जौनपुर।जनपद के सदर तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक राम विशाल पटेल के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह के दौरान सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने उनके योगदान को सराहा। इस मौके पर मनीष पटेल, रवि रंजन सिंह, संदीप गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्री पटेल बीते 31 मार्च 2026 को अपने पद से सेवानिवृत हुए हैं।
- Advertisment -





