Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरएनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

खेतासराय (जौनपुर) अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज, मजडीहा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डोमनपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान चन्द्रावती द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र उपाध्याय एवं कार्यक्रम अधिकारी इन्दुलता उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया की शिविर के दौरान छात्राओं ने साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर फलदार वृक्षों का रोपण किया। साथ ही गाँव में भ्रमण कर घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रीति तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments