Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरटी.एन. यादव सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित

टी.एन. यादव सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित

भूतपूर्व कल्याण समिति जौनपुर की बैठक संपन्न, टी.एन. यादव सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित

जौनपुर। भूतपूर्व सैनिकों के हितों, सम्मान एवं कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत भूतपूर्व कल्याण समिति, जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, भावी रणनीतियों तथा भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से टी.एन. यादव को जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।

बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुलकर अपने विचार रखे तथा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं, सुविधाओं और अधिकारों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही आगामी बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि समिति भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों एवं सुविधाओं की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सैनिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, महामंत्री ओमप्रकाश राजभर कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, तहसील प्रभारी मड़ियाहूं ,राधेश दुबे, तहसील प्रभारी बदलापुर ,भानुप्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री ,दीप नारायण मौर्य, ब्लॉक प्रभारी सिरकोनी उमाशंकर यादव, संरक्षक रामसूरत यादव, श्यामल यादव। सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments