Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरबस में महिला यात्री का बैग खोलकर जेवर उड़ाए, तीन महिला उचक्कियां...

बस में महिला यात्री का बैग खोलकर जेवर उड़ाए, तीन महिला उचक्कियां पुलिस के हवाले

खेतासराय (जौनपुर): कस्बे के मुख्य चौराहे से बस में सवार एक महिला यात्री को महिला उचक्कों के गिरोह ने निशाना बनाते हुए उसके बैग से जेवरात और नकदी पार कर दी। हालांकि महिला को समय रहते शक हो गया, जिसके बाद लोगों की मदद से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन महिला संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव निवासी सुरेखा पत्नी रामपाल अपने मायके आई हुई थीं। सोमवार को वह अपने ससुराल, सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव जाने के लिए खेतासराय चौराहे से बस में सवार हुईं। उनके साथ गोद में बच्चा था तथा एक शोल्डर बैग भी था।

आरोप है कि बस में पहले से मौजूद महिला उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर बैग की चेन खोल दी और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी निकाल ली। कुछ देर बाद सुरेखा को शक हुआ तो उन्होंने बैग की जांच की। बैग से जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर बस में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध महिला उचक्कों के पास से जेवरात तथा लगभग दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पीड़िता ने बताया कि अधिकांश जेवर और नकदी वापस मिल गई है, लेकिन एक सोने का झाला और चांदी का बाल-चोटी अभी तक नहीं मिला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान गिरोह का एक पुरुष सदस्य मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने तीन महिला संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं है। संभव है कि पुलिस संदिग्धों को पूछताछ के लिए लाई हो। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments