धमाल-

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, आस्था सिंह , फिल्म अभिनेत्री क्वीन शालिनी,भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ,सुर संग्राम आलोक सिंह ,गायिका प्रियांशी जायसवाल , भजन गायक विराट द्विवेदी।

इन लोगों की रहेगी उपस्थित-

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद,कुंवर हरिबंस सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़ डॉ आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस , ओमप्रकाश राजभर।

सुरक्षा व्यवस्था की ये हैं तैयारियां-

कार्यक्रम स्थल पर करीब 500 पुलिस और पी ए सी फोर्स तैनात हैं कार्यक्रम की हर गतिविधियों की निगरानी के लिए लगभग 6 ड्रोन और 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार, खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, सुशील सिंह अमरेश राजभर विनय सिंह सुधीर सिंह भीम सिंह अंगद वर्मा सोनू सिंह, नरेंद्र दुबे, बब्बल यादव उर्फ राजेश आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में आयोजित शाहगंज महोत्सव जनपद का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यक्रम है। पिछले वर्ष की भांति और भी भव्य तरीके से महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पिछले वर्ष से शाहगंज प्रदेश में विशेष पहचान की तरफ निरंतर अग्रसर है। शाहगंज सर्वांगीण विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश में जाना जाएगा। चौमुखी विकास से ही यह विधानसभा क्षेत्र जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों पिछड़ों दलित और दबे – कुचले लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए तत्पर है।

जौनपुर:370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   

0
जौनपुर370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   
जौनपुर370 लोगो के साक्षात्कार में 137 प्रतियोगियों का हुआ चयन   

जौनपुर : जलालपुर विकास खंड के सभागार में  शुक्रवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 370 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 137 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला के द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पाल ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 04 फरवरी 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। जलालपुर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 09 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 137 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर मनीष पाल, मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पांडेय समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला विकास स्तरीय  रोजगार मेला बदलापुर ब्लॉक परिसर में 17 फरवरी को होगा।

यदि धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा – आचार्य तिलोकी तिवारी

0
यदि धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा - आचार्य तिलोकी तिवारी

जौनपुर (खुटहन) १६ फरवरी शुक्रवार को विशुनपुर गाँव में सजन सनातन पार्टी का आयोजन किया गया राजस्थान से आये आचार्य तिलोकी तिवारी जी ने सनातन संस्कृति परम्परा पर प्रकाश डालते हुए मौजूद देश के हालातों पर भी जमकर बोले उन्होंने ने कहा वर्षों से हमारी संस्कृति परम्परा पर कुठाराघात होता चला आ रहा है हमारी खान पान रहन सहन वेशभूषा में शिक्षा में भी भारी बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है युवा आत्महत्या कर रहे हैं घर में बुजुर्गों का सम्मान खो गया है सेवा परोपकार भार लगने लगा है शिक्षा क्षेत्र में आज हमारे बच्चे क्या सीख रहे उनको क्या पढाया जा रहा यह सब ध्यान देने योग्य बातें हैं l

आज हमारे जीवन में पश्चिमीकरण का प्रभाव बहुत प्रभाव है यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा सनातन धर्म के रक्षार्थ वेदों की सुरक्षा होनी आवस्यक है जिस समय विदेशी आक्रांताओं ने हमारी पहचान मिटाने के लिए मंदिरों को तोड़ने लगे हमारे धर्म ग्रंथों को जलाकर नष्ट करने लगे तब लोगों ने धर्म ग्रंथों को अपने जिह्वा पर कंठस्थ कर सुरक्षित कर लिये पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरीके से हम आक्रांताओं से बचाते चले आये मौके पर विशिष्ट अतिथि शीतला प्रसाद दयाशंकर मिश्रा रंगनाथ तिवारी अरुणेश मिश्रा पवन कुमार मिश्रा संदीप कुमार गोविन्द आदि मौजूद रहे l

राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन पाकर खिल उठे चेहरे

0
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन पाकर खिल उठे चेहरे

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में निशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया । मोबाइल फोन पाकर सभी के चेहरे खिल उठे ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभूराम की अध्यक्षता में वितरण किया गया । प्राचार्य ने कहा कि स्मार्टफोन से पठन पाठन और सुलभ होगा । वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है ई.लर्निंग व ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह स्मार्ट फोन उपयोगी है । । सरकार छात्रों की पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए यह योजना आरंभ की है । सभी छात्र स्मार्ट फोन का सदुपयोग करे।
डा लाल साहब यादव ने कहा कि इस योजना से युवा तकनीकी रूप से सशक्त होगे । सरकार की यह योजना छात्र हित में है ।
वितरण प्रभारी डॉ निशीथ सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को स्नातक कला वर्ग अंतिम वर्ष के (2023 उत्तीर्ण )छात्रों के लिए आठ सौ इक्कीस स्मार्टफोन वितरण के लिए मिले है । सभी को वितरित किया जा रहा है । इस अवसर पर डॉ सुनीता गुप्ता डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय डा ओम प्रकाश दूबे डॉ अविनाश डा धर्मवीर डा आशीष शुक्ला डा राजेश त्रिपाठी, डा सुशील गुप्ता, सुधाकर शुक्ला, डा अतुल श्रीवास्तव अनिल यादव सुधाकर मौर्य आशीष सिंह स्वयं यादव ,परमजीत विश्वकर्मा,राजकुमार यादव मनोज बहेलिया सहित लोग उपस्थित रहे ।

जौनपुर: बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से ज्यादा प्रधान समेत सपा बसपा के कार्यकताओ ने ज्वाइन की बीजेपी

0

Jaunpur: Dozens of area panchayat members including more than 25 heads of Badlapur assembly constituency joined BJP.

जौनपुर। बदलापुर विधान सभा के जनसंपर्क कार्यालय पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीतियों- नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 25 से ज्यादा विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान गण, एक दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, 7 सभासद समेत विभिन्न पार्टियों (सपा, बसपा, कांग्रेस) के लगभग 400 से ज्यादा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।


सदस्यता ग्रहण करने वाले समस्त जनों को भाजपा की फटका और टोपी पहनाकर मुंह मिठाकर भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से प्रधान गण वीरेन्द्र पाल, विनोद पाल, श्री सुनील पाल, समर बहादुर पाल, पंकज पाल, शुभम पाल, विजयी यादव, राजकुमार यादव, दिनेश यादव चिल्लू, श्री सुल्तान मिर्जा, चौधरी रजक, जय जय राम कन्नौजिया, बबलू चौहान, दयानंद सरोज, गोरखनाथ सरोज, लालचन्द्र गुप्ता, श्री अनिल कुमार मौर्य, रमाशंकर गौतम, अमित कुमार गौतम, सभासद गण श्री मोहित सिंह, अमरजीत राजा, दिलीप शर्मा, प्रेम चंद्र बिंद, श्री राजू, इंद्रजीत सरोज, जितेन्द्र प्रताप सिंह , शैलेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष गण शनि शुक्ला, सिकंदर मौर्य, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह आदि उपस्थित रहे।

गांव का सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही,डीएम जौनपुर  

0
गांव का सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही,डीएम जौनपुर  
गांव का सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही,डीएम जौनपुर  

जौनपुर के डीएम ने सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है 

  • दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन 

जौनपुर के डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में आज वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, स्थित संगोष्ठी भवन में दो दिवसीय समीक्षा कार्यशाला का गुरुवार को आज समापन हो गया  समीक्षा कार्यशाला में विकास योजनाओं से सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में पी०पी०टी० के माध्यम से संक्षिप्त में उपस्थित प्रधानों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य शीघ्र खत्म किया जाए। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस संचालित होती रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शिक्षको को उपस्थिति सुनिश्चित हो।  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाए। सभी सीएचओ अनिवार्य रूप से निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे। सभी प्रकार की आवश्यक दवाई उपलब्ध रहे। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय अवधि में अनिवार्य रूप से खुले, अगर निरीक्षण के दौरान बंद होने की शिकायत पाई गई तो सम्बंधित सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी। 

गांव का सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर होगी कार्यवाही,डीएम जौनपुर  

सामुदायिक शौचालय साफ सुथरा रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर शासकीय सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा पंचायत भवन पर ही प्रार्थना पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कई पंचायत सहायक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले। सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय से खोलने और बच्चों को शासन के निर्देश क्रम में एक्टिविटी कराये जाये। 

जिलाधिकारी ने सभी लोगों को निर्देशित किया कि आगे भी इस तरह की बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रोत्साहित एवं खराब प्रदर्शन करने वालो को दंडित किया जाएगा।  जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वच्छता बहुत ही जरूरी है 16 तारीख से जनपद में वृहद रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए आज से ही तैयारी कर ले। नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को निर्देशित किया कि पूर्ण मनोयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास में अपना योगदान दें।जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, रैम्प ठीक करा लिया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़के टूटी हैं उन्हें अभियान चलाकर उनके समतलीकरण करने का कार्य किया जाए।

यह भी पढ़े : जौनपुर:देर शाम असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट,पुलिस लुटेरे को खोज रही है   

यह भी पढ़े : FREE RATION:28 फरवरी तक फ्री बाटे जाएंगे राशन,5 किलो बाजरा मिलेगा,21किलो चावल

यह भी पढ़े : जौनपुर में तत्काल प्रभाव से लगाई गई धारा 144, जानिए क्यों

हनुमान जी का वार्षिकोत्सव श्रृंगार,अखण्ड रामायण पाठ का हुआ आयोजन

0
हनुमान जी का वार्षिकोत्सव श्रृंगार, अखण्ड रामायण पाठ का हुआ आयोजन

भव्य भण्डारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

खेतासराय (जौनपुर) नगर के आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में स्थित संकट मोचन मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी को वार्षिकोत्सव श्रृंगार, अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रातभर कर्णप्रिय रामायण पाठ चलता रहा गुरुवार की सुबह रामायण पाठ संपन्न होने के बाद विधि-विधान से मन्दिर पुजारी सच्चिदानन्द तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना कराया गया जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा यजमान रहे।इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र व ग्रामीणांचल से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा।

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ी रही। यजमान संजय विश्वकर्मा के बताया कि उक्त कार्यक्रम हर वर्ष बसन्त पंचमी के एक दिन पूर्व अखण्ड रामायण पाठ के साथ शुभारम्भ होता है और उसके पाश्चत भंडारा के साथ संपन्न होता है। भण्डारे में कुल तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम लगभग बीस वर्षों से होता चला आ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी मौर्या, राजू विश्वकर्मा, राय साहब, पंडित जगदीश मिश्रा, पन्ना सेठ, राकेश गुप्ता, चन्द्रजीत मौर्या, पप्पू पटवा, मनोज मौर्या, नितेश गुप्ता सहित अन्य लोग सहयोग में लगे रहे।

जौनपुर:देर शाम असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट,पुलिस लुटेरे को खोज रही है   

0
जौनपुरदेर शाम असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट,पुलिस लुटेरे को खोज रही है   

जौनपुर में देर शाम असलहा से घायल कर स्वर्ण व्यवसायी  से हुई लाखों रुपए की लूट,पुलिस लुटेरे को खोज रही है 

  • जेवरात नगद सहित मोटरसाइकिल भी लूटकर बदमाश हुए फरार
  • सूचना पर क्षेत्राधिकार सहित आलाधिकारी भी पहुंचे घटनास्थल पर

सुरेरी (जौनपुर) JAUNPUR CRIME NEWS रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार निवासी अनिल सेठ की सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन भट्टे पर अनिल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे दुकान स्वामी अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहा था। वह जैसे ही सुल्तानपुर भदखिन मार्ग के मोलनापुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर ज्वेलरी व्यवसायी की आंख में मिर्च का पावडर डाल दिया।

जिससे वह आंख बंद करके अपनी गाड़ी को रोक दिया। वहीं बदमाश उसके साथ छीना झपटी करने लगे। लेकिन वह विरोध कर चिल्लाने का प्रयास करने लगा तो बदमाशों ने असलहा के बट से उसके सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाइक के डिग्गी में रखा 18000 हजार नगद समेत एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र 200 ग्राम चांदी सहित उसका सुपर स्प्लेंडर जिसका नम्बर up62 ax गाड़ी छीनकर बदमाश फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना ज्वेलरी व्यवसायी द्वारा मकान मालिक व अपने अन्य सहयोगियों को दी। वहीं पीड़ित द्वारा घटना की सूचना क्षेत्राधिकार मडियाहू उमाशंकर सिंह से भी की गई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार मडियाहू उमाशंकर सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।