Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरशाहगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 26 अभ्यर्थियों का चयन

शाहगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 26 अभ्यर्थियों का चयन


शाहगंज स्थित बसंती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित कई जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।


रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 26 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, जिन्हें कंपनी द्वारा 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।


संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।
रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments