Home Blog Page 98

JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन ,बच्चे बनेंगे स्मार्ट 

0
JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन ,बच्चे बनेंगे स्मार्ट 
JAUNPUR NEWS,छात्रों को मिला स्मार्टफोन

Students got smartphones jaunpur news

  • स्मार्टफोन फोन का सकारात्मक उपयोग का दिया गया जोर

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बध्द मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा में स्मार्टफोन टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथियों ने शिक्षा के प्रतियोगी दौर में नई चुनौतियों के लिए तैयार करने का कहा, साथ में स्मार्टफोन का सकारात्मक उपयोग के लिए जोर दिया।

बता दें कि स्मार्टफोन वितरण समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने कहा कि स्मार्टफोन में शिक्षा से लेकर किसी भी क्षेत्र में आप तुरंत जानकारी हासिल कर सकते हैं । पठन-पाठन के लिए यह बहुत ही उपयोगी है। लेकिन इसका सही उपयोग करें । अध्यक्षता कर रहे यादव महासभा के संरक्षक /संयोजक लालजी यादव ने कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन का उपयोग कर लो दुनिया मुठ्ठी मे जैसी है, उनको इसके जरिए सस्ती शिक्षा हासिल करने में और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश अहीर ने कहा कि स्मार्टफोन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, इसमें नई दुनिया की सभी जानकारियां से भरा हुआ है, शिक्षा क्षेत्र में जितना चाहे सदुपयोग कर सकते हैं । बेटी बेटा से कम नहीं होती प्रतिभा बेटियों में सबसे ज्यादा है और सिंदूर जैसे सर्जिकल स्ट्राइक में बेटियों ने अपने कौशल का लोहा मनवाया ,स्मार्टफोन एआई जीडीपी के माध्यम से आप लोग पढ़ें आगे बढ़े। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि डिजिटल युग है स्मार्ट फोन का सही उपयोग कर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह ज्ञान का भंडार है । राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ .राजबहादुर यादव ने डिजिटल युग के बारे में स्मार्टफोन की भूमिका बताते हुए उन्हें प्रतियोगी दौर में बेहतर तैयारी का माध्यम बताया और कहां के आप किसी भी लेवल की परीक्षाओं के लिए स्मार्टफोन से तैयार कर सकते हैं, डिजिटल युग में स्मार्टफोन के उपयोग के बारे में बताया । अतिथियों का प्रबंधक डॉ सुमन यादव ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआईजी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन महेंद्र प्रताप यादव ने किया और उन्होंने अपने मौसमी गानों से माहौल को खुशनुमा बना दिया ।इस अवसर पर शिक्षक संदीप यादव, गौरव कुमार छात्र छात्राऐ अभिवावक मौजूद रहे।

JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस

0
JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस
JAUNPUR,खेतासराय के ताजियेदारों ने निकाला तीजे का जुलूस

The Tajiadars of Khetasarai took out the Teej procession,jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI (खेतासराय ) बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों द्वारा कस्बे में तीजे का जुलूस निकाला गया। जुलूस जब इमामबाड़े के पास पहुँचा तो ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। यह मोहर्रम के कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी थी। मोहर्रम का शांतिपूर्ण समापन होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शहीदी चौक पर सुबह दस बजे सभी ताजियेदार तबला बजाते हुए एकत्र हुए, जहाँ से जुलूस इमामबाड़े के लिए रवाना हुआ। ताजियेदार अलम के साथ तबला बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग और चौराहे से होते हुए इमामबाड़ा पहुँचा। वहाँ फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार पुरानी बाजार रोड के रास्ते अपनी-अपनी चौक की ओर लौट गए।

जुलूस का संचालन कर रहे मोहम्मद असलम ख़ान ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मीडियाकर्मियों तथा नगर के दोनों समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस में नूर मोहम्मद ख़ान, नफ़ीस ख़ान, आसिफ अली, जुबेर इरदासी, जाहिद अब्बासी, इलियास मोनू, शम्स तबरेज़, परवेज़ अंसारी और राजू सहित अन्य ताजियेदार शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत ने फ्री मेडिकल कैम्प का किया आयोजन

0
Oplus_131072

Manav Sewa Charitable Trust India

JAUNPUR NEWS ( शाहगंज ) जरा क़ौम को बेदार तो होने दो हर क़ौम पुकारे गी हमारे है हुसैन. फ्री मेडिकल camp
हर साल की तरह इस साल भी मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत ने बड़ा गाँव शाहगंज जौनपुर मे 10 मुहर्रम के अवसर पर हर साल कि तरह इस साल भी एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया .जिनमे शाहगंज के प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भाग लिया. डॉ सुनील कुमार डॉ रहमत एमबीबीएस तथा अन्य सहायक चिकित्सक जनाब डॉ मुफीद अहमद साहब उसर गाँव. डॉ विवेक कुमार फैमिली केयर क्लिनिक सराय मोहिउद्दीन पूर.डॉ शहंशाह खान साहब. डॉ राम दुलार भारतीय. अपराध निरोधक कमेटी के सभी मेंबर एवं तहसील अध्यक्ष राधेश्याम एडवोकेट सामिल रहे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक एवं अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री हुसैन हैदर खान साहब अभिकर्ता एलआईसी शाहगंज पूरे समय उपस्थित रहे साथ ही ट्रस्ट के सहायक शिया धर्म गुरु जनाब मौलाना सैयद आजमी अब्बास रिजवी. इमाम ए जुमा व जमात बड़ा गाँव.शिया धर्म गुरु सैयद मौलाना आरजु आबदी. संस्था के सचिव जनाब शिया धर्म गुरु मौलाना एजाज मोहसिन खान साहब. मोह निजाम सिद्दीकी वाहिद टेंट हाउस.जनाब नईम अहमद सिद्दीकी. राहुल राज एलआईसी अभिकर्ता शाहगंज. संस्था के उप अध्यक्ष मोह हसीब .जनाब सबी हैदर खान साहब सदर हॉस्पिटल जौनपुर मोह .सिबलू खान डॉ सरफरज साहब.मोह .लारेब खान साहेब जनाब सबी हैदर खान साहब सय्याद सकलैन.जहीन अब्बास फजल खान विशेष योग दान रहा प्रोग्राम के अंत मे ट्रस्ट सभी सदस्यों कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया ।

JAUNPUR NEWS,गांव का ब्योरा देने में ग्राम विकास अधिकारी फेल 

0
JAUNPUR NEWS,गांव का ब्योरा देने में ग्राम विकास अधिकारी फेल 
JAUNPUR NEWS

Gram Vikas Adhikari fails in giving details of the village,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड खुटहन के कुतवीचक गांव में हुए विभिन्न कामों का लेखा जोखा गांव निवासी श्री हरिवंश मिश्रा द्वारा जन सूचना के माध्यम से छः माह पहले मांगा गया था स्टीमेट कार्ययोजना न  बताकर  बात को घूमा दिया गया कहावत है एक तौ तितहौकी लौकी दुसर चढ़ी नीम की डार ,जवाब जो पखवारा में मिलना था उसे देने में जिम्मेदारों ने आधा वर्ष लगा दिएवह भी घूमा दिया गया खुटहन वाया पट्टी मेन‌ सड़क से होकर ब्राम्हण बस्ती में हरिवंश मिश्रा के घर तक प्रधान द्वारा सीसी रोड़ का दोषपूर्ण निर्माण कार्य कराया गया l

जिसकी शिकायत पर जेई चतुर्वेदी ने मौके पर जा कर तो कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया जेई ने श्री हरिवंश मिश्रा से कहा कि इस हम फिर से सही करायेंगे लेकिन आज तक उनका वादा पूरा नहीं हुआ सवाल उठता है भ्रष्टाचार में लीपापोती क्यों बंदरबांट के खेल में ग्रामीणों का हक मारने में जिम्मेदार कोर कसर नहीं छोड़ते l

यह भी पढ़े : PhD प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी

PhD प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी

0
PhD प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी
PhD प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

PhD. Admit card for entrance exam released in jaunpur

  • 15 जुलाई को होगी दो पाली में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा

PHD ADMIT CARD RELEASED 2025 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 15 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली पीएच-डी. प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र सोमवार को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने ऑनलाइन जारी किया है।कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.00 बजे तक अपने केन्द्र पर पहुंचना होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 49 विषयों में होगी जिसमें  4149 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। PHD का एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने साथ नवीनतम फोटो पहचान पत्र, ब्लू, ब्लैक बाल प्वाइन्ट पेन ले आयेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण-स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस आदि परीक्षा में लाना पूर्णतया प्रतिबन्धित है। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर vbspucret@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी करते समय कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, उप कुलसचिव श्री अमृत लाल, श्री अजीत प्रताप सिंह एवं डॉ. धीरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR,ताज़ियों की साज-सज्जा से गूंजती हैं जौनपुर के इस गाँव की गलियाँ  

JAUNPUR,ताज़ियों की साज-सज्जा से गूंजती हैं जौनपुर के इस गाँव की गलियाँ  

0
JAUNPUR,ताज़ियों की साज-सज्जा से गूंजती हैं जौनपुर के इस गाँव की गलियाँ  
JAUNPUR,ताज़ियों की साज-सज्जा

Kalanpur village becomes a global confluence of faith during Muharram in jaunpur

  • अमेरिका-कनाडा जैसे देशों से वतन लौटते है प्रवासी

JAUNPUR NEWS IN HINDI (खेतासराय ) मोहर्रम में खेतासराय के कलांपुर गाँव बना आस्था का वैश्विक संगम उत्तर-प्रदेश के जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र का एक छोटा सा गाँव कलांपुर मोहर्रम के अवसर पर हर साल एक धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पुनर्मिलन और साम्प्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन जाता है। इस गाँव की मिट्टी से जुड़ी परंपराएँ इतनी गहराई से दिलों में बसी हैं कि अमेरिका, कनाडा, दुबई, क़तर, और सऊदी अरब जैसे दूर देशों में बसे प्रवासी भी मोहर्रम के दिन गाँव लौटने को अपनी ज़िम्मेदारी और सौभाग्य मानते हैं।

विदेश से गाँव लौटने का जुनून

गाँव के अधिकांश लोग रोज़गार, शिक्षा या व्यवसाय के लिए वर्षों पहले विदेशों में बस गए हैं। लेकिन जैसे ही इस्लामी नववर्ष का आगाज़ होता है और मोहर्रम की ताज़ियों की तैयारी शुरू होती है, वैसे ही कलांपुर JAUNPUR की यादें और परंपरा उन्हें खींच लाती हैं।

कनाडा रह रहे फ़ज़ल इमाम कहते हैं, मोहर्रम आते ही मन बेचैन हो जाता है। दुनिया में कहीं भी रहें, लेकिन दिल की धड़कनें कलांपुर की गलियों से जुड़ी रहती हैं। इमामबाड़ा, शबीहों के जुलूस, मजलिसें और मातम आत्मा तक को छू जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसिद्ध इमामबाड़े की देख-रेख और रख-रखाव को वे अपना धार्मिक कर्तव्य मानते हैं।

इस बार अमेरिका से नहीं लौट सके प्रवासी

प्रत्येक वर्ष अमेरिका से हुसैन नसीर गाँव आते थे, लेकिन इस बार युद्ध जैसे हालात और बच्चों की पढ़ाई और टिकट न मिलने के कारण वे यात्रा नहीं कर सके। वहीं दुबई से शमशीर हैदर मेहंदी, जीशान हैदर, बाकर मेहंदी अपने बच्चों और परिवार के साथ गाँव पहुँचे हैं। कनाडा से फ़ज़ल इमाम की मौजूदगी ने भी कलांपुरवासियों को भावुक कर दिया।

गाँव के जौहर अब्बास बताते हैं, जब यहाँ के लोग विदेशों में बसने लगे, तो लगा था परंपरा कमजोर पड़ जाएगी। लेकिन हर साल उनका लौटना और श्रद्धा से भाग लेना यह सिद्ध करता है कि परंपराएँ ज़िंदा हैं और आगे भी रहेंगी।

कलांपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

कलांपुर की एक और अनूठी पहचान यह है कि यहाँ मोहर्रम सिर्फ़ मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं है। गाँव के हिंदू निवासी भी ताज़ियों के निर्माण, सजावट और व्यवस्था में पूरी श्रद्धा से भाग लेते हैं। यह सहयोग गाँव को सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना देता है।

गाँव का प्रसिद्ध इमामबाड़ा मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठता है। यहाँ की ताज़ियों की कारीगरी, अलम, सोज़ख़्वानी (शोक गीत), नौहे और मजलिसें न केवल गाँव में बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध हैं।

मोहर्रम बना परंपरा, परिवार और पहचान का पर्व

मोहर्रम के ये दस दिन केवल शोक और धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गाँव लौटने, परिवार से जुड़ने और अपनी जड़ों को महसूस करने का एक भावनात्मक अवसर बन चुके हैं। कलांपुर के निवासी, चाहे कहीं भी हों, इन दिनों गाँव में एकत्र होकर यह साबित करते हैं कि संस्कृति और परंपरा किसी सीमा, देश या समय की मोहताज नहीं होती।

यह भी पढ़े : Jaunpur News , ताजिया जुलूस के दौरान हादसा, 2 की मौत

JAUNPUR CRIME,9 महिला समेत 11 लोग  शांतिभंग में पाबंद  

0
JAUNPUR CRIME,9 महिला समेत 11 लोग  शांतिभंग में पाबंद  
JAUNPUR CRIME

Police booked 11 people including 9 women for disturbing peace jaunpur crime:

TAFTSH OF CRIME JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) सोमवार को खेतासराय पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के वार्ड नंबर 4 बभनौटी वाईफाई पासवर्ड को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष से बिदुम पत्नी विद्यासागर (50 वर्ष),सोनू पुत्री विद्यासागर (27 वर्ष), संजना पुत्री विद्यासागर (22 वर्ष), रंजना पुत्री विद्यासागर (19 वर्ष) व द्वितीय पक्ष से मखनचू पुत्र शारदा सोनकर (50 वर्ष), मीला पत्नी मखनचू (48 वर्ष), प्रीति सोनकर पुत्री मखनचू (20 वर्ष), हीना पुत्री मखनचू (22 वर्ष) शामिल है।

वहीं क्षेत्र के मुस्तफाबाद में छोटे-छोटे बच्चों के पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह,हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, कांस्टेबल बृकेश यादव,महिला आरक्षी अन्तिमा सिंह, नेहा यादव व आशा गुप्ता शामिल रही।

school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

0
school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

school pairing merge JAUNPUR NEWS जौनपुर। विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन प्राथमिक विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा ने प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन दिया और कहां की परिषदीय विद्यालय के पेयरिंग मर्ज का आदेश शिक्षकों और छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त करवाया जाए ।

बता दें कि प्रदेश में 50 संख्या छात्र संख्या से कम परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग और मर्ज का आदेश जारी हुआ है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके विरोध में शिक्षकों ने आवाज मुखर की है। जिसके क्रम में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह के नेतृत्व में यूटा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव को सौपा है और सभी ने मांग की है ,कि जो school pairing merge. विद्यालय पेयरिंग मर्ज किया जा रहे हैं यह शिक्षक एवं छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त कराया जाए। बल्कि इसमें और संसाधन बढ़ाए जाएं। जिससे पठन-पाठन के प्रति विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ सके इस संबंध में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि उनकी बातें शासन स्तर तक पहुंचाई जाएगी और जो शिक्षक छात्र के हित में होगा उसे पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर यूटा के संरक्षक डॉ शिवनारायण यादव, संजय यादव, जिला मंत्री राजकुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री रविशंकर यादव,श्याम सिंह, प्रवेश पटेल समेत अन्य कई शिक्षक मौजूद रहे।

JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

0
JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान
JAUNPUR 7 स्कूली वाहनों का हुआ चालान

07 school vehicles were challaned in the special checking campaign,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : जौनपुर ” 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति परिवहन आयुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में 07 जुलाई को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं यातायात निरीक्ष सुशील मिश्रा द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। जिसमें कुल 40 स्कूली वाहनों का सघन जॉच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 07 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaunpur News , ताजिया जुलूस के दौरान हादसा, 2 की मौत

0
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead

Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead

JAUNPUR NEWS ( जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम सधनपुर में ताजिया दफन कर वापस आते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गये बेहतर इलाज के लिए उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि खुटहन थाना क्षेत्र के सघन पुर गांव में ताजिया जुलूस निकालने के दरम्यान दो ब्यक्ति बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गये जिससे वह घायल हो गए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ दो ब्यक्तियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एक का इलाज चल रहा है। मरने वालों के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है।

व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की घटना के उपरान्त पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।*