Homeन्यूज़शिक्षाआदर्श भारती महाविद्यालय में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न

आदर्श भारती महाविद्यालय में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न

खेतासराय (जौनपुर): कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित श्री राम जानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य वटुओं का भी उपनयन संस्कार विधिवत सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र तथा डॉ. श्यामजीत पाण्डेय के आचार्यत्व में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर आचार्यों ने वटुओं को ब्रह्मचर्य पालन, गुरु-सेवा, अनुशासन और सदाचार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय सनातन परम्परा का अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बालक को ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से युक्त जीवन की ओर अग्रसर करता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने संस्कार प्राप्त करने वाले वटुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह संस्कार जीवन में नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और आध्यात्मिकता की भावना को विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. धर्मराज पाण्डेय, शशिभूषण मिश्र, बी.एड. विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार पाठक, डॉ. अजय कुमार तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments