Homeधर्मपंचधाम चौरा माता मंदिर में हुआ अखंड रामचरित मानस पाठ

पंचधाम चौरा माता मंदिर में हुआ अखंड रामचरित मानस पाठ

पंचधाम चौरा माता मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ के बाद महाप्रसाद वितरण का हुआ भब्य आयोजन

जौनपुर: पंचधाम चौरा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर गांव बदौवां में 26 से 28 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमे प्रथम दिन गणेश भगवान जी की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ गांव भ्रमण के बाद पंचधाम चौरा माता मंदिर परिसर में बिधि विधान से पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया। तत्पश्चात दूसरे दिन अखंड रामचरित मानस का पाठ कर अंतिम दिन ग्रामवासियों ने हवन यज्ञ कर माता चौरा देवी से देशवासियों व ग्रामवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पंचधाम चौरा माता मंदिर में हुआ अखंड रामचरित मानस पाठ

मंदिर महंत पंडित अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामवासियों के लिए बहुत ही हर्ष की बात है मंदिर परिसर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी बिराजित हुए है,इसके बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से अखंड रामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया गया,हवन यज्ञ कर महा प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रवासी व ग्रामवासी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments