Home Blog Page 365

जौनपुर: घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

0


Jaunpur: The criminal who took hostage and robbed the house was arrested.

शाहगंज (जौनपुर) बीते इकत्तीस जनवरी की रात नगर के पुराना चौक स्थित आभूषण व्यवसाई के घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में को गिरफ्तार कर लिया गया है शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया। सामने पुलिस बल देखकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। जिससे थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बचे व आत्मरक्षार्थ हेतु पुलिस टीम द्वारा फायर फायर किया गया, जिससे एक बदमाश को गोली लग गयी व घायल होकर गिर पड़ा तथा दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश सन्त प्रसाद लोना उर्फ करिया पुत्र हरिहर लोना उम्र 28 वर्ष, ग्राम मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ का निवासी है।गिरफ्तारी व बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली


टीम- तारकेश्वर राय, थानाध्यक्ष शाहगंज जौनपुर दीपेन्द्र सिंह ,प्रभारी निरीक्षक सरपतहा जौनपुर मय टीम। त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष खेतासराय जौनपुर मय मय टीम।उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, उ.नि. सैय्यद हसन जफर रिजवी,हे.का. जितेन्द्र पाण्डेय,हे.का. अनुज सिंह,ह0.का. सलीम खान ,हे.का. दिवाकर यादव,का. बृजेश मिश्रा, का0 ज्ञान प्रकाश सिंह,का. नीरज कन्नौजिया,का. उपेन्द्र पाल ,का. अनुपम कुमार,का. अजय वर्मा थाना शाहगंज ।

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में अयान सफीर हुसैन नाम के दो बदमाश गिरफ्तार, गए जेल

0

Two criminals named Ayaan Safir Hussain arrested in Jaunpur police encounter


जौनपुर। गौराबादशाहपु केराकत थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल, कब्जे से मोटरसाइकिल एक द खोखा बरामद हुआ है ।

,पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, गौरव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बीतीरात को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, चन्दन कुमार राय द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि कुछ बदमाश आजमगढ से जौनपुर के तरफ आ रहे है। जो कोई संगीन वारदात करने वाले है। कि इस सूचना पर विश्वास करके थाना केराकत पुलिस को सूचना दिया गया कि थोडी देर में रामजनम यादव प्र0नि0 केराकत पुलिस टीम के साथ केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिले तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग करने लगे। कि थोड़ी देर बाद कुछ वाहनों की बीच से एक मो0सा0 पर 02 व्यक्ति हाइवे वाले रोड से आते दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर मो0सा0 सवार तेजी से मोड़कर पुनः नेशनल हाइवे से आजमगढ़ की तरफ भागने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया कि चौकी धरसंड मोड पर मोटरसाइकिल नेशनल हाइवे से बायें तरफ चौकी धरसंड गांव के रास्ते पर मुड़ गये तथा बदमाशों ने जान मारने की नियत से पुलिस पार्टी को लक्ष्य करके फायर किये कि 01 गोली थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के उपर से निकल गयी।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायर किया गया। जिसमें 01 बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल व्यक्ति से नाम पुछा गया तो अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी वार्ड नं0 32 ईदगाह ग्वालटोली होसंगाबाद थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद म0प्र0 बताया गया। कुछ दुर पर UP 62 AR 1075 हीरो HF डिलक्स काले रंग की मो0सा0 मिला। पुलिस द्वारा काम्बिग के बाद दुसरे अभियुक्त को थोडे दुर से भागते हुए घेर कर पकड़ लिए जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर बताया। घायल अभियुक्त अप्पा हुसैन उपरोक्त को दवा इलाज एवं डाक्टरी हेतु सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर रवाना किया गया। जहाँ पर इलाजरत है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे एक का नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी है जो अचला देवी घाट(सिपाह) ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली का रहने वाला है उम्र करीब 24 वर्ष है।

दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अयान अली गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी नर्वदा पुरम थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद (मध्य प्रदेश ) उम्र करीब 25 वर्ष (घायल) बरामदगी 1.एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स रजिस्ट्रेशन नं0 UP 62 AR 1075 । एक देशी तमंचा 315 बोर ,एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

मिलेट्स रोड-शो कार्यक्रम को DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
मिलेट्स रोड-शो कार्यक्रम को DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मिलेट्स रोड-शो कार्यक्रम को DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर : अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किए जाने के क्रम में कृषि विभाग द्वारा उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम चलाया जा रहा है। जनपद में इस कार्यकम के अन्तर्गत आम जनमानस को मिलेट्स ( अन्न) की महत्ता से अवगत कराने एवं अन्नके उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रोड शो रैली को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड एवं चेयरमैन जिला सहकारी फेडरेशन धनंजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रोड-शो रैली कृषि विभाग के प्रांगण पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर से प्रारम्भ होकर वाजिदपुर तिराहा-पुलिस लाईन-लाईन बाजार-मतापुर तिराहा से होते हुए अम्बेडकर तिराहा-कलेक्ट्री कचहरी-जोगियापुर -रोडवेज-जेसीज चौराहा से होते हुए कृषि भवन कैम्पस में सम्पन्न हुआ, जिसमे कृषि विभाग के अन्तर्गत कार्यरत जनपद के समस्त कर्मचारीगण सहित सम्मानित कृषक एवं आम जनमानस की सहभागिता रही।

गैर जमानती वारंट अभियुक्त दबोचा गया

0

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट पर फरार एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस टीम ने दबोच लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सोमवार को पाराकमाल निवासी महेंद्र राजभर पुत्र अवध राजभर को घर से दबोच लिया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसओ त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक हरदेव मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में ‘युवाओं में राम’ को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य वैचारिक संगोष्ठी का हुआ अयोजन।

0

रामभक्ति से राष्ट्रभक्ति: रमेश,प्रतिकूलता में अनुकूलता का दर्शन करने वाला युवा राम: शान्तनु महाराज

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत ‘युवाओं में राम’ को जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी युवाओं में राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार ने कहा कि इस संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय में कराये जाने का उद्देश्य युवाओं को संदेश देना है कि भगवान राम जिन आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को जिये हैं उन आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमारे युवाओं को विकसित भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख मनीष प्रताप ने अतिथि परिचय कराया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में 'युवाओं में राम' को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य वैचारिक संगोष्ठी का हुआ अयोजन।

प्रथम सत्र में उद्बोधन देते हुए प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने कहा कि सर्वाधिक ऊर्जा शक्ति युवाओं में निहित है। जब भी देश में गंभीर चुनौतियां आई है उनके समाधान में युवाओं का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राम सृष्टि के नियंता हैं, राम देश की आत्मा हैं, राम एक परम्परा हैं, संस्कृति हैं, राम को राष्ट्र के रूप में, जीवन के एक मूल्य के रूप में जाना जाता है। जब असुरि प्रवृत्तियों का प्रभाव पड़ता है तब भगवान राम का पदार्पण होता है। मर्यादा के रूप में कैसे रहते हैं वह राम हैं, कैसे मर्यादा में रखा जाता है वह कृष्ण है। राम कथा का केवल श्रवण ही नहीं अनुसरण भी करना चाहिये तभी राष्ट्र निर्माण होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान राम हमारी प्रेरणा हैं। युवा शक्ति भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करेगी तो हमारा राष्ट्र आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डा. कुलदीप जी प्रान्त बौद्धिक प्रमुख काशी प्रान्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में हनुमान जी शक्ति को देखना और जामवन्त की तरह उनकी युवा शक्ति को जगाना है। कार्यक्रम के ​तृतीय सत्र में प्रख्यात कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज ने कहा कि युवाओं को साधु जैसा गुण एकत्र करने वाला होना चाहिये। युवाओं को श्रीराम के आदर्श चरित्र से समुद्र जैसी गम्भीरता एवं हिमालय जैसा धैर्य, क्रोध पर नियंत्रण, प्रतिकूलता एवं अनुकूलता, निस्वार्थ मित्रता, खुद श्रेय न लेकर अपने साथियों को दे देना जैसे गुणों को प्रभु श्रीराम से आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने कार्यक्रम की समाप्ति पर बहुत सारे विद्यार्थियों के इस विषय पर किये गये प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। उन्होंने कहा​ कि 22 जनवरी को भारत की आत्मा स्वतंत्र हुई है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जौनपुर विभाग के सह विभाग संघचालक अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर समाज के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसी भावना को जागृत करने के निमित्त इस एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं प्रभु श्रीराम की आरती से किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक रजत, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचंन्द्र, विभाग कार्यवाह नितेश, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, भारत विकास ​परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, डॉ. इन्द्रेश गंगवार, डॉ. इन्द्रजीत, डॉ. दिनेश, डॉ. प्रमोद यादव, आचार्य विक्रम देव, नृपेन्द्र सिंह, आचार्य अजय प्रताप, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, अमित निगम, डॉ. राजीव, डॉ. मुक्ता राजे सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंतराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस व बर्ड फेस्टिवल पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

चित्रकला में दिव्यांशी, निबंध में उत्कर्ष चौधरी ने मारी बाज़ी

खेतासराय (जौनपुर) अंतराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस एवं बर्ड फेस्टिवल दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह खेतासराय-खुटहन मार्ग पर स्थित वन विभाग में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समारोह में अतिथि के रुप में वन विभाग एसडीओ सरफराज अहमद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के शामिल छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक स्थल गुजरात ताल का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया और उनके बारे में बताया गया। इसके पश्चात चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता दिव्यांशी जैन, आरुही मिश्रा व अभी मौर्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंतराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस व बर्ड फेस्टिवल पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वही निबंध प्रतियोगिता में उत्कर्ष चौधरी, उमा बिन्द व पुष्पा बिन्द क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बाकी प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व सात्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त अतिथि ने पशु-पक्षियों, ताल व वृक्ष के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी डॉ. रीता तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर शालिनी चौरसिया, वन क्षेत्राधिकारी बरसठी विनय प्रकाश आदि सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन दरोगा जय हिंद यादव, कपिल देव मिश्रा, ईश्वर चन्द्र, गोरख प्रसाद, राजेश दूबे, सियाराम पाण्डेय व गिरिजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र देव विक्रम ने किया। अंत में अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने अभी आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR:पूर्व ऊर्जा मंत्री ललई ने दी श्रद्धांजलि

0

JAUNPUR NEWS शाहगंज। नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व चेयर मैन स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं चेयर मैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह (बंटी) की माता ऊषा देवी के निधन पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्री ललई ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,सैयद उरूज ,ताड़क नाथ गुप्ता,उमेश अग्रहरि,राम प्रसाद मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव सभासद,अर्पित जायसवाल,अरशद अंसारी, मकसूद हसन ,एकलाख अहमद, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी ‘युवाओं में राम’

0
RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'
RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'

जौनपुर। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 4 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम ‘युवाओं में राम’ होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तैयारियों के संदर्भ में बरसाना बैंक्वेट हॉल सिद्दीकपुर में संघ ​परिवार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक नये युग का आरम्भ हुआ है। उन्होंने आह्वान किया​ कि भारत के प्रत्येक युवा में भगवान राम हृदयांगन करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के प्रत्येक युवा में प्रभु श्रीराम के गुणों का विकास हो। उन्होंने इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया।

RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शान्तनु जी महाराज, प्रयागराज से प्रो. आनन्द शंकर जी, संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. कुलदीप जी तथा ​जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत जी की उपस्थिति रहेगी। उक्त बैठक में जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख कार्य विभाग डा. मनीष प्रताप सिंह, डा. नवीन, डा. दिनेश, डा. केदारनाथ, प्रो. वीडी शर्मा, डा. इन्द्रजीत, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, पंकज सिंह, राणा प्रताप, अमित निगम, अतुल जायसवाल, भास्कर, प्रिंस, गौरव आदि उपस्थित रहे।

दिल में छेद वालों तीन शिशुओं को मिलेगा जीवनदान:-डा. समरीन

0

राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सालभर में डेढ़ दर्जन बच्चों को मिली नई ज़िंदगी

खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी की आर.बी.एस.के. टीम ने इस वर्ष 18 शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को चयनित करके राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के तहत सफल इलाज कराया और उन पीड़ित परिवारों के परिजनों में मुस्कान बिखरने का काम किया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा के निर्देशन में गुरुवार को दिल में छेद से पीड़ित तीन शिशुओं को चयनित करके सफल इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिसमें सालू पुत्री संजय निवासी गुरैनी (10 वर्ष) हृदय में छेद से पीड़ित आयुष कुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी रुधौली (2.5 वर्ष) दिल में छेद अजितेश गुप्ता पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी जपटापुर लगभग (3 वर्ष) मुखबाधिर जिसका इलाज कानपुर के लिए भेजा गया। इसके लिए यात्रा भत्ता के रूप में जिलाधिकारी के आदेश रेडक्रॉस ने प्रत्येक बच्चों को चार हज़ार नकदी देकर इलाज के लिए भेजा गया। उक्त लाभार्थियों को पीएचसी सोंधी पर चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर चौहान व डॉ. फैजान ने यात्रा भत्ता राशि दिया। इस सम्बंध में बातचीत करने पर आर.बी.एस.के. के चिकित्सक डा. फैजान अहमद ने बताया कि इस तरह के शारीरिक रूप से असामान्य बच्चों को गाँव में टीम द्वारा चयनित किया जाता है और उसका सफल इलाज कराया जाता है। डॉ. समरीन शैला ने बताया कि इस वर्ष 18 विकलांग बच्चों को चयनित किया गया। जिसमें जन्म से दिल में छेद होने के पाँच, मुखबाधिर के पाँच, दो का पैर टेढ़ा तथा छः के होंठ कटे बच्चों का निःशुल्क सफल इलाज कराया गया और गुरुवार को तीन बच्चों को यात्रा भत्ता भी विभाग द्वारा दिया गया। कुछ परिवार ऐसे थे जो यात्रा के खर्च को वहन नहीं कर सकते थे। आर.बी.एस.के. की टीम हर वर्ष अपंग बच्चों के इलाज कराकर उनके परिवार में मुस्कान बिखरने का काम कर रही है। इस अवसर पर रश्मि सेठ अप्टोमेट्रिक राधेश्याम टण्डन, राहुल यादव आदि टीम में शामिल रहे।

बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मारी गोली

0

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस


शाहगंज जौनपुर l सरपतहांखुटहन थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर शाम गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।पट्टीनरेंद्रपुर निवासी लाल बहादुर सोनी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इनकी बाजार में हार्डवेयर, अलमीरा व बक्से की तीन फर्म हैं। खुटहन मार्ग पर श्री सोनी आवास बनाकर रहते हैं तथा उसी मकान में इनकी आलमारी व लोहे के बक्से की दुकान है। शाम पौने सात बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने इन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पेट मे लगी जिसके बाद ये भूमि पर गिर पड़े। गोली की आवाज तथा चीख-पुकार सुनते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और आनन-फानन में लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।