खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के बभनौटी में बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी इनकाउंटर प्रकरण को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल लोगों ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी वीरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय तथा शिवम पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए घटना पर गहरा दुःख जताया। वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मृत्यु से उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को न्याय मिलने का अधिकार है और मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
वक्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम का माहौल गमगीन रहा और लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर





