Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरदीपक जलाने के विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

दीपक जलाने के विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

चार पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित एससीएसटी व मारपीट की प्राथमिकी कायम

खेतासराय (जौनपुर): पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को एक युवक की लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी गई है। मानीकलां गांव निवासी रजनीश कुमार सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने बड़े पापा के घर दीपक जलाने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रोशन बिन्द , पवन बिन्द, लकी बिन्द और विनय बिन्द ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments