Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJAUNPUR NEWS,पाली में मुकेश सिंह चौहान ने उठाई हक-हिस्सेदारी की आवाज

JAUNPUR NEWS,पाली में मुकेश सिंह चौहान ने उठाई हक-हिस्सेदारी की आवाज

पाली में सामाजिक न्याय संकल्प महारैली का आयोजन, मुकेश सिंह चौहान ने उठाई हक-हिस्सेदारी की आवाज

जौनपुर। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के तत्वावधान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को जनपद के पाली बाजार स्थित खेल के मैदान में विशाल ‘सामाजिक न्याय संकल्प महारैली’ का आयोजन किया गया। महारैली में जौनपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

महारैली में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर जनपद में चौहान समाज की आबादी लगभग ढाई लाख से अधिक होने के बावजूद समाज को उसकी अपेक्षित हक और हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। इसी उद्देश्य से आम जनता पार्टी सोशलिस्ट समाज की आवाज बनकर राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी सोशलिस्ट आम लोगों की पार्टी है, जो संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। पार्टी किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर चलने और वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्मान पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों और संकल्पों पर भी चर्चा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

महारैली में जौनपुर के अलावा आसपास के कई जनपदों तथा महाराष्ट्र से भी पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्थक पहुंचे। पाली बाजार का खेल मैदान जनसमूह से भरा रहा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

महारैली में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विजय सिंह चौहान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राम अवध चौहान (राष्ट्रीय महासचिव), दीना चौहान (महाराष्ट्र कमेटी), सर्वेश सिंह चौहान (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष), राजेश चौहान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), एडवोकेट ओमकार चौहान (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव), रामजन्म चौहान (महाराष्ट्र प्रदेश सचिव), दीवान सिंह चौहान (संस्थापक सदस्य), धर्मराज चौहान (प्रदेश अध्यक्ष), मनोज चौहान (प्रदेश कार्यकारी सचिव), योगेंद्र चौहान (राष्ट्रीय सलाहकार), मुद्रिका चौहान (राष्ट्रीय सचिव) सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महारैली के माध्यम से आम जनता पार्टी सोशलिस्ट ने सामाजिक न्याय, सर्वसमाज की भागीदारी और राजनीतिक अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने संगठनात्मक संकल्प को दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments