Homeन्यूज़अम्बेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

अम्बेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

खेतासराय (जौनपुर): डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को खेतासराय कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कस्बे के अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से जुलूस की शुरुआत हुई। विभिन्न झांकियां एकत्र होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए डाकखाना के बौद्ध विहार के पास जाकर सम्पन्न हुईं। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंड-बाजे की धुन पर लोग नाचते-गाते हुए बाबा साहब के चित्र के साथ जयकारे लगाते नजर आए।

नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर, जमदहां, गोरारी पाराकमाल, शाहापुर, खुदौली सहित अन्य बाजारों में भी आकर्षक जुलूस निकाले गए। छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोग पटाखे छोड़ते हुए एवं बाबा साहब के गीतों व नारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करते दिखे। जुलूस के दौरान पुरानी बाजार के जय मां विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा निःशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई।

इसके अलावा कई स्थानों पर प्याऊ लगाए गए, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिली। वही नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ने चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में चैयरमैन वसीम अहमद, महेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, अध्यक्ष हीरालाल, राम स्वरथ, त्रिलोकी नाथ, जय राम, डॉ. पी.के. गौतम, डॉ. प्यारेलाल गौतम, कुसुम सिंह एडवोकेट, सुभाष चंद्र, डॉ. आनंद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, गौरव दयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी के जवान अग्निशमन दस्ता तैनात रहे। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के लगातार गश्त करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments