Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरछठ पूजा को लेकर बड़ा पोखरा व मंदिर की कराई गई साफ-सफाई

छठ पूजा को लेकर बड़ा पोखरा व मंदिर की कराई गई साफ-सफाई

कई गांवों की महिलाएं करती हैं पूजा-अर्चना

सुरक्षा के मद्देनजर कराई गई बैरिकेडिंग

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जर्रो स्थित बड़ा तालाब (पक्का पोखरा) पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पोखरे के साथ रामजानकी मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई कराई गई। यहां आसपास के कई गांवों की महिलाएं छठ पर्व पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।

छठ व्रती महिलाओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित ढंग से पूजा संपन्न कर सकें, इसके लिए पोखरे के घाटों की विशेष सफाई कराई गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग भी कराई गई, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

सफाई अभियान एडीओ पंचायत संजय यादव, ग्राम प्रधान रामवृक्ष तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव बीजे सहित अन्य लोगों की देखरेख में संपन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों ने छठ पूजा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियां पूरी कराईं।

स्थानीय लोगों ने छठ पूजा से पहले पोखरे और मंदिर परिसर की साफ-सफाई तथा सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments