Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरशांति भंग में 13 लोग गिरफ्तार,न्यायालय भेजे गए

शांति भंग में 13 लोग गिरफ्तार,न्यायालय भेजे गए

शाहगंज, जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने शुक्रवार को शांति भंग की आशंका में 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शैलेश राजभर निवासी छिड़ावा भादी, सुलेमान अब्बास निवासी शाहपंजा अलीगंज, सरफराज अहमद निवासी सुरिस, शीश अहमद निवासी एराकियाना, रविकांत व उनकी पत्नी बबीता निवासी अंबेडकर भाटी, सीमा व केस लाल निवासी अंबेडकर नगर भादी, अरुण कुमार व राहुल कुमार निवासी उमरिया कोपा, सूरज कुमार निवासी उमरिया कोपा, दिलीप कुमार बरनवाल निवासी अखन सराय तथा आनन्द कुमार जायसवाल निवासी एराकियाना चौराहा शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडे, रामविलास, सुनील वर्मा एवं थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments