Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरलायन्स क्लब शाहगंज स्टार नई कार्यकारिणी का गठन, रीजन चेयरपर्सन हुए सम्मानित

लायन्स क्लब शाहगंज स्टार नई कार्यकारिणी का गठन, रीजन चेयरपर्सन हुए सम्मानित

लायन्स क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के पदाधिकारियों ने किया नई कार्यकारिणी का गठन, रीजन चेयरपर्सन हुए सम्मानित


शाहगंज, जौनपुर लायन्स क्लब शाहगंज स्टार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रीजन चेयरपर्सन 2026-27 एवं लियो क्लब एडवाइजर एमजेएफ लायन मनीष कुमार अग्रहरि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी संस्था के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सहयोग करते रहेंगे।


कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 हेतु लायन्स क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर एमजेएफ लायन मनीष अग्रहरि ने लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सतीश अग्रहरि, प्रथम उपाध्यक्ष लायन महेंद्र जायसवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुरेंद्र तिवारी, तृतीय उपाध्यक्ष लायन मनोज पांडे, सचिव लायन रीतेश आर्या एवं कोषाध्यक्ष लायन मनीष श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
साथ ही लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लियो दीपक अग्रहरि, उपाध्यक्ष लियो अब्दुल वासिद, सचिव लियो अंकित मोदनवाल एवं कोषाध्यक्ष लियो मो. आफताब को भी सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में लायन्स Club शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायन अरुण पांडे, सचिव लायन रविकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन अनिमेष अग्रहरि, संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. एस.एल. गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन मनोज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन प्रवीण श्रीवास्तव, लायन डॉ. सुधाकर मिश्रा, लायन डॉ. रफीक फारूकी, लायन अंकित गुप्ता रोमिल, लायन सीए बिजेंद्र अग्रहरि, लायन पवन साहू, डॉ. तारिक शेख, लियो संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता एडवोकेट, लियो आशीष अग्रहरि सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी, लायन एवं लियो सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments