Home Blog Page 184

वाहन चेकिंग के दौरान किशोर गिरफ्तार 

0
वाहन चेकिंग के दौरान किशोर गिरफ्तार 
वाहन चेकिंग के दौरान किशोर गिरफ्तार 

वाहन चेकिंग के दौरान 1.4 किलो गांजा बरामद,पुलिस ने भेजा चालान

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) वाहन चेकिंग के दौरान किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे खेतासराय पुलिस टीम ने आज़मगढ़ सीमा पर लगे बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक किशोर को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके से पास से 1.4 किलो गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार किशोर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय हमराह अनिल कुमार यादव व विनोद कुमार प्रजापति ऑपरेशन प्रवेश के तहत क्षेत्र के आज़मगढ़ बॉर्डर सोंगर के समीप चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक किशोर झोले में कुछ रखकर ले जा रहा था,शंक होने पर पुलिस ने रोक लिया, पूछताछ किया तो अपना नाम अरबाज पुत्र इरशाद (19 वर्ष) निवासी मोहल्ला चौहट्टा खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान इसके पास से झोले में रखा लगभग 1 किलो 400 ग्राम नाज़ायज़ गांजा बरामद हुआ। जिसके आधार पर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

बच्चे देश के भविष्य,इन्हें बेहतर शिक्षा देने की जरूरत: अरविन्द पटेल

0

बच्चे देश के भविष्य,इन्हें बेहतर शिक्षा देने की जरूरत: अरविन्द पटेल

Jaunpur news जौनपुर। सिरकोनी विकास क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एकल विद्यालय अभियान द्वारा वन यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार पटेल रहे।वन यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि एकल विद्यालय अभियान पूरे भारत देश में अपनी सेवाएं दे रही हैं। गांव-गांव में विद्यालय लाकर ग्रामीण बच्चों को पढ़ना – लिखना सिखाने के साथ – साथ शारीरिक शिक्षा,योग शिक्षा,नैतिक शिक्षा और संस्कार देने का काम एकल अभियान करता है। जिसके तहत एकल अभियान सिरकोनी अंचल नाथूपुर के संच के विद्यालय ग्राम कल्याणपुर में वन यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गांव के प्रमुख सीनियर सिटिजन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

साथ में एकल अभियान के जिला समिति पदाधिकारी उमेश चन्द्र, राहुल यादव,कामता प्रसाद आगमन पर ग्राम के मुख्य द्वार पर ही ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा चंदन तिलक व फुल माला भव्य स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया।जहां विद्यालय संचालन अनेकों बालगीतों के माध्यम से वेद मन्त्रों के उच्चारण से गांव वासी बहुत प्रसन्न हुए एवं सभी कार्यक्रम के पश्चात सभी को सम्मानित भी किया। एकल विद्यालय ग्राम कल्याणपुर के तमाम बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा कापी,पेन व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चें कुम्हार के मिट्टी की चाक की तरह है। इन्हें जैसे ढ़ालना चाहों गे वैसे ही ढल जायेंगे । इस दौरान अर्चना गौतम,रेनू सिंह, शान्ति देवी, बिन्दु देवी,सन्जू देवी,विनिता, अर्पिता, मोनू,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

पीड़ित की भूमिधरी पर लेखपाल ने चलवाया जेसीबी मशीन

0
पीड़ित के भूमिधरी पर लेखपाल ने चलवाया जेसीबी
JAUNPUR NEWS

हल्का लेखपाल पीड़ित के भूमिधरी पर चलवा दिया जेसीबी, जिलाधिकारी से लगाया गुहार

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) अतिक्रमण हटवाने के लिए क्षेत्र के एक गाँव का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ अतिक्रमण हाटने के लिए प्रार्थी ने शिकायत किया तो उल्टा पीड़ित के भूमिधरी पर जे.सी.बी. चल गया, मामला क्षेत्र के चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने इसके विरुद्ध जाँच और अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के सुम्बुलपुर गाँव निवासी जुबैर पुत्र असगर अली ने ग्राम के सार्वजनिक चकमार्ग पर गाँव के नईम व जाबिर द्वारा बांस, बल्ली के माध्यम से सार्वजनिक चकमार्ग को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाया था।

आरोप है कि साजिश के तहत हल्का लेखपाल द्वारा गलत ढंग रिपोर्ट में, मौके रास्ता खाली, कोई अतिक्रमण नहीं है तथा प्रार्थी के विरुद्ध 107, 116 व 151 के तहत कार्यवाई कर दिया गया। जिससे प्रार्थी पूरी तरह से भयभीत है। प्रार्थी सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध फिर से प्रार्थना-पत्र देकर गुहार लगाया। आरोप है कि दुबारा प्रार्थना-पत्र के बाद हल्का लेखपाल अतिक्रमण हटवाने के लिए मोटी रकम की मांग किया, प्रार्थी पैसा देने से असहमति जताया तो झल्लाया लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने बिना किसी उच्चाधिकारियों के आदेश, न तो किसी प्रकार की नोटिस दिए बगैर प्रार्थी की भूमिधरी पर ही जे.सी.बी. चलवा दिया। आरोप है उक्त हल्का लेखपाल धमकी दे रहा है कि किसी प्रकार की कार्यवाई किये तो फर्जी मुकदमा लदवाकर जिन्दगी पलीत कर दूंगा। जिससे प्रार्थी और भी भयभीत है। प्रार्थी मामले की जाँच और अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाया रेफ्लेक्टर 

0
परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाया रेफ्लेक्टर 
परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाया रेफ्लेक्टर 

 परिवहन विभाग ने टोल प्लाजा पर वाहनों पर लगाया रेफ्लेक्टर 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर 20 जनवरी बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 01 जनवरी  से 31 जनवरी  तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। 

 उक्त के अन्तर्गत आज जनपद जौनपुर में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वाराणसी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें हौज टोल प्लाजा पर बिना रेफ्लेक्टर लगे वाहनों पर रेफ्लेक्टर लगाया गया एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, हौज टोल के मैनेजर बालकृष्ण दुबे, गयात्री प्रोजेक्ट से मनीष, रोड सेफ्टी मैनेजर पवन सिंह, एवं यातायात पुलिस व प्रवर्तन कार्मिक मौजूद रहे।Transport department installed reflectors on vehicles

यह भी पढ़े :  Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस
यह भी पढ़े :  JAUNPUR NEWS प्रबंधक महासंघ ने कुलपति को मुकुट पहना कर किया स्वागत  

JAUNPUR NEWS प्रबंधक महासंघ ने कुलपति को मुकुट पहना कर किया स्वागत  

0
JAUNPUR NEWS प्रबंधक महासंघ ने कुलपति को मुकुट पहना कर किया स्वागत  
JAUNPUR NEWS प्रबंधक महासंघ ने कुलपति को मुकुट पहना कर किया स्वागत  

पीयू प्रबंधक महासंघ ने कुलपति को मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

  • परीक्षा संचालन व मूल्यांकन में सहयोग का दिया आश्वासन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह व परीक्षा नियंत्रक डा.विनोद कुमार सिंह और कुलसचिव (परीक्षा) अजीत प्रताप सिंह को आगामी परीक्षा संचालन और मूल्यांकन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कुलपति को चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी और संरक्षक अशोक दुबे की अगुवाई में हुए इस आयोजन में महासंघ के कई प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से डॉ. ज्ञान प्रकाश पाठक, प्राचार्य शरद सिंह (लीलावती अध्याय प्रसाद महाविद्यालय, बराई थानागद्दी), अखिल प्रताप सिंह (मालती देवी महाविद्यालय), मुन्ना यादव (श्री अभिमन्यु महाविद्यालय), नीरज मिश्रा (भोलानाथ महाविद्यालय), विनोद तिवारी, विद्याधर तिवारी महाविद्यालय, राजकुमार मौर्य और डॉ रिंकू मौर्य सहित कई प्रबंधक उपस्थित रहे।इस अवसर पर महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए समन्वय और सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने नए वर्ष के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और विश्वविद्यालय के सतत विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों और प्रबंधकों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग का माहौल देखने को मिला।

गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन  

0
गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन  
गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन

खड़ंजा पर दीवाल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS जौनपुर (सुजानगंज) स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा पढ़ुआ में तारापट्टी के बार्डर से प्रदीप शुक्ला के घर तक 20 वर्षों से विधायक निधि से खड़ंजा निर्मित है।इस रास्ते से कई घरों के लोग आते जाते है। उस रास्ते पर दबंगों द्वारा खड़ंजा पर दीवाल निर्माण कर रहे हैं।

जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव निवासी रविशंकर ने बताया बताया कि इस रास्ते पर 50 वर्षों से अधिक लोगों का आना जानें का रास्ता है।जिस पर 20 वर्ष पुर्व विधायक निधि से खड़ंजा निर्मित है।उसी खड़ंजा पर पुनः प्रमुख निधि से खड़ंजा निर्माण हों रहा था। कुछ दुर तक होने पर अशोक शुक्ला द्वारा निर्माण कार्य को रोककर दीवाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी शिकायत प्रशाशन की गई लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है । विरोध प्रदर्शन में धीरज शुक्ला, प्रदीप, सतीश, सक्षम व महिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   

0
JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   
JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   

jaunpur News today hindi जौनपुर : खुटहन विकासखंड के एक गांव में स्वजनों के विरोध के चलते दो दिनों पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ थाने लाया तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। उनके आगे दोनों पक्षों को विवश होकर सहमति प्रदान करना ही पड़ा। कई मानिंद जनों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में एक दूजे को जयमाल पहनाकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।

थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी सजातीय युवक और युवती का महीनों से आपस में प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के अभिभावक को इसकी जानकारी हुई तो युवती पर पाबंदियां लगाई जाने लगी। गत शनिवार को दोनों घर से फरार हो गए। घटना की सूचना युवती के पिता द्वारा थाने पर दी गई। सोमवार को पुलिस ने युवक के एक रिश्तेदार के घर से दोनों को बरामद कर लिया। थाने लाकर दोनों के स्वजनों को बुलाया गया तो युवती युवक संग शादी करने को अड़ गई। गांवो के कई लोग थाने पर पहुंच समझाने बुझाने लगे। प्रेमी युगल के जिद के आगे किसी की न चली। प्रेमी ने मंदिर प्रांगण में प्रेमिका की मांग भर दोनों एक दूसरे के गले में जयमाला पहना कर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए l

यह भी पढ़े : Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस   

प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  

0
प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  
प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  

सहोदया स्कूल एसोसिएशन के निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव

खेतासराय (जौनपुर) सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल,आमगांव, फुलेश के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव को सहोदया स्कूल एसोशिएशन का निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक कुशलता और वित्तीय प्रबंधन में दक्षता को मान्यता दी गई।

विनोद कुमार यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपने स्कूल को एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

सहोदया स्कूल एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। एसोशिएशन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना और शिक्षकों तथा छात्रों के विकास के लिए नई पहल करना है। विनोद कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा, मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं और एसोशिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

उनके निर्विरोध चुनें जाने पर पर डॉक्टर जे.पी. सिंह आर्थो सर्जन, प्रबन्धक दुर्गेश सिंह देवदूत हेल्पिंग्स हैंड्स के संस्थापक सदस्य, अशोक यादव सुल्तानी, अनूप सिंह अपरिहार, गौरव सिंह, नेहा सिंह, विवेक कोच, अभिषेक अस्थाना, दीपक मौर्य, रविकांत पटवा आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

यह भी पढ़े ;Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस

SHAHGANJ NEWS: शाहगंज समाचार 

0

हनुमान जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा 21 जनवरी को SHAHGANJ NEWS

SHAHGANJ NEWS IN HINDI शाहगंज (जौनपुर)।धर्म प्रेमी सज्जनों तथा देवियों अपार हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जा रहा है कि 21 तारीख दिन मंगलवार को कोतवाली परिसर शाहगंज में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना होनी है, इसी पावन उपलक्ष्य में कल सुबह 10 बजे दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सब बड़ी से बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। एवं 22 तारीख दिन बुधवार को  सायंकाल में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन है।अतः आप सभी से निवेदन है कि उक्त कार्यक्रमों में पहुंच कर भजन संध्या का आनंद लेते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नगर के एराकियाना मोहल्ले में 12 जनवरी को घर मे घुसकर पुरुष व महिला के साथ धारदार हथियार से मारपीट समेत महिला से अभद्रता करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर  संबंधित धाराओं में मुकदमा  दर्ज किया। उक्त मोहल्ला निवासी रिजवान पुत्र जियाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते एक सप्ताह पूर्व पीड़ित मोहल्ला स्थित अपने किराने की दुकान पर बैठा था उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर उक्त मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर, सुफियान अख्तर, व अदनान अख्तर पुत्रगण सलमान व इमरान अख्तर, जीशान अख्तर सलमान अख्तर पुत्रगण सैय्यद महमूद एक जुट होकर दुकान मे घुसकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर पीड़ित की बहन बचाने पहुची तो उक्त लोगों ने उसपर हमला कर अभद्रता करने लगे। शोरशराबे की आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठा होते देख लोग मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों पर सोमवार को  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटीं है।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम

JAUNPUR:नेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 

0
JAUNPURनेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 
JAUNPURनेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 

लायंस क्लब द्वारा 465 कम्बल का हुआ वितरण और नेकी की दीवार के तहत 1295 जरूरतमंद लोगों को मिला वस्त्र JAUNPUR HINDI NEWS

SHAHGANJ JAUNPUR NEWS शाहगंज [ जौनपुर ] निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह नगर के लायंस क्लब नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों जरूरतमंद को लाभ मिल । समारोह में सभी जरूरतमंद को कम्बल मिलते ही व जरूरत के उपयोगी वस्त्र मिलते ही खुशी से चेहरे खिल उठे। आप बता दे इस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डॉ. वेद प्रकाश सिंह राजू भैया आमंत्रित थे उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अभय सिंह ने कहा एक तरफ दीप प्रज्वलन कर कम्बल वितरण की शुरुवात की वही दूसरी ओर अपने कर कमलों द्वारा नेकी के दीवार के फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया। इस में उनका सहयोग विशिष्ट तिथियों के रूप में श्री विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय कलान के प्राचार्य डॉ मनोज सिंह,भाजपा के ओवीसी प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल जायसवाल ने सहयोग किया। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 465कम्बल वितरण किया गया। नेकी के दीवार में जरूरतमंद ने लगभग 1295 उपयोगी वस्त्र निःशुल प्राप्त किया।

अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, लियो अध्यक्ष अधिवक्ता शशांक गुप्ता के साथ कम्बल वितरण समारोह के कार्यक्रम संयोजक सुभाष यादव उर्फ चंदू पूर्व प्रधान एवं निदेशक लक्ष्मी नारायन वाटिका नेकी के दीवार के कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल के इस कार्य की जम कर तारीफ की। समारोह का संचालन संस्था उपाध्यक्ष रविकांत जायसवाल, और आभार संस्था सचिव मनोज पाण्डेय ने किया । इस समारोह को सफल बनाने में रूपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अरुण पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी ,अनिमेष अग्रहरि, सर्वेश चौरसिया, विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. आर जीवराम, डॉ.तारिक शेख, राजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता उर्फ रोमिल, डॉ. ज्ञान चंद्र चित्रवंशी, डॉ टी एन त्रिपाठी, साहित लायंस पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ लियोदधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।jaunpur News today hindi

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम