Home Blog Page 84

JAUNUR NEWS : अमृत योजना की पोल खोलता बरसात का पानी

0
Jaunpur news
Jaunpur news

Photo of the city’s Amrit Yojana jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर अमृत योजना बनी विष योजना पहली बारिश में ही शहर की सभी प्रमुख सड़कें धंस गई।ओलंदगंज से मच्छरहट्टा होते हुए कचहरी जाने वाली सड़क पर प्रेम गाढ़ा के पास स्थित डाट के पुल के नीचे सड़क लगभग 10 फिट अंदर घुस गई। यही हाल सिटी स्टेशन रोड का भी हुआ है इसके पहले पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज की सड़क लगभग 1 किलोमीटर तक धंस चुकी है अभी कुछ दिन पहले खास ओलंदगंज बाजार में भी सड़क में अचानक से 10 फिट गड्ढा हो गया था।

टीचर्स कॉलोनी मुरादगंज में गली नाल में तब्दील हो चुकी है। सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार आवाज बुलंद कर रही है इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा की महज 7 दिन पहले राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिया था कि जब तक सड़के गड्ढामुक्त ना हो जाए एक्सियन, एई व जेई का वेतन रोक दिया जाए। लेकिन भ्रष्टाचार की गंगोत्री में लगातार जौनपुर की सड़क डूब रही है अमृत योजना के तहत सीवर बचाने का काम और फिर सड़क बनाने के काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी परतें पहले ही बारिश में खुलने लगी है आम आदमी पार्टी इस पूरे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। और इस पर एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी सोम कुमार वर्मा और बंटी अग्रहरि, एच एन तिवारी मौजूद रहे और सड़क का निरीक्षण किया।

JAUNPUR CRIME,दारू के विवाद में 7 गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,दारू के विवाद में 7 गिरफ्तार 
JAUNPR CRIME NEWS

Seven people arrested in a dispute over drinking alcohol jaunpur crime:

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। जफराबाद थाने की पुलिस ने सात अभियुक्तो को  धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर किया गया चालान। क्षेत्राधिकारी (नगर), देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 राधेश्याम सिह,उ0नि0 रामप्रताप सिंह मय हमराही कर्मचारीगण  के ग्राम समोपुर खुर्द,वसीरपुर,नाथूपुर से विभिन्न विवाद जैसै दारू पीने के विवाद,पारिवारिक विवाद व पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर के अभियुक्त.सुखराम चौहान पुत्र स्व0भगेलू चौहान नि0 समोपुर खुर्द थाना जफराबाद l

शिवकुमार चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान समोपुर खुर्द थाना जफराबाद जनपद जौनपुर . गुड्डू निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर.अरविन्द निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर .कपिल निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर .  सिब्बू सिंह पुत्र स्व0रामसमुझ सिंह नि0 नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर .रिंकू वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर को  संज्ञेय अपराध कारित करने की दशा मे शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी के लिए शुक्रवार को भेज दिया गया  । 

JAUNPUR पुलिस मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली,गला सोना बरामद

0
JAUNPUR पुलिस मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली,गला सोना बरामद
police encounter jaunpur

2 criminals shot in police encounter, gold recovered from neck in jaunpur :

JAUNPUR PULICE ENCOUNTER : जौनपुर केराकत,सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम  के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा समेत दो गिरफ्तार,एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की,एक  तमंचा 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर,01 मोबाइल ओपो कम्पनी व लूट का 4.400 ग्राम गला हुआ सोना बरामद।।

अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा दिनांक 05.07.2025 को रात्रि मे मुखबिर की सूचना कुसरना मे हुई चैन स्नैचिंग की घटना के अभियुक्त को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास गाणाबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया तो  उक्त बदमाशान द्वारा अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा आत्मरक्षार्थ मे पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश चन्द्रदीप पटेल पुत्र शिवालाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के बायें पर मे गोली लगी जिससे वो घायल हो गया मौके पर पुलिस द्वारा उसे  गिरफ्तार किया गया तथा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी केराकत भेजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तथा मौके पर एक अभियुक्त लवकुश पाल पुत्र जयहिन्दर पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी अंधेर का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है l

पुलिस मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल द्वारा पुछताछ पर बताया कि उक्त लूट की चैन हमलोगो ने किशन ज्वैलर्स काशीराम आवास शिवपुर पर बेचा था जिसके आधार पर  व मोबाइल नम्बर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ पुत्र स्व0 शोभनाथ सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसने उक्त लूट में चोरी गयी चैन को 20 हजार रुपये मे खरीदने व चैन को गला देने की बात स्वीकार करते हुए उक्त गली हुई सोने की चैन एक बटन के आकार का सोना वजन 4.400 ग्राम बरामद किया गया।

बाइट – क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक

सोर्स – पुलिस मीडिया सेल

पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

0
पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

Pappu Mali again became the national secretary of Apna Dal S party

जौनपुर। अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पप्पू माली पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पप्पू माली को दोबारा राष्ट्रीय सचिव पद का उत्तरदायित्व सौंपा है। पार्टी ने उनके समाज के विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान, गहरी और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि व पैठ के चलते फिर से विश्वास किया है। संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक के पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के विभिन्न मंचों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत होने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लग गया है।

फिर से जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक बोधिसत्व, यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल व केंद्रीय मंत्री की मंशा पर सदैव खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए जो भी महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम उठाने होंगे जरुर उठाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, मडियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व सांसद बीपी सरोज , वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली, जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल, डॉ. अखिलेश सैनी , जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, अनिल जायसवाल, माता बदल तिवारी, डॉ अजय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ पटेल, प्रमोद माली, रामकुमार माली, रतन कुमार माली, मानसिंह पटेल, राजेश कुमार पाल आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी

0
JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी
JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी

JAUNPUR NEWS: Gomti’s cleaning campaign ruined

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर “गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी, न मलबा, न गंदगी हटी“ खबर  का हुआ खंडन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद, जौनपुर के मध्य से गोमती नदी प्रवाहित हो रही है, जिसमें प्रत्येक वर्ष बरसात के समय में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल कुम्भी भी बह कर चली आती है, नदी में अत्यधिक जल कुम्भी होने के कारण कुछ जलकुम्भी किनारे पर एकत्रित हो जाती है जिसका समय-समय पर उठान कराया जाता है। जबकि इसके पूर्व जल कुम्भी को सफाई कर्मचारियों द्वारा तथा सिल्ट की सफाई पोक लैण्ड मशीन लगा कर उच्चाधिकारियों की निगरानी में करायी गयी है।

प्रकाशित खबर “चार करोड़ मिलने के बाद भी नहीं शुरू हो सका अमृत योजना फेस- दो का कार्य“ उक्त के संबंध में अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन द्वारा अवगत कराया गया है कि अमृत 2 योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में नगर पंचायत बदलापुर पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित प्रायोजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासनादेश के माध्यम से 06 सितम्बर 2024 को प्राप्त हो चुकी है।शासनादेश के सापेक्ष टेण्डर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर फर्म का चयन कर लिया गया है। जिसकी स्वीकृति हेतु दिनांक 02 जुलाई को आहुत SLTC  की बैठक में योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक का कार्यवृत्त जारी होने के उपरान्त अनुबन्ध गठन की कार्यवाही पूर्ण कर सम्बन्धित फर्म को कार्य प्रारम्भ की तिथि प्रदान कर दी जायेगी

बिजली कंट्रोल रूम JAUNPUR 9450963636

0
JAUNPUR
JAUNPUR

JAUNPUR, Electricity Control Room Number 9450963636

 सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों और लाइनमैन के नंबर अवश्य चस्पा होने चाहिए

JAUNPUR NEWS जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सभापति श्री दिनेश कुमार गोयल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य डॉ० रतनपाल सिंह, सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया एवं समिति के साथ आए हुए अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मा० सभापति और सदस्यगण का पुष्प गुच्छ देकर, अंगवस्त्रम कर सम्मानित किया गया।समिति के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया।बैठक के दौरान मा० सभापति व समिति के सदस्यगण ने जनपद में ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, मीटर रीडरों के तैनाती और संख्या के संबंध में जानकारी ली बैठक के दौरान मा० सभापति महोदय ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। मा० जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। मा० सदस्यगण ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण, तहसील व जिला मुख्यालय पर मा० मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप अनुमन्य घण्टे के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी।

उन्होंने अधिशासी अभियंताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपकेन्द्रो पर अधिकारियों व लाइनमैनो के नाम व मोबाइल नम्बर सूची चस्पा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी मासिक समीक्षा बैठक करते रहे एवं उपभोक्ताओ के शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। खराब ट्रांसफार्मरो को निर्धारित समय के अन्दर परिवर्तित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी की शिकायते प्राप्त हो रही है उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने खंभों पर फैली केबिलो से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

सभापति ने लाइन लास को रोकने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि टीम बनाकर निरीक्षण कर ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने वाणिज्यिक औद्योगिक क्षेत्रो इकाइयों को कनेक्शन देने के की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई बताया गया कि झटपट पोर्टल तथा निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनो को समय-सीमा के अन्दर विद्युत संयोजन निर्गत किया जा रहा हैं। सभापति के द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के विद्युत कंट्रोल रूम नंबर 9450963636 को प्रमुख स्थानों पे प्रदर्शित किया जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जाँच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करेंगें।

बैठक में मुख्य अभियन्ता मुकेश बाबू,अधीक्षण अभियंता रमेश चंद, रामदास अधिशासी अभियंता शुभम मिश्र,अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता अमित वर्मा,अधिशासी अभियंता वीके सिंह,सभी नगर के उपखण्ड अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी उपस्थित रहें।

JAUNPUR:उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे 2 शातिर चोर,तमंचा कारतूस बरामद 

0
JAUNPUR:उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे दो शातिर चोर,तमंचा कारतूस बरामद 
JAUNPUR:उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे दो शातिर चोर,तमंचा कारतूस बरामद 

उप निरीक्षक गिरीश मिश्र के हाथ लगे दो शातिर चोर, डिग्गी से चोरी का मोबाईल तमंचा बरामद JAUNPUR CRIME 

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिग्गी मे रखी मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने वाले दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है कब्जे से एक मोबाइल,एक तमंचा व एक कारतुस बरामद। जनपद जौनपुर  के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक गिरीश मिश्र हे0का0 राधेश्याम व हे0का0 सुबाष यादव  व क्राइम टीम SI श्री चन्द्रमा पाण्डेय, SI राजेश कुमार पाण्डेय व थाना क्राइम टीम SI श्री सुरेश कुमार सिंह  का0 अंकित राय व का0 पवन यादव के चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना अभियुक्त अक्षत सिंह S/O सत्य प्रकाश सिंह R/O भिखनापुर PS सरपतहांउम्र करीब 19 वर्ष  जो जून को वादी के पाही पर से अज्ञात चोरो द्वारा वादी की मोटर साइकिल व मोटर साइकिल  के डिग्गी के अन्दर रखी मोबाइल फोन को चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे l

मु0अ0सं0 150/25 धारा  303 (2)  बी0एन0एस0 दिनाँक 16.06. को पंजीकृत  किया गया जिसकी  विवेचना उ0नि0 गिरिश मिश्र  द्वारा की जा रही थी तीन जुलाई को को वादी  की मोटसाईकिल अभियुक्त गण अक्षत सिंह S/O सत्य प्रकाश सिंह R/O भिखनापुर PS सरपतहां  जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष  02.आनन्द  दुबे पुत्र  संतोष  दुबे  निवासी अहियाई थाना  सरपतहाँ जनपद जौनपुर  जो  बेंचने के लिए जा रहा था कि भगासा सुईथाकला मार्ग छोटी नहर  पुलिया  के पास से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटरसाईकिल बरामद कर धारा 317(2) बी.एन.एस.  की बढ़ोतरी की गयी तथा अभियुक्त आनन्द दुबे  पुत्र  संतोष  दुबे  निवासी अहियाई थाना सरपतहां जनपद जौनपुर  के पास से  01 अदद अबैध  तमंचा .315 बोर  व  एक जिन्दा कारतुस .315 बोर  बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे  फर्द के आधार पर मु0अ0सं0  162/25 धारा  3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग  पंजीकृत  कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में  उ0नि0 गिरिश मिश्र थाना  सरपतहाँ SI चन्द्रमा पाण्डेय, SI राजेश कुमार पाण्डेय जौनपुर सुरेश कुमार सिंह ,का0 अंकित राय,का0 पवन यादव शामिल रहे l 

यह भी पढ़े :JAUNPUR CRIME ,पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

एसपी ने खेतासराय पुराना थाना भवन पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

0
एसपी ने खेतासराय पुराना थाना भवन पुलिस चौकी का किया उद्घाटन
एसपी ने खेतासराय पुराना थाना भवन पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

खेतासराय पुराना थाना भवन में पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

खेतासराय (जौनपुर) नगरवासियों को अब पुलिस सहायता के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि मुख्य चौराहा के निकट स्थित पुराने थाने के भवन में नई पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत उन्होंने जन चौपाल में लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आम जनमानस में सुरक्षा की भावना और विश्वास उत्पन्न हो सके। मोहर्रम के मद्देनजर नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसपी ने स्वयं मुख्य ताजिया चौराहे सहित मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने भी जन चौपाल में भाग लेकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन नागरिकों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगा और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस चौकी उद्घाटन एवं जन चौपाल कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान,थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, नगर पंचायत चेयरमैन वसीम अहमद, डॉ. एम.एस. खान, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, अवनीश सिंह गुरुजी, सोनू कुमार,कुसुम सिंह (एडवोकेट),रूपेश गुप्ता मोनू, फारूक आज़म समेत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस चौकी प्रभारी तारिक अंसारी ने सभी आगंतुकों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

MOHARRAM JAUNPUR,आठवें मुहर्रम का  ऐतिहासिक जुलूस

0
MOHARRAM JAUNPUR,आठवें मुहर्रम का  ऐतिहासिक जुलूस
MOHARRAM JAUNPUR

Historical procession of 8th Moharram in jaunpur

Moharram news jaunpur जौनपुर। शिराज- ऐ- हिन्द-जौनपुर के आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस शुक्रवार को नाज़िम अली खान के इमामबाड़े से अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में निकाला गया। जिसमें शामिल शहर की 20 से ज्यादा मातमी अंजुमनों ने नौहा व मातम कर कर्बला के शहीदों को नज़राने अक़ीदत पेश किया। आठ मोहर्रम को जनपद के सभी इलाकों में मजलिसों एवं जुलूस का आयोजन हुआ। गुरूवार को नगर का ऐतिहासिक आठ मोहर्रम का जुलूस अपने रिवायती अंदाज में कोरोना काल के बाद मोहल्ला नसीब खां मंडी स्थित इमामाबाड़ा नाजिम अली खां से उठा,जो अटाला मस्जिद स्थित इमामबाड़ा शेख अलताफ हुसैन पर पहुंचकर समाप्त हुआ। दिल्ली से आये मशहूर वैज्ञानिक जाकिर डॉ. कल्बे रजा नकवी ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में इमाम हुसैन का गम इस समय मनाया जा रहा है। इमाम हुसैन ने सन 61 हिजरी में कर्बला के मैदान में उस समय के सबसे बड़े आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाकर न सिर्फ  अपना भरा पूरा परिवार कुर्बान कर दिया बल्कि आज जो इस्लाम जिंदा है वो उनकी शहादत के दम पर ही है।

उन्होंने कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने अपने छह माह के बच्चे जनाबे अली असगर की शहादत पेश करने से भी पीछे नहीं हटे। हजरत इमाम हुसैन ने अपने जवान बेटे अली अकबर की शहादत पेश की तो तेरह साल के भतीजे जनाबे कासिम की जान भी दीने इस्लाम को बचाने में कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि यजीदी हुकूमत ने जुल्म की इंतहा पार करते हुए छोटे छोटे बच्चों को पानी तक पीने से रोक रखा था यही वजह थी कि दसवी मुहर्रम को जब इमाम हुसैन जंग के मैदान में गये तो उन्हें घोड़े पर सवार करने वाला भी कोई नहीं था तब उनकी जनाबे जैनब ने उन्हें घोड़े पर सवार कर अलविदा किया था। इमाम हुसैन जब जंग की ओर रवाना हो रहे थे उनकी चार वर्षीय बेटी जनाबे सकीना घोड़े के पांव से लिपट कर रो रही थी जिसकी वजह से घोड़ा आगे नहीं बढ़ रहा था जिसके बाद इमाम हुसैन ने घोड़े से उतरकर अपनी बेटी सकीना को गले से लगाकर कहा कि आज से तुम अपनी फुफी के साथ रहना मुझे अपने नाना का दीने इस्लाम बचाने के लिए मैदान में जाना है। इमाम हुसैन ने जंग के दौरान हजारों यजीदी फौजों को हलाक किया तभी आकाशवाणी हुई कि ऐ नफ्से मुतमइना पलट आ अपने रब की तरफ मैं तुझसे राजी और तू मुझसे राजी। ये आकाशवाणी सुनकर जैसे ही इमाम हुसैन ने तलवार को अपनी मियान में रखा यजीदी फौजों ने उन्हें घेर कर हमला किया और शहीद कर दिया। जिसके बाद अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट के नेतृत्व में शबीहे अलम जुलजनाह और गहवारे अली असगर बरामद हुआ। साथ ही नगर की 20 से ज्यादा मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम करने लगी।

जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ अटाला मस्जिद तक पहुँचा यहां इमामबाड़ा शेख इल्ताफ हुसैन से तुर्बत को निकालकर गहवारे अली असगर व जुलजनाह से मिलाया गया। इस मिलन को देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगा। जुलूस पुन: इमामबाड़ा नाजिम अली खां में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में हज़ारो अजादार मौजूद थे।। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी ,शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं सातवीं Moharram की देर रात्रि नगर के सिलेखाना स्थित मेंहदी का जुलूस निकाला गया जो अपने कदीम रास्ते से होता हुआ इमामबाड़े पहुंचा जहां शबीहों को एक दूसरे से मिलाया गया। इस दर्दनाक मंजर को देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया। वहीं बलुआघाट स्थित मेंहदी वाली जमीन पर देर रात्रि मजलिस को मौलाना मुबाशिर ने खिताब किया जिसके बाद अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में मेंहदी अलम व दुलदुल का जुलूस निकाला गया जो अपने कदीम रास्तों से होता हुआ शाही किला पहुंचा यहां मौलाना की तकरीर के बाद मीर जामिन अली मरहूम इमामबाड़े से तुरबत निकालकर मिलन हुआ। जुलूस इमामबाड़ा मद्दू में जाकर समाप्त हुआ।

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व0 राधे मोहन मिश्र की मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि

0
Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated
Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated

Fourth death anniversary of former headmaster Late Radhe Mohan Mishra was celebrated

जौनपुर ( कजगावं) स्थानीय नगर पंचायत के गद्दीपुर में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्व राधे मोहन मिश्रा की चतुर्थ पुण्यतिथि शुक्रवार को स्मृति दिवस के रुप में मनाईं गई। आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी एवं परिवार के सदस्य व अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में आएं वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने क्षेत्र व जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई।

यह बात आज भी गौरवान्वित करतीं उनके छात्र देश विदेश में सेवा दें रहें।इस दौरान राधेश्याम मिश्रा,राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेंद्र, नरेंद्र, सत्य प्रकाश, संतोष मिश्रा गुडू, संतोष मिश्रा सुग्गू, विपिन, शैलेश, विकास,मनोज, शाश्र्वत, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का पत्रकार राजेश मिश्रा ने आभार जताया।