Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरस्व•राजा यादवेंद्र दत दूबे की 28 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी

स्व•राजा यादवेंद्र दत दूबे की 28 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी


जौनपुर । स्व• राजा यादवेंद्र दत दूबे की 28 वीं पुण्य तिथि राजा श्री कृष्ण दत स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने स्व• राजा साहब की प्रतिमा के सम्मुख पूजन अर्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया ।


सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने कहा कि राजा साहब का व्यक्तित्व समाज एवं शिक्षा के लिए प्रेरणाश्रोत है । उन्होंने अपने जीवन में समाज एवं शिक्षा के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए । वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) शंभू राम ने कहा कि महान व्यक्ति अपने कार्यों और आदर्शों के माध्यम से सदैव समाज का मार्ग दर्शन करते रहते है । राजा साहब का व्यक्तित्व बहुआयामी था । वे परम विद्वान , समाज सेवी , कुशल राजनेता , मिलनसार व दानी स्वभाव के व्यक्तित्व थे । स्व राजा साहब का समाज और शिक्षा के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा । प्राचार्य ने कहा कि राजा साहब के आदर्शों को हम सभी शिक्षक गण अपने जीवन में अपनाए । जिससे महाविद्यालय उत्तरोत्तर विकास करे ।
भौतिक विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक ने भी राजा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा साहब जौनपुर के सत्रहवें नरेश रहे। देश आजाद होने के बाद भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में थे ।आप दो बार सांसद और चार बार विधायक भी थे । नेता विरोधी दल के रूप में आपकी वाणी विधान सभा में सुनने के लिए सदस्य गण इच्छुक रहते थे ।
डा माया नंद उपाध्याय पूर्व विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र ने भी राजा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम का संचालन डा मनोजकुमार तिवारी ने किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments