कृपाशंकर सिंह आज जौनपुर आएंगे,माँ शीतला चौकिया का दर्शन करेंगे
जौनपुर: जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह आज बनारस आ जाएंगे और काशी विश्वनाथ मे मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे फिर सुबह संकट मोचन मंदिर मे जाकर बजरंग बली से आश्रीवाद लेकर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जौनपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे उसके पश्चात जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर क्रॉसिंग पर भारी मात्राओं में कार्यकर्ताओ द्वारा अपने प्रत्याशी का स्वागत करेंगे।
उसके बाद वह चौकिया माता के दरबार मे मत्था टेकेकर मा शीतला का अशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। उसके पश्चात भंडारी स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए कोतवाली चहारसु चौराहा, जैसीज चौराहा से होते हुए भूपटपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक मे सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
यूपी मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुचे जाने माने नेता
सुईथाकला शाहगंज। पत्रकारिता जगत में राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाने निष्पक्ष पत्रकारिता करके अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी के सुपुत्र अंकुर तिवारी और पुत्रवधू मीनाक्षी तिवारी 29 फरवरी को परिणय सूत्र के बंधन में बंधे। इसी उपलक्ष्य में रविवार को लखनऊ में स्थित एक मैरिज हॉल में बहू भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए जानी-मानी और दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा।
नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद देने के लिए नामचीन हस्तियां शामिल हुई ।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना ,संसदीय कार्य मंत्री,नवनीत सहगल प्रमुख सचिव ,डॉ दिनेश शर्मा पूर्व डिप्टी सीएम ,सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री ,कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार, कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर,रमेश सिंह विधायक शाहगंज,सपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ,पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री, हृदय प्रसाद सिंह रानू ,तेजबल सिंह ,डॉ राजेश चंद्र तिवारी मशहूर गायक सुरेश शुक्ला सहित तमाम मंत्री ,विधायक, सांसद शासन के पदाधिकारी, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद देने के लिए ताता लगा रहा।
SHAHGANJ: फर्जी अस्पताल बन गया विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यालय
SHAHGANJ NEWS शाहगंजजौनपुर। नगर के नई आबादी मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को बंद कराने पहुंची जिले की टीम को हिन्दू महासंघ का कार्यालय देखकर लौटना पड़ा। हालांकि कथित कार्यालय के भीतर अस्पताल में काम आने वाले सामान मौजूद मिले। सोमवार दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी, कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता की टीम अस्पताल पर पहुंची, लेकिन खाली हाथ बैरंग लौट गई। बताते हैं कि उक्त भवन में आदर्श हास्पिटल के नाम से अस्पताल चल रहा था।
जिसका संचालन डा. रमेश कुमार यादव द्वारा किया जाता रहा। लंबे समय से चल रहे अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग से कोई पंजीकरण नहीं था। शिकायत पर इसकी कई बार जांच हुई तो विभाग द्वारा नोटिस भी दी गई। सोमवार को अस्पताल सीज करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंची टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। अस्पताल का बोर्ड बैनर आदि हटाकर विश्व हिन्दू महासंघ भारत का मंडल कार्यालय बना दिया गया। और डा. रमेश कुमार यादव उक्त कार्यालय के प्रभारी बन बैठे। टीम ने उक्त कार्यालय में रंगरोगन कर रहे मजदूरों से पूछताछ करके छापेमारी की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल मौके पर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी मीडिया से कुछ भी बताने में कतराते रहे।
JAUNPUR CRIME: इश्क में नाकाम प्रेमी ट्रेन से काटकर की आत्महत्या
JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज, जौनपुर। लंबे समय से प्रेम प्रपंच चलने के बाद भी एक दूजे के न होने पर और अपनी प्रेम कथा में अकेले हो जाने के कारण प्रेमी ने सोमवार की देर शाम ट्रेन के सामने कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर शाहगंज अस्पताल पहुंची प्रेमिका शव देख सीधे दादर पुल पर पहुंच गई, और पुल से अयोध्या मार्ग पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। फ़िलहाल गम्भीर रूप से घायल माशूका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोमवार शाम करीब चार बजे शिवपुर गांव के समीप बाइक सवार युवक पहुंचा और रेलवे ट्रैक के समीप बाइक खड़ी करके ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। पर्स में रखे कागजात से युवक की पहचान चंद्रकांत यादव (27) पुत्र राम अचल निवासी हुसैनाबाद के रूप में हुई। घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की प्रेमिका को हुई तो वह अवाक रह गई। 22 वर्षीय प्रेमिका सीधे शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रेमी की पहचान की, मृतक उसका प्रेमी होने की पुष्टि करने के बाद वह सीधे आजमगढ़-सुल्तानपुर बाईपास के दादर पुल पर पहुंच गई। प्रेमिका ज्यादा ऊंचाई देखकर अयोध्या मार्ग पर कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।
जौनपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बेमौसम बरसात प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान होने की स्थिति में बीमित किसानों को बीमा कवरेज एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के बीच प्राकृतिक आपदाओं से हुई अधिसूचित फसलों की बीमित फसलों की क्षति, ओलावृष्टि एवं फसल कटाई के बाद सूखने के लिए खेतो में रखी गयी फसल के 14 दिन के अन्दर भारी बरसात व चक्रवात से फसलों की क्षति व्यक्तिगत लाभ के अंतर्गत आती है,
किन्तु इसके लिए बीमित कृषकों को बेमौसम बरसात नुकसान होने के 72 घण्टे के अन्दर एसबीआई जनरल बीमा की टोल फ्री नंबर 18002091111 या उत्तर प्रदेश सरकार की टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत दर्ज कराना होता है, तभी सर्वे कर संबंधित किसानों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाती हैं। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार डा. रमेश चंद्र यादव ने बीमित कृषको से अपील किया है कि फसलों की क्षतिपूर्ति हेतु बीमा कंपनी के टोलफ्री नंबर पर समयांतर शिकायत दर्ज कराए तथा क्षतिपूर्ति हेतु अपना आवेदन कृषि विभाग में उपलब्ध कराए, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योनान्तर्गत बीमित कृषको को ससमय क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।
Teachers angry over threat of withholding salaries, all will submit memorandum on BRC today in jaunpur
व्यक्तिगत आई डी से सिम खरीदने के विभागीय दबाव पर भड़के शिक्षक
विभागीय कार्यों के संपादन हेतु विभाग दे सिम कार्ड और प्रशिक्षण _ अरविंद शुक्ला
जौनपुर । बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति तथा एमडीएम की सूचना ऑनलाइन भेजने के दबाव एवम वेतन बाधित करने की धमकी से आक्रोशित शिक्षक सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे प्रत्येक बी आर सी पर एकत्रित होकर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे उक्त जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि विभाग के द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है परंतु टैबलेट सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है ।
बिना सिम कार्ड उपलब्ध कराए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आईडी से सिम कार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जो की नियमानुकूल नहीं है एवं शिक्षकों का उत्पीड़न है जिसे शिक्षक कभी बर्दाश्त नहीं करेगा । जबकि शिक्षकों पर दबाव डालने वाले अधिकारी स्वयं विभागीय कार्य करने के लिए विभागीय सिम का प्रयोग करते हैं । उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल की 30 अक्टूबर 2023 एवं 9 नवंबर 2030 को हुई वार्ता में शिक्षकों की ऐसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण करने हेतु कमेटी बनाई गई थी परंतु चार महीने बीत जाने के उपरांत भी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया ।
इस प्रकार जहां एक ओर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर दबाव और उत्पीड़न कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है । शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि विभाग द्वारा दिए गए टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम उपलब्ध कराए और शिक्षक समस्याओं का निराकरण करके उनका उत्पीड़न बंद करें । श्री शुक्ला ने सभी शिक्षको से ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है ।
Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath receives bomb threat.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ मुकदमा दो फरवरी को की गई थी कॉल, मुख्य आरक्षी को कॉल करने वाले ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी द्वारा जैसे ही पूछा गया कहां से बोल रहे हैं आप,तत्काल फोन काट दिया गया। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।
मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान
JAUNPUR मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा संबंधित तहसीलों में बेमौसम बारिश से हुई क्षति के आकलन हेतु निरीक्षण कर जानकारी ली गई। स दौरान पाया गया कि किसी भी किसान के यहां बारिश की वजह से फसलों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं है।
उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव के द्वारा ग्राम सराय कालिदास व खिजीरपुर, सेउर, अदहनपुर, गोठाव, मनीपुर के निरीक्षण में फसल नुकसान नहीं पाया गया। तहसील मछलीशहर के ग्राम परहित, मथुरा, जुराऊपुर के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की फसल की हानि नहीं पाई ग सदर तहसील के ग्राम पुरंदरपट्टी, बिन्दोपट्टी हरसिंह पट्टी के निरीक्षण के दौरान फसल को कोई क्षति नहीं हुई है।
नमकीन के कारोबार से जौनपुर की दुर्गा की कमाई है, 02 लाख रूपये महीना,जाने कैसे
Durga of Jaunpur earns Rs 2 lakh per month from the business of snacks, know how
सफलता की कहानी- कृषक की जुबानी. गृहणी से उद्यमी बनने तक का सफर जनपद जौनपुर जो एक गृहणी थी और स्वालम्बी बनना चाहती थी ने सफलता की कहानी कृषक की जुबानी में आज हम बात करेंगे दुर्गा मौर्या पत्नी सर्वजीत मौर्या निवासिनी ग्राम बक्शा वि०ख०- बख्शा के अन्तर्गत शासन की उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंकरण योजना से लाभान्वित होकर एक गृहणी से उद्यमी बनने तक के सफर के बारे में बताया है। दुर्गा मौर्या ने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों और कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी मिली कि उद्यान विभाग में चल रही पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग के लिए सुविधा उपलब्ध है, जिसमें उद्यमी को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर उन्होंने आनलाइन पंजीयन उद्यान विभाग में पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग के लिए कराया। प्रारम्भिक पूजी के रूप में उन्होंने अपने पास जो भी जमा पूंजी थी, उसको उद्योग में लगाया तथा पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत कैपिटल सब्सिडी के रूप में 3.5 लाख रु० प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उद्योग लगाने के पश्चात 1.5 से 2 लाख रु० का प्रति माह शुद्ध लाभ प्राप्त होने लगा। जो कि उद्यम में एक गृहणी के लिए अच्छा मुनाफा था। श्रीमती दुर्गा मौर्या ने शासन द्वारा संचालित इस योजना के लिए शासन प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पी०एम०एफ०एम०ई० योजना हम उद्यमियों के लिए अत्यन्त लाभाकारी है। उन्होंने महिलाओ तथा किसानों से अपील किया है कि सरकार बहुत सी ऐसी योजनाओं को संचालित कर रही है जिनके बारे में जागरूक होना अत्यंक आवश्यक है ये योजनाएं निश्चय ही हमारे सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकती है।
बज़्मे ताजदारे वफ़ा का 50वां दौर हर्षोल्लास के साथ संपन्न
मौला अब्बास का जीवन हमें वफादारी का सबक़ देता है- मौलाना सै. सफदर हुसैन ज़ैदी
JAUNPUR NEWS : मानवता सम्राट हजरत अली अ.स. के छोटे बेटे हजरत अबुल फजलिल अब्बास की शान में होने वाली महफ़िल ‘बज़्मे ताजदारे वफ़ा’ का 50वां दौर पुरानी बाज़ार स्थित मीरु सैय्यद के इमामबाड़े में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय व बाहरी शायरों ने शामिल होकर हजरत अब्बास की शान में कलाम व कसीदा पेश किया।
महफिल का आगाज तिलावते कलामे पाक से कारी अल्तमश हुसैन ने किया। मौला की नज़र हुई, और सभी की सेहत सलामती की दुआ कराई गई।
इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी ने तक़रीर करते हुए कहा कि हज़रत अब्बास का जीवन एक भाई के प्रति अटूट निष्ठा और प्रेम का उदाहरण है। यह एक ऐसे योद्धा रहें जिसने इंसानियत की सलामती के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मौला अब्बास का जीवन हमें वफादारी का सबक़ सिखाता है।
आगे मौलाना सफदर हुसैन ने कहा कि हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे बहुत बहादुर, साहसी व वफ़ादार और कृपालू थे। वे संसार के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए नमूनाा हैं। हज़रत अब्बास का व्यक्तित्व इतना महान था कि उनको संसार के अनेक धर्मों के मानने वाले बहुत ही श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं। न केवल मुसलमान बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी हज़रत अब्बास के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं।
पूर्व प्रधानाचार्य सै. मो. हसन नसीम ने बज़्मे ताजदारे वफ़ा के पचास वर्ष के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हज़रत अब्बास अ.स. ने इस्लाम के सिद्धांतों के अनुसार अपने साथियों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, और कुरान की शिक्षाओं और पवित्र पैगंबर की बातों के अनुसार चलने की हिदायत दिया।
संचालन हसन वास्ती ने किया।शायरो डा माएल चन्दौल्वी, डा अज़हर उतरौलवी मुम्बई, सहर अर्शी बड़ागांवी, मौलाना शहंशाह मिर्जापुरी, शाद सीवानी, शोहरत जौनपुरी, शादाब जौनपुरी, डा मुजतबा आब्दी, शाहिद मीर घरी, नातिक गाज़ीपुरी, हेजाब इमामपुरी, एहतेशाम जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, अब्बास काज़मी, मोजिज़, शब्बीर, मुन्तज़िर, वसीम, तालिब, फ़ैज़ी व तल्ख़ जौनपुरी आदि शायरो ने मिसर-ए-तरह पर मौला की शान में कसीदे पढ़े जिसपर उपस्थित लोग झूम उठे। जामिया इमाम जाफर सादिक मदरसा बेगमगंज के छात्रों काशिफ, दाएम, फ़ज़ल, असग़र व ज़मानत ने सामूहिक रुप में कसीदा पढ़ा। जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गयें।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सै शौकत अली मुन्तज़िर व सचिव सै हयात हुसैन बब्लू ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हाजी सै कबीर ज़ैदी, सै मो मुस्तफा करबलाई, मौलाना मो. रज़ा खान, मौलाना हसन जाफर, मौलाना अम्बर अब्बास, कोषाध्यक्ष आसिफ मेहदी, संयोजक सै हैदर मेहदी लकी, सै अब्बास हैदर, इसरार हुसैन एडवोकेट, सै हसनैन क़मर दीपू, शाहिद हुसैन, प्रधानाचार्य सै अलमदार नज़र, गौहर ज़ैदी, राशिद खान आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।