Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर छात्रों ने उकेरे रंग, ड्राइंग प्रतियोगिता में...

र्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर छात्रों ने उकेरे रंग, ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

खेतासराय (जौनपुर) के.डी. इण्टर कॉलेज में गुरुवार को जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और स्वच्छता का सन्देश चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की आवश्यकता को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं जेसीआई शाहगंज संस्कार के पूर्व अध्यक्ष अखलाक अहमद, विनायक गुप्ता, कुशाग्र अग्रहरि, इकरार खान, रजा हुसैन, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू सेठ, रविंद्र यादव, राममूरत, मेवालाल, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीरज सोनी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments