Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरधान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से...

धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से गिरने की आशंका

दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

खेतासराय (जौनपुर): कलापुर बाजार से करीब पाँच सौ मीटर पहले रविवार को धान के खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जाँच में तेज आंधी-बारिश के बीच साइकिल से अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान विनोद गौतम (43) पुत्र नंदलाल गौतम निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर के रूप में हुई। बताया गया कि विनोद आदमपुर में दाढ़ी-बाल बनाने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था।

बताया गया कि शनिवार रात करीब वह अपनी दुकान से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश हो रही थी। आशंका है कि अत्यधिक नशे की हालत में साइकिल चलाते समय वह अपना सन्तुलन खो बैठा और सड़क किनारे स्थित पानी भरे धान के खेत में जा गिरा। गिरने से उसे चोट आई और पानी भरे खेत में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

रविवार को खेत में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। घटना को लेकर क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments