JAUNPUR NEWS जौनपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 19 को 19 को रविवार का दिन पड ने की वजह से विद्यालय अब अगले हप्ते सोमवार को ही खुलेंगे , स्कूल के बच्चो की छुट्टी को लेकर इस विषय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के कम में भीषण ठंड एवं शीतलहर घना कोहरा को देखते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 के समस्त छात्र/छात्राओं का विद्यालय 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।
प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्रअनुदेशक शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित होकर ससमय डी०वी०टी० सहित अन्य विभागीय कार्य सम्पादित करते रहेंगे। समस्त सम्वन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश ‘का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।डॉ० (गोरखनाथ (पटेल) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर।
माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री शामिल होंगे
Minister will participate in Shringar Mahotsav of Mata Shitala Chowkiyan jaunpur :
JAUNPUR NEWS जौनपुर। देश की प्रसिद्ध मंदिरों में एक सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चौकियां धाम का शृंगार महोत्सव दिनांक 23,24,25 जनवरी को होगा जिसमें लाखों भक्त दर्शन करने आते है।प्रातः 5 बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9 बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगें। शृंगार महोत्सव का शुभ उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चन्द, पुलिस अधिकारी डॉ कौश्तुभ जी भी दर्शन करने आयेंगे। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा जिसमें मंदिर शृंगार, सजावट,संस्कृति कार्यक्रम भजन संध्या प्रसाद भंडारा आदि शामिल होगा। शृंगार महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सहित प्रदेश के कई मंत्री अधिकारी शामिल होंगे।
चौकियां मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक गुरुजी ने बताया कि कोलकाता के अच्छे कारीगरों द्वारा दिव्य शृंगार सजावट किया जाएगा। शृंगार महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाता हैं। जो भी भक्त शृंगार महोत्सव भंडारा में सहयोग स्वेच्छा से करना चाहते हैं मंदिर ट्रस्ट के एकाउंट नंबर 924020035649198 एक्सिस बैंक में IFSC CODE UTIB0005381 पर सहयोग कर सकते है या मंदिर में ट्रस्ट समिति के लोग से मिलकर कर सकते है । विदित हो कि कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि शृंगार महोत्सव भंडारा आदि के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली करते है जो ग़लत हैं। ट्रस्ट ने भक्तो से चौकियां धाम मंदिर के नाम पर किसी को भी किसी प्रकार का चंदा नहीं देने की अपील किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा, माता के भक्त बच्चा भईया एडवोकेट, ने प्रदेश जिले के सभी चौकियां माई भक्तों से 23, 24 25 जनवरी को शृंगार महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विकास पड़ा जी ने समस्त समस्त मीडिया बंधुओं से शृंगार महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ,द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक शौचालय रसूलपुर के पास से चोरी की 6 बाइक व तीन अभियुक्तगण, जो कि चोरी की मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट कुट रचित कर कही बेचने के फिराक में थे, को मौके से आज समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं शेष तीन अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण
1. शनि पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष। 2. अमित चौहान पुत्र दलगंजन निवासी खरौना थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष। 3. सिकन्दर निषाद उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष। पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. स्पेलन्डर प्रो रंग काला लाल बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर MBLHA10BFFHH34704, 2. एचएफ डीलक्स रंग काला नम्बर प्लेट पर UP62BC3313 चेचिस नम्बर MBLHA7152J4B03808, 3. सुपर स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट जिसका चेचिस नम्बर BMLJA05EWG9M11811, 4. मोटरसाइकिल होन्डा साइन रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर ME4JCS58AEGT279253, 5. एचएफ डिलक्स रंग नीला नम्बर प्लेट पर UP62BQ8851, 6. मोटरसाइकिल सुपर स्पेलन्डर रंग लाल नम्बर प्लेट पर UP62BL1690,
aunpur Crime: Husband’s body recovered after 8 days
JAUNPUR CRIME NEWS (जौनपुर) 14 जनवरी : खुटहन थाना क्षेत्र से दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दंपत्ति में पुलिस को पति का भी शव मिल गया है बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा हेतु विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार के बाढ़ की चपेट में आकर मृत दंपति के मामले में घटना के दसवें दिन पुलिस ने पति का भी शव सरपतहा क्षेत्र के अढ़नपुर तिवारी बस्ती के पास शारदा सहायक नहर से बरामद कर लिया है। पत्नी का नौवें दिन शव की बरामदगी के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने पति का भी शव बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भी भेज दिया है। लेकिन शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
khuthan Husband’s body recovered after 8 days गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मती देवी के साथ गत 5 जनवरी को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपियों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाढ़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। उधर गायब दंपति की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय होकर उनकी तलाश शुरू कर दिया।
7 जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया उस दिन रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की जानकारी होते ही हमारे हाथ पांव फूल गए। हम अपने भाई अखिलेश संग भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव को वाहन में लाद सरपतहा थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से पत्नी किस्मत्ती देवी का शव बरामद किया गया था। चौबीस घंटे के भीतर मंगलवार को पुलिस ने नहर से पति राचरित्तर का भी शव बरामद कर लिया।
JAUNPUR CRIME NEWS : यूपी के जौनपुर में एक लड़का अपने ननिहाल की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है पुलिस गायब लड़की को खोज रही है।
जानकारी के मुताविक जफराबाद थाना क्षेत्र के सादात मसौडा की एक युवती को सोमवार की देर शाम को उसके ननिहाल के गांव का एक युवक भगा ले गया। घटना की लिखित तहरीर पीड़िता की माँ ने मंगलवार को पुलिस को दिया है।मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले के जांच में जुटी है।
ऊक्त गांव निवासी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री निशा देवी पुत्री सिकन्दर राजभर को नेवढ़िया के धनेथू चिंतापुर गांव निवासी निरहू राजभर पुत्र वीरेंद्र राजभर बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक के गांव में ही उक्त युवती का ननिहाल है।युवक अक्सर आता जाता था।सोमवार की शाम को सुनीता जब बाजार गयी थी उसी समय आरोपी युवक उसकी पुत्री को भगा कर ले गया।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।नेवढ़िया स्थित युवक के गांव में जाकर पूछताछ व जानकारी की गई। युवक फिलहाल फरार है।मामला प्रेम प्रपंच का बताया जा रहा है।दोनो बालिग है। युवती 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की है। फिलहाल दोनो का पता लगाया जा रहा है।
अमन सिंह बने लोहिया वाहिनी के जिला सचिव : जौनपुर न्यूज़
JAUNPUR NEWS जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी जौनपुर के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने अमन सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया। जिसका अनुमोदन समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने किया । अमन सिंह कोतवाली क्षेत्र के अटाला मस्जिद के निवासी हैं।
नव नियुक्त जिला सचिव अमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को व समाजवादी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को आगे बढ़ाया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा । पार्टी का ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाया जाएगा । जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में जिससे सपा की सरकार बन सके। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा के दीपक गोस्वामी, जिला अध्यक्ष धीरज बिन्द, अशोक यादव, अभी यादव, अमन उपाध्याय, सूरज गुप्ता ,अजीत यादव, मौजूद रहे।
किलर मांझा के विरुद्ध मकर संक्रान्ति के पर्व पर चला जागरूकता अभियान : JAUNPUR NEWS
पतंगबाज केवल काटन के धागे से ही उडा सकते हैं पतंग – विकास तिवारी
JAUNPUR NEWS जौनपुर। मकरसंक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ानें के लिए प्रयोग में लाये जा रहें प्रतिबंधित नायलान धागा, सिन्थेटिक लेपन युक्त धागा,नान बायोडिग्रेडेबल मांझा, प्लास्टिक धागा, तांत धागा का उपयोग न करने के लिए मुफ्तीगंज बाजार में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विकास तिवारी की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा बाजार क्षेत्र मे किलर मांझा पर प्रतिबंध लगे नाम का पोस्टर लगाकर लोगों से उक्त प्रकार के धागा का उपयोग न करने का आग्रह भी किया गया।
नगर भ्रमण के बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी से मिलकर बाजार में बिक रहे प्रतिबंधित धागे पर रोक लगाने की मांग की।
विकास तिवारी का कहना है कि पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागे पर रोक के बावजूद भी भारी संख्या में लोग इसे खरीद और बेच रहे हैं। खरीदने और बेचने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत 5 साल तक की सजा और ₹1 लाख तक का जुर्माना व भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) के तहत 6 महीने तक की सजा या जुर्मान है।
इतना ही नहीं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत ₹50,000 तक का जुर्माना और 5 साल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी है। जिला प्रशासन और पुलिस की छापेमारी में पकड़े जाने पर तुरंत गिरफ्तार भी किया जाता है।
पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागा व मांझे पर प्रतिबंध भले ही पर्यावरण कानून के तहत लगा, पर इसके इस्तेमाल की वजह से अगर कोई ऐसा अपराध हुआ हो, जो दूसरे कानून के अंतर्गत दंडनीय है, तो अभियोजन को दूसरे कानून के तहत ही प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा-24 में साफतौर पर ऐसा प्रावधान है।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में ‘नो फॉल्ट लायबिलिटी’ सिद्धांत लगता है, जिसका मतलब है कि अगर आपकी किसी हरकत से किसी की जान चली जाए और अगर उसमें आपकी गलती नहीं भी है, तब भी आपकी जिम्मेदारी तो बनेगी ही। इसलिए कानून के विरुद्ध मामलों में कोई छूट नहीं होनी चाहिए।
वर्ष 2017 में जस्टिस स्वतंत्र कुमार की बेंच ने ही नायलान धागा,प्लास्टिक धागा,नान बायोडिग्रेडेबल मांझे ,तात धागा पर प्रतिबंध का फैसला सुनाया था। तब वही एनजीटी अध्यक्ष भी थे। उनका भी मानना है कि ऐसे मामलों में अगर कोई आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज करवाना चाहे तो बिल्कुल करवा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति मृतक का परिजन हो।
लेकिन प्रतिबंध के लगभग आठ साल बाद भी मांझे से मौत के मामलों का सामने आना निश्चित रूप से आम जनता और जिम्मेदार अथॉरिटीज की ओर से इसे लागू करने में इच्छाशक्ति की कमी दिखाता है।
श्री तिवारी का कहना है कि पतंगबाज केवल कॉटन के धागे से ही पतंग उड़ा सकते हैं।बावजूद इसके दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं।और हादसे भी हो रहें हैं।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से आलोक राय,करूणेन्द्र सिंह , नीरज पाठक,आलोक राय ,शुभम राय, शशिकांत प्रजापति, नवीन यादव, गोविन्द यादव,अनन्त मोदनवाल,अनिल मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News: मकर संक्रांति पर प्रधानों ने जरूरतमंदो को दिया कंबल
खुटहन (जौनपुर) दरना गांव व पनौली के ग्राम प्रधानों ने मकरसंक्रांति के पुनीत पर्व पर अलग अलग जगहों पर आठ सौ जरूरतमंदो को कंबल दान कर पूण्य अर्जित किया। मंगलवार को अपने पैतृक आवास पर प्रधान बृजेश पासवान ने लगभग पांच सौ तथा प्रधान बिंदू चौधरी ने तीन सौ जरूरतमंदो को कंबल दान किया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
प्रधान द्वय ने कहा कि निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस मौके पर सुबेदार यादव सविता,कमला, जयनारायण, रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगारी गौतम, सुक्खू यादव आदि मौजूद रहे।
युवा नेता मनीष सिंह ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने दर्शकों को छक्का गेंद कैच करने पर 500रु का दिया नगद पुरस्कार
JAUNPUR NEWS शाहगंज में श्रीराम लीला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी व युवा नेता मनीष सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों से भाईचारा के साथ खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर वह भाई चारे के साथ खेलना है।
इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने क्रिकेट का जमकर लुफ्त उठाया। मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने दर्शकों को छक्का गेंद कैच करने पर 500रु का नगद पुरस्कार दिया। द स्टार क्लब शाहगंज द्वारा हर वर्ष क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर दराज की टीम हिस्सा लेती है और हार जीत के लिए दम खम दिखाती है।
इस क्रिकेट प्रतियोगियों इस प्रतियोगिता के जीतने पर विजेता टीम को 21000 रुपए नगद पुरस्कार तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹15000 रु का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जयसवाल ,पूर्व रामलीला समिति अध्यक्ष श्री श्याम जी गुप्ता , आदि उद्घाटन के समय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संयोजक विवेक गुप्ता ने सभी अतिथियों सहित सभी दर्शकों का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर : शाहगंज नगर में जेसीआई शाहगंज सिटी ने जोन अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जेएफएम सोनम चतुर्वेदी का नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर उनके साथ मण्डल के अन्य पदाधिकारियों में जेसीआई इंडिया जोन 3 के मंडल अध्यक्ष 2023 जेसी अभिनव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष जेसी विशाल गुप्ता शामिल रह कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल के निवास पर किया गया।
अतिथियों का भारतीय परम्परा के अनुरूप स्वागत संस्था की अध्यक्ष जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ ,जेसी अमृता जायसवाल आदि के साथ तिलक लगा कर और आरती उतार कर किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी रूपेश जायसवाल,शक्ति पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी,पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल,जेसी सौरभ सेठ, जेसी निर्भय जायसवाल,जेसी रामअवतार अग्रहरि,सचिव आदित्य अग्रहरि, वीरेंद्र जयसवाल, हिमांशु गुप्ता, उज्ज्वल सेठ, दीपक सिंह पत्रकार, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।