Homeक्राइमभैंस ले जाने की सीसीटीवी फुटेज मे सफेद पिकअप कैद

भैंस ले जाने की सीसीटीवी फुटेज मे सफेद पिकअप कैद

आधी रात को ईट पत्थर चला कर चोर लाद ले गए भैंस.सरायख्वाजा के छुंछा गांव में हुई घटना

जौनपुर। सरायखाया थाना क्षेत्र के छुन्छा गांव में पेट्रोल पंप के पास चोरो ने ईट पत्थर चलाकर भैंस लाद ले गए और दूसरी भैंस की लादते वक्त पूछ टूट गई, जिससे दूसरी भैंस छोड़कर फरार हो गए । भैंस ले जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। चार दिन के भीतर सरायख्वाजा क्षेत्र मे यह दूसरी घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा के छुन्छा गांव में पेट्रोल पंप के समीप राम शिरोमणि यादव का परिवार रोज की तरह खाना खाकर घर में सो गया। और बरामदे में उनके भैंस गाय बधी थी। आधी रात को पिकअप सवार मुंह बाधे अज्ञात लोग पहुंचे, उनकी एक भैंस को छोड़कर लाद लिए। इसके बाद बगल नंदू चौरसिया के घर पहुंचे, वहां सब सो रहे थे, उनकी भैंस खूटे से छोड़कर वह पिकअप की तरफ जाने लगे और जब वह पिकअप में लादने का प्रयास किया, उधर भैंस चिल्लाने लगी। इस दौरान भैंस की पूंछ टूट कर अलग हो गई, रक्तस्राव होने लगा उधर भैंस चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के जाग उठे। टॉर्च लेकर दौड़े तब तक पिकअप सवार लोगों ने ईद पत्थर चला दिया और पूछ टूटने वाली भैंस को छोड़ दिया। राम शिरोमणि यादव की भैंस को लेकर फरार हो गए। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई ,गांव वालों ने देखा कि सफेद पिकअप भैंस को लाद कर छबीलेपुर की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद लोगों ने बगल के पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी कैमरा से रोड पर निगरानी की तो एक सफेद पिकअप जिसमें भैंस लदी हुई है ,वह लेकर जा रहे हैं, पीङीत परिवार ने इस मामले की सूचना रात में डायल 112 पर फोन कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भैंस खोजने का आश्वासन देकर रात को वापस चले गए। पीड़ित परिवार का कहना है की मेरी भैंस बहुत कीमती थी और एक हफ्ते पहले कुछ लोगों ने भैंस का व्यापारी अपने को बता कर भैंस खरीदने के नाम पर आए थे ,हम लोगों ने इनकार कर दिया था।


बता दें कि इसके पहले कुकुङीपुर गांव में रामसागर यादव की भैंस को चोरों ने ईट पत्थर चलकर चलाकर लाद ले गए थे और वहां फायरिंग भी करने की बात कही गई । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में यह चार दिन के भीतर दूसरी घटना है। जबकि इसके पहले भी अन्य चोरी की घटनाएं हो चुकी थी। सरायख्वाजा देवकली के अशोक यादव की दो भैंस चोर लाद ले गए थे। इसके अलावा पूर्व मे ऐसी कई घटनाएं हुई है ।कुकुङीपुर में ही रामा यादव की भैंस उठा चुके हैं। लेकिन पुलिस आज तक किसी घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी। पशुपालक पूरी तरह दहशत में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments