जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, चम्बलतारा शाखा द्वारा पंचायत भवन, भटेवर (जौनपुर) में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सम्मानित क्षेत्रीय प्रमुख (Regional Head) श्री संतोष कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में RAH श्री पंकज वर्मा जी, CM Credit श्री आनंद कुमार जी एवं FI नोडल अधिकारी श्री राहुल कुमार जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री योगेश कुमार जी, श्री चंदन कुमार (चम्बलतारा शाखा ) के शाखा प्रमुख, कुत्तूपुर शाखा के शाखा प्रमुख, टिघरा शाखा के शाखा प्रमुख, FLC सलाहकार श्री कमलेश यादव जी , RSETI जौनपुर के पूर्व निदेशक उपेन्द्र जी तथा CFL के सदस्यों की भी विशेष उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इस सफल आयोजन में चम्बलतारा शाखा के सभी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) एवं बैंक सखी श्रीमती सुषमा मौर्य जी का विशेष योगदान एवं सहयोग सराहनीय रहा। वित्तीय समावेश में उत्कृष्ट कार्य हेतु चुनिंदा बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) एवं बैंक सखी को क्षेत्र प्रमुख महोदय द्वारा सम्मानित किया गया ।
चम्बलतारा शाखा की ओर से विशेष आभार एवं धन्यवाद उन सभी सम्मानित ग्राहकों एवं ग्रामीणों का, जिन्होंने विभिन्न गांवों से पहुंचकर इस शिविर को सफल बनाया। विशेष रूप से भटेवरा , छबिलेपुर, शिकारपुर, प्यारेपुर, लाडलेपुर, करंजाकला एवं आसपास के अन्य ग्रामों से आए लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शाखा प्रमुख श्री चंदन कुमार ने सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, CFL सदस्यों, BCs, बैंक सखी एवं उपस्थित समस्त ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को पूर्ण करना है।





