Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरमशाल जुलूस को लेकर अटेवा की तैयारी बैठक सम्पन्न

मशाल जुलूस को लेकर अटेवा की तैयारी बैठक सम्पन्न

टेट अनिवार्यता जैसे कथित काले कानून के विरोध में 13 अप्रैल को प्रस्तावित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के मशाल जुलूस को सफल बनाने हेतु अटेवा जौनपुर की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक नगर के होटल रीवर व्यू में सम्पन्न हुई। बैठक मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव एवं मण्डलिक महामंत्री सन्दीप चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक चन्दन सिंह तथा जिला महामंत्री ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में जनपद के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

बैठक में जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज एवं सन्दीप यादव, जिला कैडर प्रभारी टी.एन. यादव, जगदीश यादव, प्रदीप चौहान, शशि राय, डॉ. हरे कृष्ण सिंह, अखिलेश यादव, प्रमोद गुप्ता, आशीष लोहिया, लाल चंद्र यादव, प्रदीप उपाध्याय, मनीष यादव, शेर बहादुर यादव, लाल बहादुर यादव, त्रिपुरेश सिंह, डॉ. कृपा निधि यादव, रितेश श्रीवास्तव, अभिलव श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, प्रमोद प्रजापति, कविता, बबिता सिंह तथा महिला विंग की जिला संयोजिका आराधना चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने कुशलतापूर्वक किया। बैठक के अंत में मशाल जुलूस को व्यापक और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments