शाहगंज/ जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सीमा से सटे समीपवर्ती जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर बाजार में बीती रात सड़क दुघर्टना में झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पलिया गांव में डी जे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
नगर के सीएचसी में तैनात डा हरिओम मौर्या,डा आर के वर्मा,व पूर्व वरिष्ठ लिपिक मो अब्बास बीती देर रात लखनऊ से अपनी से शाहगंज आ रहें थे।कि आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर बाजार में झपकी आने के चलते कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकराने के बाद पलट गई। शोरगुल सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र बाबूराम अपने मित्र जनपद जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी शोभनाथ पुत्र मुन्नीलाल के साथ बाइक से कही जा रहें थे।कि पलिया गांव के समीप तेज रफ्तार डी जे चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।




