Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरमेधावी छात्र निधीश पाठक का नवोदय विद्यालय में चयन,क्षेत्र में खुशी की...

मेधावी छात्र निधीश पाठक का नवोदय विद्यालय में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनपुर। सेंट जॉन्स स्कूल, सिद्दीकपुर के कक्षा 5 के प्रतिभाशाली छात्र निधीश पाठक ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर नवोदय विद्यालय में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है।

निधीश पाठक, लक्ष्मण पाठक के पुत्र हैं। उनकी माता नीतू पाठक प्राथमिक विद्यालय, समसपुर (ब्लॉक करंजाकला) में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता लक्ष्मण पाठक भी करंजाकला ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय नरौली में सहायक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला कार्यकारिणी सदस्य है। शिक्षा के माहौल में पले-बढ़े निधीश ने प्रारंभ से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अटेवा जौनपुर के सभी पदाधिकारियों ने एवं करंजकला ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार यादव ने निधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

निधीश की इस सफलता से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments