दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी
दिव्यांग पर डीएम की नजर पड़ते ही तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी
JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 जनवरी : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जन शिकायतों के निस्तारण के क्रम में ग्राम मुकुंदीपुर तहसील सदर के निवासी दिव्यांग व्यक्ति प्रमोद मिश्र पुत्र गिरजाशंकर मिश्र द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि इनकी विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अनुपालन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी प्रमोद मिश्र की दिव्यांग पेंशन की समस्त कार्यवाही पूर्ण कर स्वीकृत करते हुए पूर्व में ही निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है,शीघ्र ही इनकी पेंशन निदेशालय स्तर से खाते में अंतरित हो जाएगी।
DM’s attention fell on the disabled, tricycle was immediately made available.इस अवसर पर प्रमोद मिश्र को दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से ट्राई-साइकिल उपलब्ध करायी गयी तथा उन्हें कम्बल भी प्रदान किया गया। इस दौरान प्रार्थी द्वारा संतुष्टी व्यक्त की गयी तथा शासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया गया।
उत्तर प्रदेश में डाक जीवन बीमा में जौनपुर का प्रथम स्थान|
JAUNPUR NEWS : डाक विभाग के जौनपुर मंडल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का 80 करोड़ से अधिक का बीमित राशि एक दिन में पोलिसी कराया | यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला जौनपुर पुरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, विदित हो कि डाक जीवन बीमा, डाक विभाग के द्वारा लोगो के जीवन को सन 1884 से वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर रही है l
डाक जीवन बीमा की योजनाओं में संतोष, सुरक्षा,सुविधा,सुमंगल, और युगल सुरक्षा जैसी पॉलिसियां शामिल हैं इन सभी बीमा की योजनाओं में कम प्रीमियम भुगतान करके अधिक बोनस का फायदा लिया जाता है | डाक जीवन बीमा अन्य सभी बीमा योजनाओं से सर्बाधिक बोनस प्रदान करती है |
Mandal postal life insurancein Jaunpur state अधीक्षक डाकघर, जौनपुर मंडल श्री आर.के. चौहान ने बताया कि डाक जीवन बीमा के अंतर्गत 20000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है | जिसका लाभ ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी उठा सकते है ग्रामीण इलाको में रहने वालो के लिए भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा द्वारा 10000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है l डाक जीवन बीमा का आवेदन नजदीकी डाकघर पहुच कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है इस उपलब्धि पर अधीक्षक डाकघर ने जौनपुर मंडल के सभी डाक कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें इस उपलब्धि को एक दिन तक सीमित न रख कर प्रत्येक दिन डाक सेवा जन सेवा की भावना से कार्य निष्पादित करना है एवं डाक विभाग की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है l JAUNPUR TODAY NEWS
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र:-राकेश मौर्य
जौनपुर: ज़िला समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रख्यात समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व पंडित जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11:00 बजे आयोजित हुई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति पंडित जनेश्वर मिश्र की दृढ निष्ठा के कारण वे ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पुर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया ।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहाकि वो सदैव सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ रहे। गोष्ठी को विधायक तूफानी सरोज, विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, आलोक त्रिपाठी ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजमूर्ति सरोज, राजेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, ज़िला सचिव गण दीनानाथ सिंह, कमलेश यादव, राहुल त्रिपाठी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, पंकज मिश्र, शैलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, रामू मौर्य, रामजतन यादव, नीरज पहलवान, सूर्यभान यादव राम अकबाल यादव आदि ने संबोधित किया।
गोष्ठी में प्रदेश सचिव राजेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, महावीर यादव, महेंद्र यादव नैपाल, डॉ जंगबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, गुलाब यादव, कमाल आज़मी, रुखसार अहमद, दिलीप प्रजापति, अमित गौतम, शर्मिला यादव, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, अशोक निषाद अरविंद यादव, सोनी यादव, अनुज दुबे, शैलेश यादव सहित सैकड़ों संपजन उपस्थित रहे। अंत में पूर्व विधायक रामपारस रजक, पूर्व प्रमुख कमला अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव और कांता निषाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया। गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक
JAUNPUR NEWS राष्ट्रीय राजमार्ग 233 /28,जनपद जौनपुर के किसानों के प्रतिकार का मामला तूल पकड़ रहा है किसान और राष्ट्रीय राजमार्ग का सहमति नहीं बनने के कारण बहुत लंबे समय से यह मामला लंबित है । 27 नवंबर को जिला मुख्यालय की सभागार में आर्बिट्रेटर सरपंच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग और जनपद जौनपुर के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट जिसमें किसानों को सहमति मुआवजा लेने के लिए मुआवजे का रेट का प्रस्ताव दिया गया जिस पर किसानों ने अपनी सहमति जाता दिया है जो प्रस्ताव किसानो को दिया गया है किसानो की ने मांग किया है कि किसानों का प्रतिकार अति शीघ्र दिया जाए ।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव अध्यक्ष हीरामणि गौतम जिला सचिव प्रस्तावित
शाहगंज[ जौनपुर] सुल्तानपुर शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित दैनिक राष्ट्र साक्षी कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की नई इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की और बैठक का संचालन जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव ने किया ।
केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार क्रांतिकारी मिजाज रखने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके पदों की घोषणा की गई साथ ही साथ रिक्त पदों पर जल्द ही बैठक करके सर्वसम्मति से घोषणा की जाएगी आज की बैठक में पूर्व की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद पर चंद्रजीत यादव को नियुक्त किया गया साथ ही साथ जिला सचिव के पद पर हीरामणि गौतम को नियुक्त किया गया बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने माल्यार्पण करके नएपदाधिकारी का स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान व जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, अजय बहादुर,मनोज सिंह, जेडी सिंह,आसिफ खान,अजय बहादुर,राम विलास, मनोज सिंह,संदीप सोनी शुभम गुप्ता, मने अब्बास सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
मानक के अनुरूप शाहगंज ब्लाक में कार्य करने पर दिया गया जोर
समीक्षा बैठक में मानक के अनुरूप कार्य करने पर जोर
विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में सम्पन्न हुई बैठक
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा का बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीरो पॉवर्टी, प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण, फैमिली आईडी,फॉर्मर रजिस्ट्री, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन,आरआरसी सेंटर का आधा-अधूरा निर्माण आदि को जनवरी माह पूर्ण कर लिया जाएं,
उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। इस दौरान एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, सुजीत यड्सव, संजय यादव, दीपक सिंह, अजीत कुमार, शिवमूर्ति यादव, आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदा एक की घटनास्थल पर मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर
शाहगंज (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव यूनियन बैंक के समीप अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदते हुए वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के भमोरा थाना अंतर्गत लहर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र मोहन 25 वर्षीय बड़ा गांव में रहकर अपने साथियों के साथ गरी हलवा का रेड़ी पर फेरी किया करता था। बुधवार को प्रातः लगभग 7:30 बजे सौच करने निकाला था। तभी अचानक सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उक्त युवक समेत दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक संजू बड़ा गांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल संजू को स्वास्थ्य समुदाय केंद्र शाहगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया तेज रफ्तार पिकअप कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
JAUNPUR NEWS जौनपुर 21 जनवरी :जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जिन ब्लॉकों के स्तर पर पेंडेंसी है उसे खत्म करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन सीएचसी पर संस्थागत प्रसव की संख्या कम है वहां की समीक्षा की जाए और आशाओं के द्वारा प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराने वाले को चिन्हित किया जाए। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सिरकोनी की प्रगति खराब मिली जिस पर प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए और एमओआईसी को निर्देश दिया कि सुधार लाए।
परिवार नियोजन की समीक्षा करते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि पुरुष नसबंदी में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस योजना में लापरवाही न बरती जाए और सभी एमओआईसी इस बात का ध्यान अवश्य रखें। इस योजना के खराब प्रगति वाले एमओआईसी खुटहन, रामनगर और सुजानगंज को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर प्रति ब्लॉक 200 कार्ड बनाते हुए इस कार्य में प्रगति लाए अन्यथा की स्थिति में वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक, आयुष्मान मित्र, सीएससी प्रभारी को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत एलबेंडाजोल दवाई खिलाए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई और निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाए। टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिक की संख्या में निःक्षय मित्र बनाए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टी.बी. मरीजों के समुचित व्यवस्था हेतु निःक्षय पोषण योजना के तहत समुचित धनराशि दी जा रही है लेकिन उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरुरत है। उन्होंने सभी नागरिकों, मा0 जनप्रतिनिधिगणों, उद्यमियों आदि से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग टी.बी. मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए निःक्षय मित्र बने, जिससे जनपद को टीवी मुक्त कराए जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 119 कुष्ठ रोगियों की पहचान हुई है जिनका इलाज चल रहा है उन मरीजों को मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ठंड के दृष्टिगत बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से कंबल वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को कुष्ठ रोग के भेदभाव को समाप्त करने तथा जागरूकता उत्पन्न करने तथा भ्रांतियों को समाप्त करने हेतु अपना संपूर्ण योगदान देने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित एमओआईसी, अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। JAUNPUR HINDI NEWS
2 miscreants injured in police encounter jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर के पैर में लगी गोली थाना-सिंगरामऊ व स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद तमंचा खोखा कारतूस .एक ट्रक,16 तीन मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जनपद-जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में आज को थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना स्थानीय से मय हमराही व गाड़ी के वास्ते देखभाल शान्ति व्यवस्था अन्दर इलाका थाना स्थानीय में गश्त व चेकिंग करते हुये हाईवे पर जा रहा थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ बदमाशों का एक संगठित गिरोह गोवंश से भरा एक ट्रक लेकर जनपद प्रतापगढ़ से जनपद वाराणसी की तरफ जा रहा है जिनका पीछा करके पकड़ा जा सकता है।
JAUNPUR CRIME पुलिस मुठभेड़
इस सूचना पर थानाध्यक्ष सिंगरामऊ के द्वारा थाना स्थानीय के पुलिस टीम व स्वाट टीम जनपद जौनपुर के साथ बदमाशों का पीछा किया गया तो ट्रक के चालक के द्वारा एकाएक अपने गाङी में ब्रेक लगाकर गाङी रोककर भागने लगे और करीब 300 मीटर जाकर थानाध्यक्ष टीम व स्वाट टीम पर बदमासों के द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गयी बदमाशों को बार-बार थानाध्यक्ष सिंगरामऊ के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमास माने नही और जान से मारने की नियत से पुलिस वालों की तरफ फायर कर दिया अन्य कोई उपाय न होने पर थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रभारी द्वारा आत्मरक्षार्थ दो-दो राउण्ड फायर किया गया तो कुछ समय बाद बदमाशों ने फायर बन्द कर दिया गया।
सिखलाये हुये तरीके से आगे बढ कर देखा गया तो दो बदमाश बालकदास यादव व पंकज यादव के पैर में गोली लगी हुई है। जिन्हें अपराध का बोध कराते हुये समय करीब-14.39 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्तपताल भेजवाया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-10/2025,धारा-3/5/8, गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट व 109 बीएनएस,थाना-सिगरामऊ,जनपद-जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बालकदास यादव पुत्र रामजग यादव,निवासी-ग्राम-कोहङा,थाना-शाहगंज,जनपद-जौनपुर,उम्र-करीब 22 वर्ष 2. पंकज यादव पुत्र रुदल यादव,निवासी-सारीजहाँगीर पट्टी,बडौना,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर,उम्र करीब 26 वर्ष बरामदगीः- 1. दो तमंचा .315 बोर 2. 04 खोखा कारतूस .315 बोर 3. 01 ट्रक जिसमें 16 जीवित गोवंश व 04 मृत गोवंश लदी हैं 4. 03 मोबाइल व 1150/- रु0 नगद
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त बालकदास यादव (1).मु0अ0सं-36/2022,धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भा0द0वि0,थाना-खामपार,जनपद-देवरिया (2).मु0अ0सं-169/2022, धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भा0द0वि0,थाना-अलीनगर,जनपद-चन्दौली (3). मु0अ0सं-351/2023, धारा-323/427/504/506, भा0द0वि0,थाना-शाहगंज,जनपद-जौनपुर (4).मु0अ0सं0-319/2024,धारा-3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट,थाना-अलीनगर,जनपद-चन्दौली आपराधिक इतिहास- पंकज यादव (1).मु0अ0सं0-204/2019,धारा-34/392/411,भा0द0वि0,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (2).मु0अ0सं0-238/2019,धारा-34/392/411,भा0द0वि0,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (3).मु0अ0सं0-229/2022,धारा-3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (4).मु0अ0सं0-447/2023,धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,थाना-कोतवाली देहात,जनपद-गोण्डा
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने मंगलवार क्षेत्र के अर्जनपुर गाँव से एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी धूपचन्द्र पुत्र रामसेवक (37 वर्ष) के विरुद्ध पारिवारिक न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया।