Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसेंट डेविड स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने किया सामूहिक...

सेंट डेविड स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने किया सामूहिक इफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) माह-ए-रमज़ान के पवित्र अवसर पर क्षेत्र के मनेछा गांव के सेंट डेविड स्कूल परिसर में गुरुवार को रमज़ान के 22वें रोज़े पर स्कूल प्रबंधन की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों व संभ्रांत लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से इफ्तार कर देश व दुनिया में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार से पूर्व सभी रोजेदारों ने मिलकर अल्लाह की बारगाह में दुआ की। इसके बाद मौलाना राफे ने नमाज़ अदा कराई।

नमाज़ के बाद उन्होंने रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र, त्याग और बलिदान का महीना होता है। इस महीने में रोजेदार रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर आत्मसंयम, सहनशीलता तथा इंसानियत के भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रमज़ान का संदेश आपसी भाईचारा, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करना है। इफ्तार पार्टी में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत व अन्य व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर डॉ. तबरेज़ आलम, आनंद सिंह, डॉ. एम.एस. खान, नफीस अहमद,एजाज़ अहमद, शारिक खान एडवोकेट, पत्रकार संघ अध्यक्ष एखलाक खान, डॉ0 सरफुद्दीन, मिनहाज इराकी मो0 शोएब, ज़ाहिद बेग आदि लोग उपास्थि रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक विद्यालय के फाउंडर मैनेजर डॉ. रईश खान ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments