Kerakat police arrested two vicious thieves, solar panel recovered
JAUNPUR TAFTISH OF CRIME NEWS जौनपुर : केराकत पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में प्र0नि0 केराकत मय हमराह द्वारा दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर थाना केराकत में हुई चोरी जिसके सम्बन्ध मेम थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-21/24 धारा-380 भादवि व ग्राम पंचायत बैरगिया थाना केराकत में हुई चोरी के संबंध में मु0अ0सं0-47/24 धारा-380 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर पंजीकृत था। केराकत पुलिस द्वारा उक्त दोनों चोरियों का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण.प्रहलाद सरोज उर्फ सरदम पुत्र विजेन्द्र उर्फ वजिर सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर अनिरुद्ध प्रताप यादव उर्फ उत्तम यादव पुत्र राम भजन यादव निवासी बलईपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर को जयगोपालगंज मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के निशानदेही पर पुराने ईट भठ्ठा जयगोपालगंज से चोरी का माल बरामद किया गया व प्रकाश में आये शेष दो अभियुक्तगण. सौरभ गिरी उर्फ करिया पुत्र राजेश गिरि निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर की तलाश जारी है। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उनके नाम .प्रहलाद सरोज उर्फ सरदम पुत्र विजेन्द्र उर्फ वजिर सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर है दूसरा अनिरुद्ध प्रताप यादव उर्फ उत्तम यादव पुत्र राम भजन यादव निवासी बलईपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर का रहने वाला है l
पुलिस के प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों में .सौरभ गिरी उर्फ करिया पुत्र राजेश गिरि निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर। दूसरा .राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज निवासी कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर। बरामदगी का विवरण-.दो सोलर पैनल, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक स्कैनर प्रिन्टर, दो मानिटर, एक की बोर्ड, एक माऊस, एक डीवीआर, एक स्टार्टर, एक पंखा बरामद ।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खुटहन पुलिस ने हत्या की घटना का पर्दाफास करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-39/2024 धारा-302/201/34 भा0द0वि0 थाना खुटहन जनपद में वाछिंत तीन अभियुक्तों को लक्ष्मीशंकर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल चौरसिया पुत्र स्व0 सीताराम चौरसिया निवासी खुटहन कौड़िया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया जा रहा है दूसरा अभियुक्त अंकित पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी कटार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। तीसरे का नाम विष्णु प्रसाद उर्फ बबलू अग्रहरी पुत्र स्व0 रामजी अग्रहरी निवासी नई आबादी रोडवेज थाना शाहगंज का निवासी है
FREE RATION DISTRIBUTION 2024 जौनपुर : जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह-फरवरी 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण आज यानी 15 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य किया जायेगा। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय राशनकार्डधारकों के लिए जनपद हेतु कुल 273.600 मी0टन (2736 कुं0) बाजरे का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके दृष्टिगत माह-फरवरी, 2024 में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डो पर खाद्यान्न की मात्रा का ब्लॉकवार वितरण किया जायेगा।
केराकत जलालपुर, डोभी, मुफ्तीगंज, बरसठी, सुईथाकला, करंजाकला, धर्मापुर, सिकरारा, सिरकोनी में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 09 किग्रा0 गेहूँ, 05 किग्रा0 बाजरा एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल, बक्शा, बदलापुर, महाराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, खुटहन, शाहगंज, रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूँ में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न व बाजरा के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उचित दर दुकान पर बाजरा का स्टॉक उपलब्ध होने तक गेहूं, चावल व बाजरा तीनों जीन्सों का वितरण उपरोक्तानुसार होगा। उक्त योजनान्तर्गत खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार लाभार्थियों राशन कार्डधारकों में खाद्यान्न का FREE RATION निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
सिर्फ पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
JAUNPUR NEWS : वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में डाक विभाग की अहम भूमिका. पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादवडाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। बदलते परिवेश में वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर जिले के मल्हनी में आयोजित “वित्तीय समावेशन” महोत्सव में संबोधन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 10 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 10 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आइपीपीबी, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, गंगाजल, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। आकर्षक ब्याज दरों के कारण आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आरंभ ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मल्हनी बाज़ार शाखा डाकघर को उन्नयन करके उपडाकघर को खोलने से मल्हनी बाजार के और आस–पास के क्षेत्र के लोगों को डाकघर की सभी सेवाओं में काफी सहूलियत मिलेगी।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि सहित तमाम डीबीटी राशि की निकासी के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाओं का लाभ डाकिया के माध्यम से घर बैठे लिया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार से मोबाइल लिंक होना जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से मोबाइल नम्बर लिंक या अपडेट किया जा सकता है। डाकिया अब घर बैठे पेंशनर्स का जीवित प्रमाण पत्र भी बना रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिल रही
श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर में एक ही छत के नीचे बचत, बीमा और डिजिटल बैंकिंग उपलब्ध होने से लोगों के पास सुरक्षित निवेश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जौनपुर मंडल में वर्तमान में कुल 3.1 लाख डाकघर बचत खाते व 2.41 लाख आई.पी.बी.बी.खाते हैं, वहीँ 74 हज़ार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते एवं 1,278 महिला सम्मान बचत पत्र के खाते संचालित हैं। इस वित्तीय वर्ष में 1.10 लाख से ज्यादा लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया व 78 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया और 7,686 लोगों ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र जौनपुर में पासपोर्ट बनवाया। जौनपुर मंडल में अब तक 22 गाँवों को फाइव स्टार विलेज, 100 गाँवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम, 206 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम व 6 गाँवों को संपूर्ण महिला सम्मान बचत पत्र ग्राम बनाया गया है |
जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर परमानंद कुमार ने कहा कि बेटियों, महिलाओं और किसानों तक के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ कर डाक विभाग ने नए आयाम जोड़े हैं। विभिन्न डाक योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जनसम्पर्क किया जा रहा है तथा अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार, सहायक डाक अधीक्षक विपिन यादव, उपमंडलीय निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, व्यास मुनि पाठक, बलवीर सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सीनियर मैनेजर साक्षी सिन्हा, जनसंपर्क निरीक्षक ऋषिकेश चौहान, उपडाकपाल रक्षित सिंह, सिस्टम मैनेजर शकील खान, रवि रंजन, रंजीत कुमार, आस्था तिवारी, खुशी सिंह, आर्या, अनुप्रिया सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jaunpur: Saraswati Puja celebrated with great pomp in Pre-Secondary School Bhakura
करंजाकला ( जौनपुर ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा विकासखंड करंजाकला के प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन का कार्यक्रम बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय के समस्त स्टाफ व ग्राम सभा के सम्मानित अभिभावक द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बच्चों को प्रसाद एवम फल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका वर्षा ,कामना सिंह, गरिमा सिंह , सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक/शिक्षिका ग्रामवासी के प्रति आभार एवम धन्यवाद प्रकट किया।
aunpur: Foundation stone laid for Maharishi Yamdagni grand entrance
जौनपुर। जमैथा गांव में अखड़ो घाट स्थित बाबा परमहंस व मां अखड़ो देवी मंदिर के सामने विशाल प्रवेश द्वार बनेगा। बुधवार को प्रवेश द्वार का भूमिपूजन और शिलान्यास ग्राम प्रधान अमरसेन यादव ने पूजा पाठ के साथ किया । प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों की हार्दिक मांग थी कि यह स्थान महर्षि यमदग्नी ऋषि की तपोसथली रही है । यहां पर एक प्रवेश द्वार बनना चाहिए । ग्राम वासियों की इच्छा को देखते हुए प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया है । लगभग दो माह में गेट का निर्माण पूरा होगा । और महर्षि जमदग्नि प्रवेश द्वार के नाम से जाना जाएगा । समाज सेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि प्रवेश द्वार बन जाने से आने वाले पर्यटकों को सहुलियते मिलेगी ।
इस अवसर पर श्री राजनदास महाराज ,आशुतोष सिंह, अरविंद शुक्ला, सुधाकर शुक्ला , विनय शुक्ला डा.धर्मेंद्र यादव शशिधर यादव ,मुलायम यादव अमित यादव राममिलन सहित तमाम गाँव वाले मौजूद रहे ।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर। इस्लामी माह के शाबान महीने के 3 तारीख को हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ) के नवासे व हज़रत अली (अ.स.) के पुत्र हज़रत इमाम हुसैन अ.स. के जन्मदिवस पर बुधवार को नगर में कई स्थानों पर शरबत की सबील, फल मिठाईयां व अन्य सामान लोगों में वितरित कर आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने घरों में मीठे पकवान बनाकर नज्र दिलवाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबाकरबाद पेश की।
इसी क्रम में नगर के सिपाह चौराहे पर कैंप लगाकर हर राहगीरों को पानी, शरबत, मिठाई, फल, पूड़ी सब्जी वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने मानवता को बचाने के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया था। उनका जन्मदिन हम लोग मना रहे है। ऐसे में उनके पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मकसद हम लोगों का है जिससे कि आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहे। इस- अवसर पर वली हैदर मज़हर इरफ़ान आज़मी हैदर आज़मी महेशर हुसैन शरीक खान फिरोज खान अफ़ज़ल खान लायक हैदर अर्शी हैदर फैज़ अब्बास मुनव्वर हुसैन हैदर खान गजम्फर मुंशिफ सलमान जाफर शारिक अली हसन अब्बास सहित तमाम अनुयायी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर के डीएम ने बुधवार को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक प्रबंधन सेवा विभाग रविंद्र नायक जी ने ट्युलिप हार्ट एण्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वेंटिलेटर, डी फेब, कैथ लैब के बारे में डॉ० मोहसिन से जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि सभी मशीन आधुनिक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अस्पताल में उपलब्ध है। वही डॉक्टर उत्पल कुमार शर्मा डीएम कार्डियोलॉजिस्ट है जो 24 घंटे उपलब्ध मिलेंगे।
यह जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है अब महानगरों की सुविधा में भी उपलब्ध मिलेगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार माँदड़, एस पी उपाध्याय पुलिस उपमहानिरीक्षक, अनिल कुमार मिश्रा आईएएस, पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, त्रिवेणी सिंह आईजी स्टैंप, एसके पांडेय जेल अधीक्षक, डॉ लक्ष्मी सिंह सीएमओ, इंद्रानंदन सिंह सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौजूद रहे।
JANPUR NEWS N0 2- अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि शिकायतकर्ता श्री संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व० राम सागर गुप्ता, निवासी विशेषरपुर, पोस्ट शम्भूगंज, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के पिता जी की मृत्यु 28 फरवरी 2005 को हो जाने के उपरान्त माता जी को पेंशन मिल रही थी। जिनकी मृत्यु 12 जून 2016 को हो गयी है। माता जी के पेंशन का एरियर रू0 30094 बकाया है। जिसकी पत्रावली कोषागार कार्यालय जौनपुर के बाबू दयाराम गुप्ता के पास लम्बित है। शिकायतकर्ता उक्त पेंशन एरियर के संबंध में ट्रेजरी बाबू दयाराम गुप्ता से मिला तो उनके द्वारा रिश्वत की मॉग की गयी।
फलतः भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना इकाई वाराणसी की ट्रैप टीम द्वारा 01 फरवरी 2024 को गुप्ता निवासी मो० कन्हईपुर गुलाबी देवी स्कूल के पास, थाना लाईन बाजार, जनपद, सम्प्रति लेखाकार, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी, जनपद जौनपुर को रू0 5,000 (रू० पाँच हजार मात्र) का उत्कोच लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में अभियुक्त श्री दयाराम गुप्ता पुत्र स्व० गुरू प्रसाद गुप्ता, सम्प्रति लेखाकार, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी, जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0-0061/2024 धारा-7/13(1)बी सपठित धारा-13 (2) भ्र०नि०अधि0-1988 यथा संशोधित अधिनियम-2018 थाना लाईन बाजार, जनपद जौनपुर में पंजीकृत कराया गया है। पंजीकृत अभियोग की विवेचना इस संगठन द्वारा की जायेगी
जनता के समस्त व्यक्तियों को यह भी सूचित किया जाता है, कि यदि कोई भ्रष्ट लोक सेवक द्वारा किसी कार्य को करने या न करने के लिये उत्कोच की माँग की जाये तो वे उसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पुलिस मुख्यालय को 7 व 8 तल टॉवर-3 (सिग्नेचर बिल्डिंग) गोमती नगर, उ०प्र० लखनऊ पर स्वयं आकर अथवा संगठन के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 9454402484 पर दे सकते हैं।
JAUNPUR: प्रेमी की मां ने बेटे को बचाने की,एसपी से लगाई न्याय की गुहार
JAUNPUR:प्रेमी की मां ने फर्जी दर्ज मुकदमे में बेटे को बचाने की,एसपी से लगाई न्याय की गुहार
JAUNPUR CRIME जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र में एक महिला ने रेप का आरोप लगाकर थाने में दी थी तहरीर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी। खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में प्रेम प्रसंग में दो प्रेमी को बहन ने अलग करने के लिए रची साजिश,बहन ने अपने साथ रेप करने का आरोप लगाकर थाने में दर्ज करायी मुकदमा।
प्रेमी रवि यादव की मां को जब यह पता चला की ,उसके बेटे को फ़र्जी मुकदमों में फ़साने की साजिस कि गई है तो, माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित रवि यादव की मां का आरोप है कि जिस प्रकार से हमारे बेटे को फसाया जा रहा है, पुलिस निष्पक्ष जांच करके दोषी के खिलाफ कार्यावाही करें। पुलिस को जो भीं साक्ष्य चाहिए देने के लिए हम तैयार है। रवि यादव ने इस मामले में एक पत्रकार से मदद मांगी, सच की जानकारी कर पत्रकार जब निर्दोष लड़के की मदद करनी चाही तो उसे भी फसाने की साजिश रच दी गई। इस मामले में पत्रकार का कहना है की लड़की के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, इस मामले में हमारा कोई किसी परिवार से कोई लेनदेन नहीं है।
इधर प्रेमी रवि यादव ने होने वाली पत्नी के पिता की बीमारी में माँ का सारा गहना व घर में रखा नगदी सब कुछ इलाज ससुर के ईलाज में लिए लुटा दिया। जिसका एक वीडियो भी वायरल है। प्रेमी रवि का कहना है की वह अपने होने वाली पत्नी के सुख दुख में साथ खड़ा रहता था। प्रेमी के साथ ऐसी घटना घटी तो प्रेमी स्तब्ध रहा गया। बडी बहन ने बहन का प्यार उसे नागवार लगता था।
बहन अपने जानने वाले लोगों के साथ मिलकर फर्जी फ़ेसबुक आईडी बना कर फ़ोटो वायरल करने लगी। जिससे दोनो के बीच मनमुटाव व विवाद बढ गया। जिसकी पंचायत हुई परंतु बात नहीं बनी तो बहन ने फोन कर धमकी दी थी मैं अपने साथ या अपनी लड़कियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में फंसा दूंगी नही तो मेरी बहन का साथ छोड़ दो, जिसकी ऑडियो क्लिप मौजूद है। लड़का व लड़की की खुशी में आग लगाने की बदनीयत से बडी ने अन्य तथाकथित पत्रकारों की सलाह से मनगढन्त कहानी बनाकर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। फोटो वायरल की वजह से वैवाहिक जीवन प्रभावित व बर्बाद होने की प्रबल संभावना हो गयी। CRIME NEWS JAUNPUR
जौनपुर में तत्काल प्रभाव से लगाई गई धारा 144, जानिए क्यों
Section 144 imposed in Jaunpur with immediate effect, know why
जनपद जौनपुर में बुधवार को डीएम रविन्द्र कुमार मंदार,पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 फरवरी को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षकों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षायें तथा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0)-2024 के दृष्टिगत तथा आगामी त्यौहारों l
संत रविदास जयन्ती, शबे बारात, होली, गुडफ्राइडे, ईद-उल-फितर, ईस्टर सैटरडे, ईस्टर मन्डे, जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान का अन्तिम शुक्रवार, महर्षि कश्यप् एवं महाराजा निषादराज गुहा जयन्ती, चेटी चन्द त्यौहारों पर शान्ति एवं सुरक्षा कायम रखना आवश्यक है। उक्त के दृष्टिगत धारा-144 द0प्र0सं0 एक पक्षीय रुप से पारित किया जाना अनिवार्य है उपरोक्त आदेश जनपद जौनपुर की सीमा में निवास करने वाले तथा प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर आदेश पारित होने के तिथि से दो माह 11 अप्रैल तक के लिए प्रभावी रहेगा। इस आदेश या आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।