Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

दुर्गा मंदिर परिसर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जनजागरूकता का संदेश

खेतासराय (जौनपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया। नाटक के जरिए लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री व मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करना भी जरूरी है।

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण संदेश मिला।

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जागरूकता का सन्देश पहुँचाना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अधिशाषी अधिकारी अलका मौर्या जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, कपूरचन्द्र जायसवाल, उमेश सिंह, मुकेश प्रजापति, वंश श्रीवास्तव, अनिल प्रजापति, हरेंद्र यादव, पुष्पा चौबे, प्रद्युम्न तिवारी, गर्जुन बिन्द उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालक मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments