JAUNPUR NEWS जौनपुर ” गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित जिला विकास अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जौनपुर की जॉच में पाये गये आरोपो के आधार पर ग्राम पंचायत दमोदरा में गोवंश आश्रय-दमोदरा, विकास खण्ड-रामनगर के ग्राम सचिव संदीप कुमार, विकास खण्ड-रामनगर, जौनपुर को निलम्बित किया गया। ग्राम सचिव संदीप कुमार पर निम्न आरोप है- ग्राम पंचायत दमोदरा की गौशाला के संचालन/रख-रखाब में लापरवाही बरता जाना तथा ग्राम पंचायत दमोदरा की गौशाला में गोवंश हेतु क्रय किये गये भूसा आदि का भुगतान नियमानुसार न करते हुए अनियमितता बरती गई।
- Advertisment -





