जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रबंधक महासंघ की मांग पर स्ववित्तपोषित शारदा देवी डिग्री कॉलेज कङेरेपुर बदलापुर को रोवर्स रेंजर्स का जनपदीय समागम मिल गया जिससे प्रबंधकों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि सत्र 2025- 26 के जनपदी एवं विश्वविद्यालय समागम रोवर्स रेंजर्स का आयोजन के संबंध में स्ववित्तपोषितर प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डा. दिनेश तिवारी ने सहयोगियो के साथ विगत दिनो कुलपति को ज्ञापन देते हुए शिकायत की थी कि सिर्फ वित्तपोषित कॉलेज को रोवर्स रेंजर्स का समागम दिया जाता है। जबकि इसमें स्ववित्तपोषित कॉलेज को भी शामिल किया जाए जिस पर कुलपति प्रोफेसर बंदना सिंह ने विचार करते हुए कालेजो व विश्वविद्यालय समागम रोवर्स रेंजर्स गाजीपुर और जौनपुर का अलॉटमेंट कर दिया जिसमें जौनपुर स्ववित्तपोषित रोवर्स रेंजर्स जौनपुर का जनपदीय समागम शारदा देवी डिग्री कॉलेज कङेरेपुर बदलापुर में होगा वहीं वित्तपोषित कॉलेज समागम सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर में होगा। जबकि गाजीपुर मे रोवर्स रेंजर्स समागम राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर में होगा ।यह आयोजन महाविद्यालय 30 मार्च के भीतर जनपदीय समागम विश्वविद्यालय के नियमानुसार संपन्न करना होगा। इस संबंध में जिला मुख्य आयुक्त जौनपुर ने विश्वविद्यालय को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है।





