धारा 376 बलात्कार के आरोपी को हुई 20 वर्ष की जेल 50 हजार रुपये का लगा जुर्माना JAUNPUR CRIME
Rape accused gets 20 years in jail in jaunpur : जनपद जौनपुर के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनन्य उमेश कुमार द्वितीय की कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में आज एक अहम फैसला सुनाया है ,विशेष सत्र परीक्षण संख्या 251/ 23 स्टेट बनाम संजीव में अभियुक्त संजीव पुत्र अशोक निवासी कछवन थाना चंदवक मुकदमा अपराध संख्या 168/23 में धारा 363 में 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5000 रुपया का अर्थदंड व धारा 366 में 5 वर्ष का कठोर कारावास ₹7000 का अर्थदंड वह धारा 506 में 2 वर्ष कठोर कारावास वह ₹2000 का अर्थदण्ड वह 5 L/6 पाक्सो एक्ट सपठित धारा 376 आईपीसी में 20 वर्ष का कठोर कारावास वह 50000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक वेद प्रकाश तिवारी व विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र पाल ने किया था l
महफिलों में पेश किए हजरत अली की शान में कसीदें,’दर नया खोला गया है काबे की दीवार में’ मिसरे पर शायरो ने पढ़े शेर
A gathering organized to celebrate the birth of Hazrat Ali
जौनपुर: मुसलमानों के ख़लीफा शियो के पहले इमाम मौलाए कायनात हजरत इमाम अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के मौक़े पर स्थान मरहूम सैय्यद अली शब्बर के निवास मोहल्ला अजमेरी मे एक महफिल सजी बज़मे मौलूदे काबा” जिसमें शायरों ने हजरत अली की शान में अपने कलाम पेश किए। कसीदे सुनकर श्रृद्धालु मंत्रमुग्ध होते रहे और ख़ूब वाह वाही किया।
इससे पहले महफिल का आगाज धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया और हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम की ज़िन्दगी हर इंसान के लिए आइडियल और नमूना है। उन्होंने हाकिम और वली होने के साथ उम्मत की रहबरी जब से जब तक सभाली तारीख गवाह है कि उस दौरान कोई भी भूखा नहीं रहा किसी के साथ नाइंसाफी नही हुई। जो कि आज के दुनिया में तमाम हाकिमों के लिए एक सबक़ हैं।
महफिल का मिसरा “दर नया खोला गया है काबे की दीवार मे” रहा जिसपर शायरो ने अपने कलाम पेश किये। मौलाना सै. आबिद रज़ा रिज़वी मोहम्मदाबादी ने पढ़ा कि- एक अलीए ख़ामनाई ने पढ़ाया था जुमा, कितना दम है देख ले दुनिया मेरी दस्तार मे।
नजमी जौनपुरी ने पढ़ा- ज़िक्र से हैदर के ज़ीनत दो तुम अपनी बज़्म को, लाएगा तब्दीलियाँ ये आपके किरदार में। राहिब जौनपुरी ने पढ़ा- आमदे मालाएं गुल से है मुनव्वर दो जहाँ, नूर बरसा आसमा से गुल खिले गुलज़ार मे। रविश जौनपुरी ने पढ़ा- हम सही हो जाए गर से सब सही हो जायेगा, है कमी कितनी मेरे अन्दर मेरे किरदार मे। तनवीर जौनपुरी ने पढ़ा- तेरी सूरत आइना दारे सिफाते किबरिया, एक अलग मेराज पिनहा है तेरे दीदार मे।
महफ़िल में शायरो शादाब जौनपुरी, ज़ीशान अकबरपुरी, मौलाना सै शाज़ान ज़ैदी, कैफी मोहम्मदाबादी, आमिर कजगांवी, ताबिश काज़मी, अली अब्बास, अनवर जौनपुरी, वजीह़, मेहंदी ज़ैदी, शोज़ब भादवी, एतेशाम रूधौलवी, ख़ुमैनी, अबु तालिब ज़ैदी, साहेबरज़ा, मूसा, अज़ादार, वसीम, तालिब, ज़मानत आदि शायरो ने मौला अली की शान मे कसीदे पढ़े।
अन्त मे नज्र-ए-मौला अली हुई और लोगो की सलामती तरक्की की दुआ कराई गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद पेश की और खुशियां मनाईं। संचालन सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कायम आब्दी,आरिफ हुसैनी, सै मो हसन नसीम, इसरार हुसैन एडवोकेट, मुफ्ती नजमुल हसन, दानिश काज़मी, मुफ्ती शारिब, असद, इनायत अब्बास काज़मी, अनवारूल हसन, मासूम आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
SHAHGANJ teen talaak NEWS : ( शाहगंज ) जौनपुर के शाहगंज में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है कानून आने के बाद भी कुछ लोगो को कानून का भय नही रह गया है। ताज़ा मामला नगर के एक मुहल्ले निवासी युवती की शादी ग्राम पुरानी बाज़ार सूरापुर थाना कादीपुर निवासी मेराज पुत्र मोहम्मद अली का विवाद एक अप्रैल 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ससुराल वाले और पति मेराज गाड़ी और दो लाख नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।विवाहिता किसी तरह अपनी ज़िंदगी गुज़र बसर कर रही थी।
मगर बीते दिनों मेराज फिर दो लाख नगद की मांग को लेकर दबाव बनाने लगा।जब विवाहिता ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो मेराज़ ने मुम्बई में रहते हुए फोन से तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।वही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है।आगे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
JAUNPUR NEWS जौनपुर! आम आदमी पार्टी जौनपुर ने अपने के नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है,पार्टी संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना,पूर्व जिला महासचिव आलोक राजभर,पूर्व जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी श्रीवास्तव का निष्कासन रद्द करते हुए पार्टी में पुनः वापसी की है। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि आज बड़े खुशी की बात है कि हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यगण जो किन्हीं कारणों से हमसे दूर हो गए थे,आज फिर से हमारे साथ जुड़कर पार्टी में काम करेंगे ।
हम ऐसे उन सभी साथियों का स्वागत करते हैं जो आम आदमी पार्टी जौनपुर की विचारधारा और हमारे नेता केजरीवाल जी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी को प्यार करते हैं उनके पदचिन्हों पर चलते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से नाराज चल रहे हैं ,उन सबको पार्टी के साथ आने का आह्वान करते हैं। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हम जोड़ो की राजनीति कर रहे हैं, तोड़ो की नहींं।कतिपय मतभेद के चलते हमारे कुछ महत्वपूर्ण साथी हमसे दूर हो गए थे लेकिन उनकी विचारधारा मानसिकता सदैव आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी रही और वह अन्यत्र किसी राजनीतिक दल में नहीं गए ऐसे साथियों का हम हृदय की अतल गहराइयों से स्वागत करते हैं और उन्हें साथ में लेकर कंधे से कंधा मिलाकर अरविंद केजरीवाल जी एवं आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि ने सभी साथियों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के पुराने स्तंभ हैं,उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
jaunpur News: जयकरन सिंह जन्म शताब्दी पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
शॉट पुट में सूरज अर्पित शशि अर्पिता ने पहले स्थान पर मारी बाजी
JAUNpUR Hindi NEWS जौनपुर।जयकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक जयकरन सिंह की जन्म शताब्दी और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बहुप्रतीक्षित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
मुख्य अतिथि चौहान शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ.राम सेवक चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल को पहचान दिला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि समर बहादुर चौहान ने कहा “खेल हमें जीवन में संघर्ष और सफलता के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। शॉट पुट बालक अंडर-15 सुरज 10.40 मीटर,शशि चौहान 9.26 मीटर,मुकेश यादव 8.60 मीटर पर सफलता हासिल किया । अंडर-18 अर्पित यादव,संदीप बिंद,हितेश कश्यप,शॉट पुट (बालिका) अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,अंशिका सिंह सफल रही।
लॉन्ग जंप (बालक) अंडर-18 शशि चौहान,अमन चौधरी,अनुराग प्रजापति लक्ष्य व लॉन्ग जंप (बालिका) अंडर-15 पूजा यादव,शिवांगी यादव,अंशिका भारती ने लक्ष्य पायी । जेवलिन थ्रो बालक अंडर-18 संदीप बिंद,अर्पित यादव,हितेश कश्यप व बालिका मे अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,रिशम यादव सफल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ साधू सिंह चौहान व संचालन प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया । कोच कृष्ण कुमार, कन्हैया यादव अमरजीत और दिलीप यादव का विशेष योगदान रहा । मौके पर फूलचंद भारती ,अवधेश चौहान, अध्यापक वीरेंद्र यादव, डॉ रामअचल, साहबलाल वकील, मंगरु खलीफा, गोवर्धन चौहान, रामसहाय , हरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS : पूर्वआईएस अभिषेक सिंह ने नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ का किया शुभारंभ
जौनपुर, प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ का आगाज होने पर समाजसेवी पूर्व आईएस अभिषेक सिंह के द्वारा जेसीज चौराहा से नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वही श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में सवार दर्शनार्थियों ने इस नेक कार्य की खूब सराहना की और कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए हम सभी लोग काफी उत्साहित हैं और काफी अच्छा लग रहा है पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने सभी जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महाकुंभ में लोग पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाए और पुण्य के भागी बने।
महाकुंभ के पहले दिन श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में कुल 51 दर्शनार्थी सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए हुए रवाना हुए और अभिषेक सिंह ने एक-एक दर्शनार्थियों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। मालूम हो कि पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने इससे पहले भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के बाद रामलला का दर्शन के लिए एक महीना नि:शुल्क बस सेवा लोगों के लिए उपलब्ध कराया था। इस नेक कार्य के लिए सभी जनपद के लोगों ने अभिषेक सिंह की सराहना की है। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, वैभव सिंह, सभासद अंकित सिंह बिट्टू व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
jaunpur News: कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन
JAUNPUR NEWS: अलाव न जलवाने पर कचगांव के नगरवासियों ने किया प्रदर्शन।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा अलाव जलवाने के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति। जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस भीषण ठंड के समय भी अलाव न जलने से आक्रोशित नगरवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड में भी नगर पंचायत में अलाव जलवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। ठीक ढ़ग से नगर पंचायत में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। नगरवासियों ने कहा कि जहां सरकार द्वारा ठण्ड से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो इसके लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलवाने और राहगीरों को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा बनवाये जाने के निर्देश गये है।
इसके बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। अलाव के नाम पर मात्र एकाध जगह एक दो लकड़ी जलवाकर अलाव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी महोदय सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश को दर किनार कर दिया गया है। इस नगर पंचायत में अलाव के अभाव के कारण राहगीर ठण्ड से पूरी तरह से परेशान नजर आ रहे हैं। नगरवासियों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार लोगों को बार-बार अलाव जलवाने को कहने के वावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। जैसे नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भ कर्मी निद्रा में लीन हो गये हो। नागरिकों ने इस बाबत जिलाधिकारी जौनपुर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पंचायत कचगांव में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए जाने की मांग की है। jaunpur News
SHAGANJ CRIME NEWS शाहगंज जौनपुर ; शाहगंज पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से दी है पुलिस के मुताविक जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली की बड़ागांव चिरैया मोड़ रोड पुलिया के पास से शातिर अभियुक्त नवनीत कुमार श्रीवास्तव पुत्र राकेश कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0010/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। SHAHGANJ CRIME NEWS
JAUNPUR CIME NEWS: जौनपुर :जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व खूनी संघर्ष करने वाले 15 अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी में दो पक्ष आपस में जमीनी विवाद व बाउंड्री वाल बनाने को लेकर मारपीट व खूनी संघर्ष कर रहे थे कि मौके पर पीआरवी व थाना स्थानीय कि पुलिस पहुची दोनों पक्ष आपस में आमादा फसाद थे कि संज्ञेय अपराध घटित होते देख 15 लोगों को हिरासत पुलिस में लिया गया l
प्रथम पक्ष के सोमनाथ यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव निवासी मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी थाना कोतवाली जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 11/2025 धारा 191(2),109,115(2),324(4) बीएनएस विरुद्ध 1.मनोज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव आदि 12 नफर व द्वितीय पक्ष के मनोज कुमार पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव नि0 उमरपुर हरिबन्धनपुर थाना कोतवाली जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 12/2025 धारा191(2),109,352 बीएनएस विरुद्ध शोभनाथ यादव पुत्र अज्ञात , जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव व 20-25 लोग नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर दोनो पक्ष के तरफ से कुल 15 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0-11/2025 धारा-191(2),109,115(2),324(4) बीएनएस मनोज यादव पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव 2. प्रज्जवलित यादव पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव 3. दिव्याश यादव पुत्र प्रज्जवलित कुमार यादव 4. अंकित यादव पुत्र मनोज कुमार यादव 5. आदर्श यादव पुत्र मनोज यादव निवासीगण उमरपुर हरिबन्धनपुर (अहमद खाँ मण्डी) थाना कोतवाली जौनपुर 6.विपिन कुमार पुत्र राम विशाल निवासी रामसमोधपुर थाना सरपतहा जौनपुर 7.प्रवीण कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव बवरखा थाना सरायख्वाजा जौनपुर 8. आशुतोष यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव निवासी अजोशी थाना सिकरारा जौनपुर। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS
खुटहन मृतक दंपति के घर पहुंचे BSP प्रदेश अध्यक्ष, 50 लाख रुपये की रखी मांग
खुटहन मृत दंपति के आश्रितों को 50-50 लाख आर्थिक सहायता, पट्टे पर भूमि व सरकारी नौकरी की मांग
JAUNPUR NEWS खुटहन (जौनपुर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने करेंट से मृत दंपति की दोनों नाबालिग पुत्रियों को 50- 50 लाख आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पट्टे पर भूमि दिए जाने की मांग प्रदेश सरकार से किया है। उन्होंने नहर का पानी बंद करवाकर शव को हर हाल में बरामद करने को को कहा। बिशुनपुर ग्रामसभा के मलूकपुर गांव निवासी दलित दंपति की खेत की बाड़ में लगे नंगे तार के करेंट से हुई मौत के मामले में घटना के आठवें दिन रविवार को उनके आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मृत दंपति की पुत्रियों से मिल उन्हें ढांढस बंधाते हुए उन्हें संभव मदद का भरोसा दिया।
ज्ञातव्य हो कि गांव के दलित दंपति रामचरित्तर अपनी पत्नी किस्मत्ती के साथ गत रविवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए गए थे। जहां से दोनों पति पत्नी लापता हो गए। पुलिस की पड़ताल में उनकी मौत का कारण बगल के खेत में नंगे तार से लगाई गई बांढ़ में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आने से होना बताया गया। मामले में पुलिस ने एक चकदार को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश करायी जा रही है। सप्ताह बीतने के बाद भी उनका शव बरामद नहीं हो पाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम आवाम खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दलित दंपति का शव सप्ताह बाद भी बरामद न किया जाना शासन प्रशासन की मिली जुली रणनीति है। उन्होंने मांग किया कि यदि मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी व पट्टे पर भूमि नहीं दी गई तो पार्टी इसे लेकर ब्यापक आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, मंडल कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष संग्राम भारतीय, पूर्व प्रत्याशी इंद्रदेव यादव,मंडल प्रभारी अवनीश कुमार,बेदप्रकाश गौतम, अमरजीत गौतम, तनवीर हसन, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।