अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78 वा स्थापना दिवस मनाया गया
जौनपुर। 78 वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता को समाहित किए हुए छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति के रूप में संगठित करते हुए लाखों विद्यार्थियों को राष्ट्र पुनर्निर्माण की चेतना से अभिसिंचित हुआ। जो अपना गौरवपूर्ण 78 वा स्थापना दिवस मना रहा है। जिसमें दलगत राजनीति से उठकर राष्ट्र निर्माण विषय पर चर्चा की गई।
इसी क्रम में जनपद के लगभग सभी महाविद्यालयों में नौ जुलाई को सथापना दिवस मनाया गया , मोहम्मद हसन महाविद्यालय , तिलकधारी महाविद्यालय , जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया। जिसमे में जिला प्रमुख प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी तथा डॉ हरेंद्र सिंह पूर्व विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अध्यक्षता डॉ.अब्दुल कादिर ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला प्रमुख प्रो हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि विधार्थी परिषद दल गत राजनीत से उपर उठ कर राष्ट्र पुनर्निर्माण की बात करता है। पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र देव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद संघठन आज के युवाओं का प्रेरणा स्रोत है ।डॉ अब्दुल कादिर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में विधार्थी परिषद से युवाओं को जुड़ने का आह्वान किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



