Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरसरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का हुआ आयोजन

सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का हुआ आयोजन

योजनाओं से लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

खेतासराय (जौनपुर): सोंधी ब्लॉक परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम भी सम्पन्न कराए गए, जिससे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में सभी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को लाभान्वित किया। खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने मुख्य सेविका अनीता देवी के साथ गर्भवती महिलाओं को फल एवं प्रोटीन युक्त आहार देकर गोद भराई की रस्म पूरी कराई, वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. फैजान अंसारी एवं डॉ. फौजिया बानो ने मरीजों की जाँच की, जबकि लैब टेक्नीशियन अंकिता विश्वकर्मा और सुनील कुमार ने 35 मरीजों की ब्लड जाँच की। फार्मासिस्ट अशोक कुमार सुल्तानी ने दवाओं का वितरण किया। इसके अलावा शैलेश कुमार मौर्य, मकबूल अहमद और अंकुर श्रीवास्तव द्वारा 27 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।

कृषि विभाग के एडीओ धर्मेंद्र कुमार सरोज ने किसानों का पंजीकरण कर उन्हें किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। वहीं स्वयं सहायता समूह सरायख्वाजा की महिलाओं ने अचार-पापड़ निर्माण की विधि बताकर स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया।

समारोह में टीबी मुक्त अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें चौकियां, अर्जनपुर, झांसेपुर, लपरी, मानीखुर्द, मारूफपुर और गुरदौली सहित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल रहे।

बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से शालिनी श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं को आईसीडीएस योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मौसमी फल एवं पोषाहार वितरित किया। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह, संदीप द्विवेदी, सचिव राकेश सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments