Homeन्यूज़शिक्षाJAUNPUR,राज पी.जी कालेज में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

JAUNPUR,राज पी.जी कालेज में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित
राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में SEBI एवं NISM के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता सुश्री निधि सिंह ने प्रतिभागियों को निवेश के महत्व, प्रतिभूति बाजार में निवेश की प्रक्रिया, प्राथमिक एवं द्वितीयक बाजार में निवेश, आईपीओ, म्युचुअल फंड एवं स्टॉक मार्केट में निवेश की कुशलता तथा वित्तीय सेवा उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

JAUNPUR,राज पी.जी कालेज में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लाल साहब यादव, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि समृद्ध बनने के लिए आय अर्जित करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण बचत करना तथा सही प्लेटफॉर्म पर अपने धन का निवेश करना भी है। उन्होंने बताया कि बिना पर्याप्त जानकारी के शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में किया गया निवेश अक्सर नुकसान का कारण बनता है। इसलिए आज के समय में वित्तीय फ्रॉड से बचने तथा बाजार से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए वित्तीय साक्षरता का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बातों के महत्व को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।


महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों के लिए केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं बल्कि वित्तीय जागरूकता और निवेश संबंधी समझ भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भविष्य के आर्थिक निर्णयों के प्रति अधिक सजग और आत्मनिर्भर बनाती हैं।डॉ. शैलेश पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग ने कहा कि वर्तमान समय में बदलते वित्तीय परिवेश में निवेश के विविध विकल्पों की सही जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार से जुड़े अवसरों को समझते हुए विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का डिजिटल प्रबंधन श्री चंद्रकेतु द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य राम प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के बीच वित्तीय रूप से जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, डॉ सुधाकर शुक्ला डॉक्टर रविंद्र कुमार यादव डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव डॉक्टर संतोष त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments