Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरबभनौटी के हनुमान मंदिर परिसर में परशुराम जयंती का भव्य आयोजन,जुटे गणमान्य

बभनौटी के हनुमान मंदिर परिसर में परशुराम जयंती का भव्य आयोजन,जुटे गणमान्य

खेतासराय (जौनपुर) नगर के बभनौटी वार्ड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जे.पी. दूबे (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधिवत हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल कुमार उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कहा कि किसी भी महापुरुष की ब्रांडिंग नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व का सीमांकन हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम में हृदयनारायण, जगदंबा प्रसाद पांडेय, रविंद्र यादव, क्षितिज तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान दर्जनों लोगों को मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक अखिलेश मिश्र, प्रदीप मिश्रा, डॉ. अशोक पांडेय, मनीष (धर्मरक्षक), अवधेश पांडेय, भास्कर तिवारी, उपेंद्र मिश्रा, शांतिभूषण मिश्रा, विशाल मोदनवाल (सेवेंटी), बृजेश पांडेय, सोनू अवस्थी, कमल पाठक, शैलेंद्र पांडेय, गोलू, सत्येंद्र पांडेय, रंगनाथ पांडेय, सौरभ पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन चौबे ने की, जबकि संचालन डॉ. गजेंद्र पांडेय ने किया। अंत में आयोजक वीरेंद्र पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments